लोकसभा में राजनाथ सिंह – Dainik Bhaskar UP/UK

जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने के लिए सरकार तैयार, अनुच्छेद 356 पर ये बोले राजनाथ
नयी दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने एवं विकास को गति देने की सरकार की प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा  कि कहा कि केंद्र चुनाव को तैयार है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रतिबद्ध है।  जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 356 लगाये जाने के संबंध में सांविधिक संकल्प पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जम्मू-कश्मीर में कोई भी गलत या अनैतिक कार्य इस सरकार के तहत नहीं होगा।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिये हम पूरी तरह से तैयार : गृह मंत्री

राज्य में चुनाव कराने के बारे में कुछ सदस्यों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है लेकिन हम चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आयोग चुनाव के संबंध में सुरक्षा मांगता है तो हम प्रदान करेंगे । उन्होंने कहा कि केंद्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिये पूरी तरह से तैयार है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने का बचाव करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की मंशा पर सवाल नहीं किया जा सकता। अगर भाजपा को सरकार बनानी होती तो वह छह महीने के समय में कोशिश कर सकती थी, लेकिन हमने नहीं किया। उन्होंने जोर दिया कि हो सकता है कि एक-दो लोगों ने कोई प्रयास किया हो लेकिन हमारी तरफ से, हमारी सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं हुआ। चूंकि सरकार बनाने को कोई तैयार नहीं था और इस बारे में राज्यपाल की रिपोर्ट थी, ऐसी परिस्थिति में अनुच्छेद 356 का प्रयोग किया गया । राज्यपाल के पास कोई विकल्प नहीं था ।

हम समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने बार बार अपील की है कि सभी पक्षों से बात करके हम समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं । हम दो बार सर्वदलीय शिष्टमंडल लेकर भी गए । उन्होंने कहा कि हम राज्य में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं । इसके तहत स्थानीय निकायों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दिया गया है। युवाओं को रोजगार के प्रबंध किये गए हैं और विकास कार्यो पर जोर दिया जा रहा है। अनुच्छेद 356 के प्रयोग के संदर्भ में राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं एक बार राज्यपाल से पूछा कि क्या वहां कोई भी सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है? मैंने अखबार में पढ़ा था कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस तीनों पार्टियां मिलकर सरकार बना सकती हैं। लेकिन सुबह मैंने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का बयान पढ़ा कि कांग्रेस नहीं बनाना चाहती। इसलिए मेरी धारणा बनी कि वहां कोई भी सरकार नहीं बनाना चाहता। राज्यपाल ने भी कहा कि कोई भी सरकार नहीं बानाना चाहता है।