वोडाफोन-आइडिया – Dainik Bhaskar UP/UK
वोडा-आइडिया,एयरटेल और जियो की सेवाएं महंगी हुईं, जानिए नई दरें
एयरटेल ने भी प्रीपेड दरों में 42 प्रतिशत वृद्धि की
वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के कुछ घंटों बाद  रविवार को भारती एयरटेल ने भी प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें तीन दिसम्बर से 42 प्रतिशत तक बढ़ाने की  घोषणा की है।
एयरटेल ने बयान में कहा, भारती एयरटेल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिये संशोधित शुल्क की घोषणा कर रहा है। ये दर मंगलवार से लागू होंगी।  कंपनी ने कहा कि नए प्लान उपभोक्ताओं को 42 प्रतिशत तक महंगे पड़ेंगे। एयरटेल के नये प्लान के अनुसार शुल्क में 50 पैसे प्रतिदिन से लेकर 2.85 रुपये प्रतिदिन तक की वृद्धि की गई है और इनके साथ डेटा एवं कॉलिंग के लाभ की पेशकश की गई है। कंपनी ने कहा कि वह शुल्क वृद्धि के बदले में उपभोक्ताओं को एयरटेल थैंक्स प्लेटफॉर्म का लाभ देगी।  उल्लेखनीय है कि प्रतिस्पर्धी कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें 42 प्रतिशत तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की है।
वोडाफोन आइडिया की अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग महंगी
वोडाफोन आइडिया ने सिर्फ अनलिमिटेड डेटा एवं कॉलिंग की सुविधा वाले प्रीपेड प्लान की दरें बढ़ायी हैं. वोडा-आइडिया ने दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल के लिए प्रति मिनट 6 पैसे का शुल्क लगाने की भी घोषणा की है. एयरटेल ने सीमित डेटा एवं कॉलिंग वाले प्लान के शुल्कों में भी संशोधन किया है. वहीं, रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि वह उपभोक्ता – प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है.
जियो ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी. जियो ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के द्वारा बढ़ी दरों की घोषणा के बाद बयान जारी किया. निजी क्षेत्र की इन तीन प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने शुल्क में वृद्धि ऐसे समय की है जब दूरसंचार क्षेत्र पर वित्तीय संकट मंडरा रहा है. मोबाइल कंपनियों के संगठन सीओएआई तथा दो प्रमुख उद्योग मंडल सीआईआई एवं फिक्की ने इस क्षेत्र को डूबने से बचाने के लिए सरकार को लिखा है.
वोडाफोन के सालाना प्लान में सबसे ज्यादा वृद्धि
वोडाफोन आइडिया की विज्ञप्ति के मुताबिक , उसने सर्वाधिक 41.2 प्रतिशत की वृद्धि सालाना प्लान में की है. उसके इस प्लान की दर 1,699 रुपये से बढ़कर 2,399 रुपये हो गयी है. इसी तरह रोजाना डेढ़ जीबी डेटा की पेशकश के साथ 84 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 458 रुपये से 31 प्रतिशत बढ़ा कर 599 रुपये कर दी गयी है.
वोडाफोन का 199 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये में
वोडाफोन आइडिया का 199 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये का हो जाएगा. कंपनी ने इसके साथ ही अन्य नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल करने पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लगाने की भी घोषणा की है.
एयरटेल का सालाना प्लान 41 फीसदी महंगा
एयरटेल ने सालाना प्लान को 41.14 प्रतिशत बढ़ा कर 1,699 रुपये की जगह 2,398 रुपये का कर दिया है. कंपनी का सीमित डेटा वाला सालाना प्लान अब 998 रुपये की जगह तीन तारीख से 1,498 रुपये का हो जाएगा. इस प्लान की दर में यह 50.10 प्रतिशत की वृद्धि है. इसी तरह एयरटेल ने 82 दिन की वैधता के साथ असीमित डेटा वाले प्लान को 499 रुपये से 39.87 प्रतिशत बढ़ाकर 698 रुपये और सीमित डेटा कर दिया है.
एयरटेल की 82 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 33.48 प्रतिशत महंगी हो गयी है. इसकी दर अब 448 रुपये से बढ़ाकर 598 रुपये कर दी गयी है. इन दोनों प्लान की वैधता अब 82 दिन की जगह 84 दिन होगी. कंपनी ने 28 दिन की वैधता वाले विभिन्न प्लान की दरों में 14 रुपये से लेकर 79 रुपये तक की वृद्धि की है.
टेलीकॉम कंपनियों ने क्यों बढ़ाई दरें?
