स्वास्थ्य विभाग – Dainik Bhaskar UP/UK

MP जहरीला कफ सीरप कांड: 4 महीने कोमा में रहने के बाद एक और बच्चे की मौत, आंकड़ा पहुंचा 25
नागपुर एम्स में चार महीने से चल रहा था इलाज

बैतूल/भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में हुए जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड के शिकार एक और बच्चे की मौत हो गई। बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की रविवार रात करीब नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले चार महीने से आईसीयू में भर्ती था और एम्स नागपुर में कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। इस मौत के बाद प्रदेश में जहरीले कफ सीरप के सेवन से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र हर्ष को सर्दी खांसी की शिकायत पर एक अक्टूबर 2025 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एसएस ठाकुर को दिखाया था। ठाकुर की क्लीनिक पर हर्ष को कोल्ड्रिफ सीरप दिया गया था। उसको पीने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिजन ने नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में जब छिंदवाड़ा और बैतूल में कई बच्चों की मौत हो गई तो प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हर्ष को भी निजी अस्पताल से निकालकर नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया। तबसे वह एम्स में ही भर्ती था।

डॉक्टरों ने हर्ष की स्थिति शुरुआत से ही नाजुक बताई थी, लेकिन वे धीरे-धीरे रिकवरी होने की बात कह रहे थे। बच्चे के दादा देवा यदुवंशी ने बताया कि उसे भर्ती कराने के बाद से होश नहीं आया। डॉक्टर रोज कहते थे कि अब थोड़ा बेहतर है, लेकिन कल रात वह हमें छोड़ गया।

हर्ष के पिता गोकुल पेशे से किसान हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें हर्ष बड़ा था। बच्चे के इलाज के लिए परिवार के सदस्य पिछले चार महीनों से नागपुर में ही डेरा जमाए हुए थे। एम्स में हर्ष का इलाज तो मुफ्त हुआ, लेकिन परिजनों के नागपुर में रहने और खाने-पीने पर इन चार महीनों में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने बच्चे की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बीमार हुए बच्चों में बैतूल जिले का हर्ष भी शामिल था, जिसे गंभीर हालत में नागपुर एम्स रेफर किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर महीने में जहरीले कफ सीरप कोल्ड्रिफ का सेवन करने वाले बच्चों की किडनी खराब होने की जानकारी सामने आई थी। लगातार मौतों के बाद कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी और कफ सीरप लिखने वाले चिकित्सकों और दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अब हर्ष की मौत के साथ ही यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे और देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बुलंदशहर: बदलते मौसम में बढ़ती बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- सीएमओ
बुलंदशहर। बदलते मौसम में बढ़ती बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दिखाई दे रहा है।सीएमओ ने बदलते मौसम में बीमारियों को देखते हुए जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।

सीएमओ सुनील कुमार दोहरे ने बताया है कि जनपद में एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सीएमओ ने कहा अपने आप को बीमारी से बचाने के लिए अपने आसपास गंदा पानी एकत्रित नहीं होने दे बदलते मौसम और बढ़ती बीमारी से बचने के लिए सीएमओ सुनील दोहरे ने जनता से अपील की है कि समस्त बीमारियों से बचाव हेतु सतर्कता बरते और गंदगी जलभराव की सूचना अपने स्थानीय ब्लॉक सीएचसी व ग्राम प्रधान को सूचित करें।

यूपी में खतरे की घंटी ! 100 के करीब पहुंची स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या….
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंचने वाली है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा (स्वाइन फ्लू) से पीड़ित मरीजों की संख्या 95 तक पहुंच गयी है। इनमें सबसे अधिक 11 मरीज लखनऊ में पाए गये हैं। लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में अब तक 11 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक की मरीज की मौत हो चुकी है।

10 मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। उत्तर प्रदेश में एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा (स्वाइन फ्लू) से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अलर्ट के निर्देश दिये थे। सीएमओ व सीएमएस को बीमारी के प्रति सतर्कता बरतने के साथ ही इन्फ्लुएंजा मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित रखने और जांच, दवा व अन्य संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा के कारणों, रोकथाम व उपचार की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। इसमें इन्फ्लुएंजा की स्थिति में क्या करें और क्या न करें के बिंदु भी शामिल करने को कहा गया है। इन जिलों में मिले मरीज आगरा में 08, सहारनपुर में 03, कानपुर में 02, बरेली में 01, अयोध्या में 01 और रायबरेली के एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिसमें से रायबरेली निवासी मरीज अशोक सिंह (46 वर्ष) की मौत 09 जनवरी को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुई है।

इसी तरह बरेली के एक अस्पताल में भी एक मरीज की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वाइन फ्लू के लक्षण नाक बहना, बुखार, थकान, गले में लगातार खराश रहना, सिर और मांसपेशियों में दर्द, अकड़न आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। इससे बचने के लिए भीड़-भाड़ की जगह कम से कम जाएं। खांसते या छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें, बुखार आने पर पैरासिटामॉल लें और चिकित्सक से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी स्वास्थ्य महानिदेशक डा. पदमाकर सिंह ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों को मिलाकर अब तक कुल 95 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गंभीर बीमारी को मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस से बचाव के लिए निर्देश जारी किया है।