11th day – Dainik Bhaskar UP/UK

एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल किया अपने नाम, नीरज चोपड़ा ने मचाया धमाल
भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार का तीसरा गोल्ड जीत लिया है। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम ने मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इससे पहले, आर्चरी मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया।

आज भारत तीन गोल्ड, चार सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 10 मेडल जीत चुका है।

पहले नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट 88.88 मीटर के स्कोर के साथ जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। इस इवेंट में किशोर कुमार जेना ने 87.54 मीटर के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे। नीरज और किशोर ने चौथे प्रयास में बेस्ट स्कोर किया। जेवलिन थ्रो इवेंट के तुरंत बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में पहले स्थान पर रही। इन मेडल के सहारे भारत के कुल मेडल की संख्या 81 पहुंच गई है। इनमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

35 KM रेस वॉक में आया दिन का पहला मेडल, अब तक एक गोल्ड सहित 4 मेडल जीते

​​​​​बुधवार को भारत की शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल से हुई। रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड जीता।

भारत को दिन का तीसरा मेडल स्क्वॉश और चौथा बॉक्सिंग में मिला। दोनों ही खेल में ब्रॉन्ज मेडल मिला। पांचवां मेडल भी बॉक्सिंग में मिला। लवलीना को फाइनल में हार मिली और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

35 KM रेस वॉक में ब्रॉन्ज मिला 35 KM रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारतीय टीम में राम बाबू और मंजू रानी ने मिल कर 5 घंटे 51 मिनट और 14 सेकेंड्स में रेस पूरी की। इसमें राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट 11 सेकेंड्स और मंजू रानी ने 3 घंटे 09 मिनट 3 सेकेंड्स में रेस पूरी की। चीन 5 घंटे 16 मिनट और 41 सेकेंड्स में रेस पूरी कर गोल्ड जीता।

आर्चरी: दिन का पहला गोल्ड आया भारत ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल मैच में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 159-158 के स्कोर से हराया। वहीं, चाइनीज ताइपे ने ब्रॉन्ज जीता।

स्क्वॉश: भारत को कांस्य पदक अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी से 9-11 से हार गई, और इस तरह टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

बॉक्सिंग: परवीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता विमेंस 57 KG कैटेगरी सेमीफाइनल में परवीन 5-0 से चाइनीज ताइपे की लिन यू टिंग से हार गईं। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

बॉक्सिंग: लवलीना ने सिल्वर जीता विमेंस 75 KG कैटेगरी के फाइनल में लवलीना चीन की ली क्विआन से 5-0 से हार गई। इसी के साथ लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रेसलिंग: सुनील ने ग्रीको-रोमन 87 KG में ब्रॉन्ज जीता भारत के सुनील कुमार ने मेंस रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

एथलेटिक्स : हरमिलन विमेंस 800 मीटर में दूसरे नंबर पर रहीं हरमिलन बैंस (2 मिनट 3.75 सेंकेंड) एथलेटिक्स की विमेंस 800 मीटर रेस में दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि श्रीलंकाई धावक ने गोल्ड जीता।

एथलेटिक्स : 800 मीटर रेस में दूसरे नंबर पर रहे अविनाश अविनाश साबले ने 13 मिनट 21.09 सेकंड्स में रेस पूरी कर सिल्वर जीता। वहीं, बाहरीन के बालेव बिरहानु यमाताव ने 13 मिनट 17.40 सेकंड्स के टाइम में फिनिश कर गोल्ड अपने नाम किया।

एथलेटिक्स : विमेंस 4×400 में भारत को सिल्वर विमेंस 4×400 मीटर इवेंट में भारत ने सिल्वर जीता। भारत की ओर से टीम में विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने भारत को सिल्वर दिलाया। टीम ने 3 मिनट 27.85 सेकंड्स में रेस पूरी की। बाहरीन ने 3 मिनट 27.65 सेकंड्स के टाइम के साथ गोल्ड जीता।

2018 के पिछले एशियाड में भारत ने 70 मेडल जीते थे

भारत 1951 में पहली बार हुए एशियाड से ही गेम्स का हिस्सा रहा है। तब नई दिल्ली ने ही मेजबानी की थी। भारत ने सभी 18 एशियाड में हिस्सा लिया। 2018 के पिछले एशियाड में भारत ने 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। देश मेडल टैली में 8वें नंबर पर रहा, लेकिन इससे पहले भारत ने इतने ज्यादा मेडल कभी नहीं जीते थे।

आज के रिजल्ट

हॉकी

भारतीय मेंस हॉकी टीम साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। भारत के लिए हार्दिक सिंह (5वें मिनट), मनदीप सिंह (11वें मिनट), ललित उपध्याय (15वें मिनट), अमित रोहिदास (24वें मिनट) और अभिषेक (54वें) ने गोल किए। वहीं साउथ कोरिया के लिए तीन गोल हुए और तीनों ही माने जुंग (17वें, 20वें और 42वें मिनट) ने किए।

