स्पा सेंटर – Dainik Bhaskar UP/UK

स्पा सेंटर्स में देह व्यापार का भंडाफोड़, विदेशी लड़कियों सहित 35 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद
नोएडा, एक जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नोएडा सेक्टर-18 के 14 स्पा सेंटरों पर स्पा और मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। रविवार रात पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत छापेमारी करते हुए 25 युवतियों को गिरफ्तार किया। इसमें पांच विदेशी युवतियां शामिल हैं। साथ ही मौके से 10 युवकों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने 14 स्पा सेंटरों की सील कर दिया है और उनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रविवार रात एसएसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत सेक्टर-18 के 14 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक तीन स्पा सेंटरों में युवक-युतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि 11 सेंटरों से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।

एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल के अनुसार काफी दिनों से सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-18 में अवैध रूप से चलने वाले स्पा की शिकायत मिल रही थी। ऑपरेशन के तहत उक्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रविवार रात पुलिस की 15 टीमों ने ब्लिस स्पा सेंटर, बुलियन स्पा, क्लेरिटी स्पा, एलिगेंट स्पा, वैलनेस स्पा, बुद्धा स्पा, ग्लोरी स्पा, शयनशा स्पा, वेदिका स्पा, बॉडी स्पा, रॉयल स्पा, आनंदम जोकोजी स्पा, एविक स्पा और ग्रैंड मोक्ष स्पा पर छापेमारी की। इनमें तीन स्पा क्रमश: बुद्धा स्पा, ग्रैंड मोक्ष एवं वेदिका में वेश्यावृत्ति चलता पाया गया। सभी स्पा को सील कर उसकी संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि छापेमारी के दौरान देह व्यापार में शामिल 25 युवतियां एवं 10 ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। युवतियों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच है। इनमें पांच विदेशी युवतियां भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये की नकदी, बीयर की बोतल एवं अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई। पुलिस ने स्पा मालिकों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-20 थाने एवं सेक्टर-18 पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध

पुलिस ने जहां छापेमारी की वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर सेक्टर-18 पुलिस चौकी है। पुलिस चौकी के नाक के नीचे देह व्यापार चल रहा था और पुलिस को सूचना तक नहीं? यह पूछने पर एसपी ग्रामीण ने बताया कि सेक्टर-20 थाने के कुछ निरीक्षक एवं कॉन्स्टेबल की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। इस कारण कार्यवाई के दौरान थाना सेक्टर-20 को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस अवैध व्यापार में जो दोषी पाया गया उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-युवतियां

एसपी ग्रामीण जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन स्पा क्रमश: बुद्धा स्पा, ग्रैंड मोक्ष एवं वेदिका स्पा में युवक तथा युवतियां आपत्तिजनक अवस्था मिले थे। पुलिस को देखते ही वो भागने का प्रयास करने लगे थे।

स्पा की आड़ में जिस्म का व्यापार, 3000 में हुआ लड़की का सौदा; और फिर…
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-43 स्थित स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक स्पा में भेजा तो मैनेजर लड़की उपलब्ध कराने को तैयार हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। घटना सुशांतलोक सी ब्लाक के व्यापार केंद्र स्थित एक स्पा सेंटर की है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने शनिवार की रात स्पा सेंटर के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई महिला थाना प्रभारी सेक्टर 51 राजबाला की अगुवाई में हुई। स्पा सेंटर के प्रबंधक श्याम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, टीम के साथ फर्जी ग्राहक तैयार कर शनिवार रात सेक्टर-43 स्थित व्यापार केंद्र मार्केट पहुंचीं। मार्केट में चल रहे नेचरल स्पा में टीम ने पहले रवि यादव नामक युवक को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा।

पुलिस ने ऐसे किया गिरिफ्तार

ग्राहक ने अंदर मैनेजर से बात की तो वह 3000 रुपये लेकर लड़की उपलब्ध कराने पर राजी हो गया। इसके बाद स्पा मैनेजर ने लड़की ग्राहक के पास भेजी। इशारा मिलते ही टीम अंदर दाखिल हुई और मैनेजर और उस महिला का गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान लक्ष्मण विहार निवासी श्याम के रूप में हुई। पश्चिम बंगाल की नादिया निवासी एक महिला से देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने खोला और भी गहरा राज़

पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उसे जमानत मिल गई है। मामले की जांच जारी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा से एक महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और अपने परिवार का पेट पालने के लिए स्पा सेंटर में नौकरी करती है। स्पा सेंटर का मैनेजर रुपयों के लालच में देह व्यापार करवाता है।