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर केंद्र की बात को सही करार देते हुए कंपनियों को आदेश दिया है कि वे उसके आधार पर सरकार को पुराना सांविधिक बकाया चुकाएं जो करीब 1.47 लाख करोड़ बनता है. न्यायालय ने 24 अक्टूबर 2019 को दूरसंचार राजस्व आकलन के सरकार के तरीके को सही माना. इसके तहत लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्कों की गणना की जाती है.
इस आदेश के तहत शुरुआती अनुमान के अनुसार एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अन्य दूरसंचार परिचालकों को सरकार को तीन महीने के भीतर 1.33 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है. सरकार ने कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम की किस्तों के भुगतान के लिए दो साल (2020-21 तथा 2021-2022) की मोहलत दे दी है. समझा जाता है कि इससे उन्हें 42,000 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी.
JIO के ऑफर पर संग्राम, एयरटेल के बाद Vodafone भी टि्वटर वॉर में कूदा
देश की नंबर 1 टेलिकॉम कंपनी जिओ के 2016 में भारतीय टेलिकॉम में एंट्री करते ही अपने ग्राहकों के लिए फ्री कॉलिंग और डाटा के जरिए अन्य टेलिकॉम कंपनियों के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी। जिओ के इन ऑफर्स के बाद कई टेलिकॉम कंपनियों को अपने प्लान्स में बदलाव करने पड़े, साथ ही साथ उन्हें भी Jio को बाज़ार में टक्कर देने के लिए कई लेटेस्ट प्लान्स उतारने पड़े। हालांकि, इसके बाद भी कई कंपनियों के यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट भी आयी। वही बीते 9 अक्टूबर को जिओ ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए यूजर्स को बताया कि 10 अक्टूबर के बाद से यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना पड़ेगा।  इसे लेकर वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो तीनों सोशल मीडिया पर भीड़ गए और एक दूसरे को ट्रोल करने लगे।
बात दे जिओ के  फ्री कॉलिंग को लेकर लिए गए यू टर्न पर चुटकी लेते हुए एयरटेल ने एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया शेयर की। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए एयरटेल ने कैप्शन में लिखा  कि कुछ अनलिमिटेड के लिए कुछ और होता है। हमारे लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का हमेशा सही मायने में असीमित वॉयस कॉल होता है। अब एयरेटल पर स्विच करें। जियो का मजा लेने में वोडाफोन आइडिया भी पीछे नहीं हैं। ऑपरेटर ने अपने ट्वीट में कहा कि रिलेक्स, अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर वोडाफोन कोई शुल्क नहीं लगेगा। तो आनंद लें हमने आपसे वादा किया था वोडाफोन अनलिमिटेड ऑफर पर सभी कॉल मुफ्त।
For some, unlimited means something else. For us, unlimited voice calls have always meant truly unlimited voice calls. Switch to Airtel now. https://t.co/Xd7kpsF8ky#AbTohSahiChuno pic.twitter.com/eiiKGzmqs9
— airtel India (@airtelindia) October 10, 2019
https://twitter.com/VodafoneIN/status/1182132135928324096
जानकरी के लिए बता दे कि हालांकि रिलांयस जियो ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है कि अगर जियो यूजर्स ने 9 अक्टूबर या उससे पहले रिचार्ज कराया है तो उन्हें फ्री कॉल्स का फायदा प्लान खत्म होने तक मिलेगा। जियो ने ट्वीट कर कहा कि यूजर्स अपना पुरान प्लान खत्म होने तक दूसरे नेटवर्क पर भी फ्री कॉल्स का फायदा उठा सकते हैं। बात दे एयरटेल द्वारा शेयर की गयी क्लिप में एक समीकरण दिखाया गया है जो कहता है कि फ्री प्रति मिनट 6 पैसे के बराबर नहीं होता। एक अन्य ट्वीट में, एयरटेल ने लिखा, “जब हम असीमित कॉलिंग कहते हैं, तो हमारा मतलब बस यही होता है।” एयरटेल के वोडाफोन आइडिया ने भी ट्वीट कर जियो को ट्रोल किया। वोडाफोन आइडिया ट्वीट में कहा “रिलेक्स, अन्य नेटवर्क पर वोडाफोन कॉल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। तो जो हमने आपसे वादा किया था उसका आनंद लें – वोडाफोन असीमित योजनाओं पर वास्तव में मुफ्त कॉल हैं।”
Happy to charge?#IUC #JioDigitalLife #LifeIsBeautiful #JioOnIUC pic.twitter.com/zOYMTCDYx1
