शंभू बॉर्डर से लौटे किसान – Dainik Bhaskar UP/UK

शंभू बार्डर से लौटे किसान: अंबाला में 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद
हरियाणा-पंजाब की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार काे दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने भारी बल की मद्द से उसे विफल कर दिया। हालांकि पुलिस और किसानों के बीच यहां करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। किसानों ने अंबाला में लगे बैरीकेड उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इस हंगामे में एक दर्जन से अधिक किसान घायल हो गए। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इस बारे में अब दोबारा नई रणनीति का ऐलान किया जाएगा। किसानों ने पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने का भी दावा किया है। वहीं अंबाला में आज से नाै दिसंबर तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 297 दिनाें से कैंप लगाकर बैठे किसानों ने आज दोपहर एक बजे 101 किसानों का पहला जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इस पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़ें। जिससे अफरा-तफरी मच गई और किसान आसपास के गांवों की तरफ भागने लगे। कई किसान हरियाणा की सीमा में दाखिल हुए, जिन्हें पुलिस ने लाठीचार्ज करके उन्हें पीछे

खदेड़ दिया। इस बीच शंभू बार्डर पर कई घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच रूक-रूक कर झड़प होती रहीं।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आज कूच को फिलहाल टाल दिया गया है। देर रात या कल सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संभवत: आठ नवंबर को दोबारा 101 किसानों को जत्था दिल्ली कूच करेगा। पंधेर ने कहा कि आज हरियाणा पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज व फायरिंग में कई किसान घायल हुए हैं। अभी उन सभी किसानों का उपचार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूच को किसी भी सूरत में टाला नहीं जाएगा।

अंबाला में इंटरनेट सेवाएं नाै दिसंबर तक बंद

किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आज ऐलान काे देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यहां अंबाला जिले के सीमावर्ती 11 गांवों में एहतियातन स्कूलों में भी आज छुट्टी कर दी गई थी। मुख्य सचिव ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दाैरान मोबाइल रिचार्ज और बैंक एसएमएस काे लेकर छूट दी गई है।