1 dead – Dainik Bhaskar UP/UK

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक साथ दो मकान धराशायी, 9 घायल, 1 की मौत
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप येलो जोन में सोमवार देर रात को दो पुराने मकान धराशायी हो जाने से नौ लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से फोन कर घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकाल कर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप खोवा गली में मणिकर्णिका द्वार के पास मनीष और राजेश गुप्ता का लगभग 70 साल पुराना मकान है। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 03 बजे दोनों मकानों की जर्जर दीवारें गिर गईं। मकानों के मलबे में पांच महिलाएं, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी समेत 09 लोग दब गए।

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गईं। सुबह तक सभी घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 43 वर्षीय महिला प्रेमलता गुप्ता पत्नी अशोक गुप्ता की मौत हो गई। घायलों में महिला पुलिस बिंदू की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। अन्य घायलों में सपना गुप्ता (26) पत्नि अशोक गुप्ता, रितिका गुप्ता (23)पुत्री रमेश गुप्ता, रमेश गुप्ता(50) पुत्र स्व.लालचंद गुप्ता, कुसुमलता गुप्ता(48) पत्नी रमेश गुप्ता, कृषभ गुप्ता (24)पुत्र मनीष गुप्ता, पूजा गुप्ता (36) पुत्र मनीष गुप्ता, मनीष गुप्ता (39)पुत्र लालचंद गुप्ता, आर्यन गुप्ता (16) है।

हादसे में मृत महिला प्रेमलता गुप्ता आजमगढ़ जिले के जीयनपुर की रहने वाली थी। वह अपने जीजा रमेश गुप्ता के घर बेटी के साथ आई हुई थी। हादसे के बाद मलबे में रमेश गुप्ता के साथ उनका पूरा परिवार और साली भी दब गई। घटना में बिंदु नाम की एक महिला सिपाही घायल है। उसका जबड़ा टूटा है। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मंडलायुक्त शर्मा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मंडलीय कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है। एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है। अभी डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल यूनिट सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल रेक्स्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाल लिया गया है। उधर, हादसे के बाद मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार से श्रद्धालु के प्रवेश बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए गेट नंबर 1 एवं 2 से भेजा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह-सुबह मंडलायुक्त शर्मा से फ़ोन पर वार्ता करके जानकारी ली। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री को एनडीआरएफ, फायर, पुलिस, प्रशासन द्वारा चलाये गए रेस्क्यू आपरेशन तथा घायलों के अस्पताल में कराये जा रहे इलाज की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने गिरे दोनों मकानों में रह रहे सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए दुर्घटना में मृत हुई महिला के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त को घायल सभी नौ लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

मुंबई: रुबिनिसा मंजी इमारत ढहने से 1 की मौत, 3 घायल
मुंबई में एक दुखद घटना में, ग्रांट रोड पर रुबिनिसा मंजी इमारत की सामने की ओर की बालकनी और दूसरी और तीसरी मंजिलें ढह गईं, जिससे एक की मौत हो गई, तीन घायल हो गए और कई अन्य फंसे हुए हैं।

घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई, जिसमें ऊपरी मंजिल से मलबा नीचे सड़क पर आ गया। इमारत, जिसमें चार अतिरिक्त मंजिलें हैं, को खतरनाक स्थिति में छोड़ दिया गया था और इसके कुछ हिस्से अनिश्चित रूप से लटके भी थे।

फायर ब्रिगेड सहित आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। उन्हें मलबे में फंसे लोगों को निकालने और चौथी मंजिल पर फंसे करीब सात-आठ लोगों को निकालने की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा।

चार लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया और भाटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। शेष तीन को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

बचाव प्रयास दोपहर तक जारी रहे क्योंकि आपातकालीन टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही थीं कि अस्थिर इमारत में कोई भी फंसा न रहे। रुबिनिसा मंजी इमारत महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के तहत एक अधिगृहीत संपत्ति थी, जिसने पहले इसकी खराब स्थिति के बारे में चेतावनी जारी की थी, जिससे मुंबई के भवन सुरक्षा उपायों के बारे में चिंताएं बढ़ गई थीं।

लखीमपुर : दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत- 1 की मौत, 2 गंभीर घायल
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

निघासन खीरी। दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई जबकि दोनों घायलों का लखीमपुर में इलाज चल रहा है।

मझगईं थाना क्षेत्र के बल्लीपुर के सुरेंद्र कुमार का इकलौता लड़का रजत कुमार 22 वर्ष अपने साथी राजकुमार निवासी बेला टापर के साथ शनिवार की शाम को निघासन की तरफ जा रहे थे। पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर सलीमाबाद तथा गहरा पुल के बीच में निघासन की तरफ से बनघुसरी के अखिलेश कुमार की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया। जहां तीनों को लखीमपुर रेफर कर दिया गया। रजत कुमार को इलाज के लिए लखीमपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X