बैडमिंटन:

भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की वरदानी पुत्री कुसुमा को 2-0 से हराया।
भारत की तनीशा क्रेस्टो और साई प्रतीक कृष्ण प्रसाद को मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को मलेशिया के तोह ई वेई और चेन तांग जी ने सीधे गेम में 21-18-, 21-18 से हराया।

ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी विमेंस डबल्स के 16वें राउंड में किम सोयॉन्ग और कोंग हेयॉन्ग की कोरियाई जोड़ी से 2-1 (15-21, 21-18, 13-21) से हार गई। मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में सात्विक-चिराग की जोड़ी जीत गई है। उन्होने इंडोनेशिया के डेनियल-लिओ मार्टिन की जोड़ी को 2-1 (24-22,16-21,21-12) से हराया।
विमेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में तनीशा क्रेस्टो और अश्विनी पोन्नपा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हे चीन के शुशिआन झांग और यू झेंग की जोड़ी ने 2-0 के सीधे गेम से हराया।

कबड्डी: भारतीय मेंस टीम ने थाईलैंड को 63-26 से हरा दिया। वहीं कबड्डी भारतीय विमेंस टीम ने थाइलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच को 54-22 से जीत लिया है। विमेंस टीम की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि पहला मैच ड्रॉ रहा था।

कुश्ती: मेंस 87 KG ग्रीकोरोमन सेमीफाइनल में सुनील कुमार ईरान के नासेर अलीजादेह से 1-5 से हार गए। वह अब कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे।

वॉलीबॉल: भारत ने ग्रुप जी क्लासिफिकेशन मैच में नेपाल को 3-1 (25-23, 26-28, 25-23, 25-17) से हराया।

स्कवॉश: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में हॉगकॉग के ली का यी और वोंग ची हिम को 2-1 से हराया।

डाइविंग: सिद्धार्थ परदेसी ने डाइविंग 10 मीटर प्लेटफॉर्म कैटेगरी के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सिद्धार्थ ने 234.55 स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई।

आज की मेडल होप

एथलेटिक्स: 8 इवेंट के फाइनल होंगे, आधा दर्जन से अधिक मेडल मिल सकते हैं भारतीय एथलीट्स आज एथलेटिक्स के 8 इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगे, इनमें स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले भी शामिल रहेंगे। दोनों से गोल्ड की उम्मीद है।

औरैया : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, 11वें दिन भी नहीं दर्ज हुआ FIR
बिधूना औरैया। पसैया गांव में तिलक समारोह में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत की घटना के लगभग 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मृतक की विधवा मां कार्रवाई के लिए अधिकारियों के दर-दर भटक रही है।पीडि़ता ने अछल्दा थाना पुलिस पर नामजद आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक बिधूना कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर बेला रोड निवासी विधवा नीलू देवी पत्नी स्वर्गीय स्वतंत्र सिंह ने अछल्दा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 20 फरवरी 2023 को शाम लगभग 6ः30 बजे अजय सविता पुत्र वीरेंद्र सविता निवासी पुराना बिधूना व छोटू कुमार पुत्र उदयवीर सिंह व चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर आए और उसके बेटे लगभग 20 वर्षीय अंकित सिंह को यह कहकर अपने साथ ले गए कि थोड़ी देर बाद उसे घर पर छोड़ जाएंगे।

मृतक की विधवा मां कार्रवाई की गुहारें लगान के लिये भटक रही दर-दर

रात्रि को लगभग 8रू30 बजे जब उसके द्वारा अंकित से मोबाइल पर बात करनी चाहिए तो उसका फोन अजय ने उठाया और जब उसने कहा कि बेटा कितनी देर में घर आओगे तो अजय ने कहा कि थोड़ी देर में आ जाएंगे। जब उसने अपने बेटे से बात करनी चाहिए तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में लगभग 10 बजे उसके पास सीएचसी अछल्दा से फोन आया कि तुम्हारे बेटे की मौत हो गई है जल्दी अस्पताल आ जाएं। जब वह अस्पताल पहुंची तो अजय वहां से भाग गया था छोटू व दो अन्य को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। पीडि़ता ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसे संभावना है कि उपरोक्त लोगों ने उसके पुत्र को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई है।

पीडि़त विधवा ने बताया है कि घटना के लगभग 11 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है उसके द्वारा सीओ बिधूना से भी गुहार लगाई जा चुकी है और सीओ द्वारा भी कार्रवाई का भरोसा दिया गया किंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ऐसे में उसे आशंका है कि अछल्दा थाना पुलिस की संबंधित आरोपियों से सांठगांठ है शायद इसी कारण कार्यवाही नहीं हो रही है। पीडि़ता ने कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई न की गई तो वह पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी।