सोनिया गांधी रायबरेली – Dainik Bhaskar UP/UK

रायबरेली में योगी का हमला, कहा-विपक्ष ने गरीबों के लिए नहीं किया काम
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जनसभा में कहा कि विपक्ष ने गरीबों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने केवल जाति के नाम पर राजनीति की। केन्द्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली क्षेत्र जो वीवीआईपी सीट होने के बाद भी विकास के क्षेत्र में पिछड़ी मानी जाती थी।

प्रधानमंत्री ने मेक इन इण्डिया की घोषणा की थी। रायबरेली क्षेत्र में स्थापित देश की आधुनिक रेल फैक्ट्री हज़ारों युवाओं को रोजगार दे रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करती नज़र आ रही है। 2014 के बाद रायबरेली का विकास हुआ।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार के प्रयासों से ही रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी प्रारम्भ हो पायी। जहां प्रतिदिन 500 से 1000 मरीज़ों को उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि रायबरेली,अमेठी और उत्तर प्रदेश में चल रही योजनाएं विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार ने महज डेढ़ वर्ष के अन्दर रायबरेली में 23 हजार आवास बना कर दिए हैं। रायबरेली में पहले जाति और गरीबों के नाम पर राजनीति होती थी। आज यह कार्य बिना ​भेदभाव के प्रधानमंत्री की कृपा से हो रहा है।

सोनिया के गढ़ में मोदी की हुंकार, कहा-सेना का मनोबल तोड़ने वालों को जनता नहीं करेगी माफ
रायबरेली .  कांग्रेस को उसके ही किले रायबरेली से ललकारते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में विघ्न खड़ा कर कांग्रेस ने सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में जिले के लिये 1100 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री मोदी ने कहा “ देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़ी कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे पर बखेड़ा खड़ा कर एक बार फिर सैन्य बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया है। कांग्रेस के नेता बयान यहां देते है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं। कांग्रेस को बताना चाहिये कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिये उसे किन देशों का समर्थन मिल रहा है। ”

उन्होने कहा “ कुछ लोगों को भारत माता के जयघोष से भी दिक्कत है। मोदी पर एक दाग लगाने को बेताब लोगों ने देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया है। ऐसे लोगों को सेना,रक्षा मंत्रालय,रक्षा मंत्री,फ्रांस की सरकार सब झूठे लग रहे हैं और जब उच्चतम न्यायालय ने भी राफेल सौदे को लेकर अपना फैसला सुनाया तो उन्होने अदालत को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्हे नहीं पता कि झूठ बोलने वालों पर सत्यवादी ताकतें हमेशा हावी रही है और रहेंगी। ”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने वाली कांग्रेस की नीति गरीब और किसान विरोधी भी रही है। आजादी के बाद देश में सर्वाधिक शासन कांग्रेस ने किया और उसने किसान और गरीब तबके का जमकर शोषण किया। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कर्जमाफी के वादे पर श्री मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय से कांग्रेस किसानो की कर्जमाफी की बातें कर रही है मगर सच्चाई कुछ और है। कर्नाटक के किसानो से उसने इसी तरह का वादा किया था मगर अाज तक उसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मोदी ने इससे पहले रेलकोच फैक्ट्री में इसी साल निर्मित 900वें यात्री कोच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में उन्होने रिमोट का बटन दबाकर 1100 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया।

उन्होने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने समय समय पर सैन्य सौदों में हीलाहवाली कर रक्षा तैयारियों को झटका दिया है। दरअसल कांग्रेस को हर रक्षा सौदे में क्वात्रोची मामा या मिशेल अंकल जैसों की तलाश रहती है। पारदर्शी सौदों को देखकर कांग्रेस बौखला जाती है और इसके विरोध में तय रणनीति के तहत धावा बोलती है। कांग्रेस ने पहले तेजस विमान के निर्माण कार्य को कमजोर करने का प्रयास किया। 2014 तक तेजस लडाकू विमान से जुुुडी योजना को डिब्बे में बंद करके रखा गया।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जुलाई 2016 में इस छोटे लडाकू विमान को वायुुसेना की 45 स्कावडन में शामिल करने का फैसला लिया और ना सिर्फ 83 विमान को खरीदने की मंजूरी दी बल्कि विमान की निर्माण क्षमता को दोगुना करने के लिये 1400 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखायी।

उन्होने कहा कि जिस दल के लोग सेनाध्यक्ष को गुुंडा बोलते हों और आलाकमान उन्हे सम्मान देकर उचित पद से नवाजता हो, उनसे देश की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकता है। कांग्रेस ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया। वन रैंक वन पेंशन को 40 साल तक लटकाये रखा। बुलेटप्रूफ जैकेट की सेना की मांग को अरसे तक लटकाये रखा। वह पार्टी एक बार राफेल का मामला उठाकर देश के सामने बेनकाब हुुयी है।

प्रधानमंत्री ने कहा

“ मेरी सरकार देश हित में कड़े फैसले लेने में पीछे नहीं हटेगी। पार्टी के लिये कल से बड़ा देश है। राष्ट्रहित,जनहित हमारी परवरिश है। यही सरकार के संस्कार है। जब तक सरकार है, देश के करोड़ों परिवारों के प्रति जवाबदेही बनी रहेगी। अन्य कुछ दलों की तरह एक परिवार के प्रति नहीं। ”

उन्होने कहा कि हमारी सेना किसी से कम नही है। विषम परिस्थितियों में सरहद पर डटे जवान का मनोबल बरकरार रखने की हर मुमकिन कोशिश की जायेगी।

2009 में सेना ने एक लाख 86 हजार बुुुुलेटप्रूफ जैकेट की मांग की थी मगर कांग्रेस के पांच सालों के कार्यकाल में एक भी जैकेट सुुरक्षाबलों को मुहैया नहीं करायी गयी। 2016 में भाजपा सरकार ने 50 हजार जैकेट सैनिको को मुहैया करायी जबकि मांग के अनुरूप जैकेट का निर्माण एक स्वदेशी कंपनी दिन रात लग कर कर रही है। वन रैक वन पेंशन योजना के तहत 11 हजार करोड़ रूपये पूर्व सैनिको को वितरित किये गये हैं।

श्री मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ अन्नदाताओं के हितों को पूरा करने और 2022 तक उनकी आय दोगुुना करने की दिशा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार तेजी से आगे बढ रही है। सरकार ने बीज से लेकर बाजार तक नीतियां बनायी और उसे मजबूती से लागू किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये किसानो से प्रीमियम के तौर पर महज डेढ फीसदी से पांच फीसदी पैसा लिया गया। पिछले दो साल में प्रीमियम के तौर पर आठ हजार करोड़ रूपये किसानो से जुटाये गये जबकि आपदा प्रभावित किसानों को फसल के मुुआवजे के तौर पर 33 हजार करोड़ रूपये वितरित किये गये।

उन्होने कहा कि किसानों की वकालत का झूठा ढोंग करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिये कि उसने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को किसके दवाब में लागू नहीं किया। न्यूनतम समर्थन मूल्य की सिफारिश को अमली जामा क्यों नही पहनाया गया। तीन राज्यों के विधानसभा चुुुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता दस दिनों के भीतर कर्ज माफी के वादे करते फिर रहे थे। क्या वह जनता को इस सच्चाई से रूबरू करायेंगे कि कर्नाटक में भी उसने 2008 के चुनाव में छह लाख करोड रूपये का कर्ज माफ करने का आश्वासन वहां के किसानो को दिया था मगर असल में मात्र 60 हजार करोड रूपये माफ किये गये और उनमे भी 35 हजार किसान ऐसे थे जो कर्जमाफी के हकदार नहीं थे जिन्होने पिछले दरवाजे से पैसे देकर जरूरतमंद किसानो के हक को हड़पा।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार खाद्य प्रसंस्करण,बीज की गुणवत्ता में सुुधार,सिंचाई की उचित व्यवस्था समेत अन्य संसाधनों में सुधार कर किसानों की दशा सुधारने का जीतोड प्रयास कर रही है। मिट्टी की गुणवत्ता को परखने और उसे उपजाऊ बनाने के लिये किसानों को 17 करोड़ स्वायल हेल्थ कार्ड वितरित किये जा चुके हैं।

उन्होने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कमजोर,गरीब तबके के विकास के लिये कृतसंकल्पित है। वर्ष 2022 तक किसानो की आय दोगुना करने के के साथ साथ हर गरीब परिवार को पक्की छत मुहैया कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुुका है और इनमें से अधिसंख्य को गरीब परिवारों को वितरित किया जा चुुका है। इन परिवारों ने पिछली दीवाली अपने नये घर में मनायी है।

देश में विकास को बढावा देने के लिये परिवहन संसाधनों का संजाल बिछाया जा रहा है। एक्सप्रेस वे, जल परिवहन, हवाईमार्ग और रेल नेटवर्क में इजाफा कर विकास परियोजनाओं को तेजी प्रदान करने का काम किया जा रहा है।