शुभेंदु अधिकारी – Dainik Bhaskar UP/UK

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश: न्यूटाउन में 2,000 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाएगा अडाणी समूह; 1,000 बेड पर गरीबों का मुफ्त इलाज
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अडाणी समूह न्यूटाउन में 2,000 बेड का अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल के 1,000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए पूरी तरह मुफ्त या विशेष रियायती सुविधा के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शेष 1,000 बेड व्यावसायिक आधार पर संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का भूमि पूजन जल्द ही किया जाएगा।

स्वास्थ्य भवन में गुरुवार को परियोजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगा और गरीबों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उनका कहना था कि अस्पताल के संचालन की आर्थिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधे बेड व्यावसायिक रूप से चलाए जाएंगे, जबकि बाकी आधे बेड जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए सुरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निवेश का संकेत पिछले सप्ताह ही मिला था, जब उन्होंने भवानीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि अडाणी समूह ने पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश की इच्छा जताई है और इसके लिए लिखित आश्वासन भी दिया है। अब परियोजना का स्वरूप स्पष्ट हो गया है।

उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से पश्चिम बंगाल में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने इच्छुक निवेशकों से उद्योग मंत्री के माध्यम से सरकार से संपर्क करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि औद्योगिक और आधारभूत ढांचे का विकास ही रोजगार सृजन और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

पश्चिम बंगाल में बड़े औद्योगिक निवेश को लेकर लंबे समय से राजनीतिक बहस होती रही है। सिंगूर परियोजना बंद होने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि बड़े उद्योग समूहों ने राज्य में निवेश से दूरी बना ली। हालांकि, पूर्ववर्ती सरकार ने कई बार विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन के माध्यम से बड़े निवेश के दावे किए थे, लेकिन उन घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल भी उठते रहे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरकार बनने के बाद से औद्योगीकरण को प्राथमिकता देने की बात दोहराई है। हाल ही में गहरे समुद्री बंदरगाह परियोजना की घोषणा भी की गई थी, जिसे लेकर अडाणी समूह के साथ बातचीत होने की जानकारी सामने आई थी। अब स्वास्थ्य क्षेत्र में इस बड़े निवेश की घोषणा को राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संदेशखाली में शुभेंदु की सभा को नहीं मिली अनुमति : आखिरी समय में पुलिस ने रोका
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में मंगलवार को प्रस्तावित भाजपा की सभा को अंतिम समय में पुलिस द्वारा अनुमति न देने के कारण विवाद खड़ा हो गया। यह सभा विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की थी।

पुलिस ने इस सभा के लिए अनुमति न देने का तर्क दिया कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने समय पर सभा की अनुमति के लिए जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए थे। संदेशखाली के ब्लॉक-2 में जब सभा का मंच तैयार हो रहा था, तभी पुलिस ने सभा को रोकने का फैसला सुनाया।

बसीरहाट पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान ने कहा कि उनके कार्यालय को सभा की जानकारी थी, लेकिन जरूरी दस्तावेज सोमवार रात ही जमा किए गए, जो समय पर नहीं माने जा सकते। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी जाती है। ऐसे में सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी है।

भाजपा का दावा

भाजपा के बसीरहाट संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष तापस घोष ने पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास दस्तावेज हैं, जो साबित करते हैं कि सभी कागजात समय पर जमा किए गए थे और पुलिस ने उन्हें प्राप्त भी किया था। सन्देशखाली के लोग शुभेंदु अधिकारी की बात सुनने को उत्सुक हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल और प्रशासन ऐसा नहीं चाहते।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संदेशखाली में एक जनसभा को संबोधित किया था। यह सभा उस क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद आयोजित की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शहजहान और उनके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न और अवैध भूमि कब्जाने के आरोप लगाए थे।

मुख्यमंत्री ने अपनी सभा में कहा कि संदेशखाली में ‘पैसे का खेल’ हुआ। लोगों को गुमराह किया गया। लेकिन झूठ ज्यादा समय तक नहीं टिकता। मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि एकजुट रहें और शरारती लोगों के झांसे में न आएं।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे मंगलवार को अपनी सभा में इन आरोपों का जवाब देंगे। हालांकि, पुलिस द्वारा सभा रद्द करने के बाद यह संभव नहीं हो सका। संदेशखाली में इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया है।