— Reliance Jio (@reliancejio) October 12, 2019
जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, रिलायंस जियो ने सिलसिलेवार ट्वीट्स के साथ दोनों ऑपरेटरों पर जवाबी हमला बोला। एयरटेल पर कटाक्ष करते हुए, रिलायंस जियो ने एक ट्वीट में कहा, “भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) विनियमों के अनुसार इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेज (IUC) के रूप में हर बार जब जियो ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहक को आउटगोइंग कॉल करता है, तो उस ऑपरेटर को 6 पैसे/मिनट का भुगतान किया जाता है।” जियो ने बाते कि पिछले तीन साल में उसने प्रतिद्वंद्वी नेटवर्क को लगभग 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
जब से वोडा ने आइडिया से मिलाया हाथ, होने लगी ऑफर की बरसात, JIO को लगा करारा झटका
नई दिल्ली: टेलीकॉम इंडस्ट्री में चल रही प्राइस वॉर अभी नहीं थमेगी. जियो भी अपने ग्राहकों को फ्री बेनेफिट्स देता रहेगा. लेकिन, इस रेस में आगे निकलेंगे तो वोडाफोन और आइडिया. एक्सपर्ट्स की मानें तो प्राइस वॉर अगले कुछ महीनों तक खत्म नहीं होने वाली. दरअसल, वोडाफोन-आइडिया का मर्जर होने से यह देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनकर उभरेगी. दोनों के मर्जर होने से इनके पार विकल्प रहेगा कि टेलीकॉम ग्राहकों को नए ऑफर और बेहतरीन बेनेफिट्स दे सकें. जियो से टक्कर लेने के लिए भी आइडिया और वोडाफोन अपने ग्राहकों को ऐसे कई ऑफर्स दे सकती हैं, जो अभी तक जियो ने भी अपने ग्राहकों को नहीं दिए हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है अब तक जियो और एयरटेल के बीच ही प्राइस वॉर देखने को मिली थी. लेकिन, अब इस लड़ाई में ये दोनों कंपनी भी उतर जाएंगी.
रेवेन्यू शेयर के लिए बढ़ेगी वॉर
टेलीकॉम एक्सपर्ट्स का मानना है कि वोडाफोन-आइडिया के मर्जर से मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो पर कोई खास असर नहीं होगा. लेकिन, प्राइस वॉर जारी रहेगी. अब रिलायंस जियो को भी नए आकर्षक ऑफर निकालने होंगे. साथ ही एयरटेल के कस्टमर्स को भी नई पेशकश मिल सकती है. टेक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अपने रेवेन्यू शेयर को 30 फीसदी तक पहुंचाने के लिए प्लांस को जारी रखने का फैसला किया है. फिलहाल, जियो की रेवेन्यू में हिस्सेदारी 20 फीसदी है.
मार्च 2019 तक ऑफर्स मिलेंगे
टेलिकॉम एनालिस्ट के मुताबिक, जियो अपने ग्राहकों को मार्च 2019 तक सुविधा देता रहेगा. मौजूदा प्लांस में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, प्रीपेड ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर आ सकते हैं. मार्केट में अभी जो ऑफर्स मिल रहे हैं, उनसे भी बेहतर प्लान आने की उम्मीद है. वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर आने वाले हैं. उम्मीद है कि जियो की तरह ये कंपनियां भी कुछ मेम्बरशिप प्लान ऑफर कर सकें. इसके अलावा मौजूदा प्लांस की कीमतों में बड़ी कटौती की हुई है.
वोडाफोन-आइडिया बिगाड़ेंगी खेल
भारती एयरटेल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्राइस वॉर के जारी रहने की संभावनाएं ज्यादा हैं. क्योंकि, एक तरफ जियो है जो अगले साल तक मौजूदा प्लांस पर फ्री सर्विसेज देती रहेगी है. वहीं, आइडिया और वोडाफोन के मर्जर से एक और बड़ा प्लेयर टेलीकॉम सेक्टर में होगा. निश्चित ही वोडाफोन-आइडिया के मर्जर से वह देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी. उसके पास एयरटेल, जियो से ज्यादा कस्टमर्स होंगे. ऐसे में प्राइस वॉर जारी रहने की पूरी संभावना है. वहीं, अभी तक जियो और एयरटेल के बीच ही यह मुकाबला था.
30% तक कम होंगे दाम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा प्लांस की कीमतों में बड़ी कटौती होगी. 30 फीसदी तक दाम कम हो सकते हैं. इसके अलावा, वैल्यू ऐडेड सर्विस को भी फ्री में ऑफर किया जा सकता है. यही नहीं, बिल्स पर एडिशनल छूट के ऑफर्स भी हो सकते हैं. वही प्रीपेड ग्राहकों के लिए बड़े प्लांस आने की संभावना है. वन टाइम प्लान में बेहतर और आकर्षक ऑफर होंगे.