2019 के लोकसभा चुनाव – Dainik Bhaskar UP/UK

यूपी में कांग्रेस को घुटनों के बल चलायेगी मायावती
योगेश श्रीवास्तव

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस से समझौता करके उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सामने अपनी शर्तो पर महागठबंधन में शामिल होने का सकेंत दे दिया है। उत्तर प्रदेश में संभावित महागठबंधन में कांग्रेस अपनी शर्तो के साथ शामिल होना चाहती है। इस बावत उसने साफ किया है कि राष्टï्रीय पार्टी होने के नाते वह इस महागठबंधन में प्रमुख भूमिका में रहेगी, लेकिन बसपा नेतृत्व को कांग्रेस समेत किसी दल की ऐसी शर्त मंजूर नहीं है।

बसपा की प्रमुख मायावती ने चार दिन पहले ही एक प्रेसकांफ्रेंस में स्पष्टï कर दिया है कि स मानजनक तरीके से समझौता हुआ तो ही वे महागठबंधन में शामिल होगी,वरना अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसी तरह की बात कांग्रेस भी कह चुकी है कि वह राष्टï्रीय पार्टी होने के नाते महागठबंधन में शामिल होने के लिये क्षेत्रीय दलों की कोई ऐसी शर्त नहीं मानेगी जिससे पार्टी और कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरे। महागठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुरू से सबसे ज्यादा डिफे ंसिव दिख रहे है। वे इस महागठबंधन को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी करने को तैयार है,लेकिन मायावती के इन तेवरों से फिलवक्त कांग्रेस बेपरवाह है। यूपी में सपा-बसपा और कांग्रेस यदि मिलते है तो कोई नया अजूबा नहीं होने होगा। बसपा इससे पहले सपा के साथ भी लड़ी और बाद में सरकार भी बनाई, तो १९९६ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस समय बसपा तीन सौ और कांग्रेस १२५ सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

(उत्तराखंड के गठन से पहले यूपी विधानसभा सदस्यों की सं या ४२५ हुआ करती थी) बदले राजनीतिक परिवेश में अभी तक तीनों दलों के एक साथ आने की संभावनाओं को बल मिल रहा है,लेकिन गुरूवार को हुए एक घटनाक्रम के चलते इस तरह की संभवनाओं पर पानी फिरता दिख रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी में बनने वाले महागठबंधन से बेपरवाह होकर छत्तीसगढ़ में अजित जोगी के नेतृत्व वाली कांग्रेस से समझौता करके यूपी में कांग्रेस को संकेंत दे दिया है कि यदि यूपी में उसे महागठबंधन में शामिल होना है तो उसे बसपा की शर्तो पर महागठबंधन में शामिल होना पड़ेगा,वरना उसने अकेले दम पर चुनाव लडऩे का विकल्प छोड़ रखा है।

छत्तीसगढ़ की नब्बे सदस्यीय विधानसभा में बसपा ने ३५ सीटों और जनता कांग्रेस ने ५५ सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। दोनों दलों के नेताओं मायावती और अजीत जोगी के हस्ताक्षर से जारी संयुक्त वक्तव्य में अजीत जोगी को ही वहां मु यमंत्री का पद का उ मीदवार भी घोषित कर दिया गया है। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले और कांग्रेसी मु यमंत्री रह चुके है। कांग्रेस से बगावत करने के बाद उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन किया गया था।

शिवपाल ने साधा अपने भतीजे पर निशाना कहा-पहले अपना तो ठीक करे अखिलेश
लखनऊ : 2019 से पहले सत्ता के बदलते समीकरणों और सहमति-असहमति के बीच किसी जमाने में समाजवादी पार्टीके ‘नंबर-दो’ रहे शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी से रिश्ते तोड़ लिए हैं। 2017 के चुनावी वक्त से ही एसपी में जारी घमासान के बीच शिवपाल ने इस बार सेक्युलर मोर्चे के सहारे उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नई चर्चा की शुरुआत कर दी है। नई पार्टी के गठन के साथ शिवपाल ने जहां धर्मनिरपेक्ष दलों को अपने साथ जोड़ने का दावा किया है, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को महागठबंधन के बहाने एक नसीहत भी दी है।

बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर हमारे सहयोगी अखबार मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव बीएसपी के साथ गठबंधन की संभावनाएं देख रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच उन्हें पहले अपने घर को व्यवस्थित करना होगा। शिवपाल यादव ने कहा, ‘मैंने पिछले डेढ़ वर्ष से खुद को पार्टी में साइडलाइन होते देखा और स्थितियां यह हो गईं कि मुझे पार्टी के कार्यक्रमों में बुलाना भी बंद कर दिया गया। ऐसे में मजबूर होकर मुझे एक सेक्युलर मोर्चे का गठन करना पड़ा।’

‘लड़ूंगा लोकसभा चुनाव, टिकट का निर्णय मेरे हाथ नहीं’

2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव आगामी चुनाव में भले ही बीएसपी से गठबंधन के रास्ते तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें सबसे पहले अपनी पार्टी को व्यवस्थित करना होगा। कभी एसपी में टिकट बंटवारे का फैसला करने की हैसियत रखने वाले शिवपाल ने कहा कि मैं पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं, लेकिन टिकट का फैसला मेरे हाथ में नहीं है। हालांकि, इस योजना के बाद भी शिवपाल ने अपनी पसंद की सीट को लेकर कोई बात नहीं की। चुनावी योजना और अपनी नई पार्टी के विस्तार के मुद्दे पर शिवपाल ने कहा कि मैं फिलहाल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहा हूं। अब तक पश्चिम यूपी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोही, मीरजापुर, देवरिया, गोरखपुर और आजमगढ़ जिलों का दौरा किया है।

‘चार दशक तक पार्टी को खून पसीने से बनाया’

वहीं एसपी से राह जुदा होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि मैंने नेताजी के मार्गदर्शन में चार दशक तक अपने खून-पसीने से समाजवादी पार्टी को खड़ा किया है, ऐसे में मैं नेताजी से अलग नहीं हो सकता। शिवपाल ने कहा कि भले ही मैं पिछले दो सालों से पार्टी द्वारा साइडलाइन किया जा रहा हूं, लेकिन सच यह है कि मैं हमेशा से ही नेताजी के साथ हूं और उनके द्वारा दी गई सारी जिम्मेदारियां अब तक पूरी निष्ठा से निभाई है। ऐसे में एसपी से अलग होने का कोई सवाल नहीं उठता है।

बीजेपी के नेताओं से मुलाकात से इनकार

शिवपाल ने कहा कि पूर्व में राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बीजेपी के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ मेरे मुलाकात तय कराई थी, लेकिन मैंने इससे इनकार करते हुए कहा कि मैं हमेशा अपने परिवार को एक साथ ही देखना चाहता हूं। मैं एसपी से अलग नहीं हूं और हमेशा से ही नेताजी और अन्य वरिष्ठ समाजवादी नेताओं के साथ काम करता रहा हूं।

2017 से ही जारी है पार्टी के भीतर मतभेद

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी महासचिव और एसपी राज में यूपी सरकार के सबसे शक्तिशाली मंत्री रह चुके शिवपाल यादव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच बीते काफी समय से मतभेद देखने को मिलते रहे हैं। पूर्व में 2017 के चुनाव के वक्त से ही एसपी के अंदरखाने में भारी घमासान देखने को मिला था, जिसके बाद शिवपाल एसपी लीडरशिप में अखिलेश का नेतृत्व स्थापित होने के बाद पार्टी से साइडलाइन होते दिख रहे थे। इसके बाद शिवपाल ने बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन का ऐलान करते हुए एक बार फिर एसपी अध्यक्ष से अपने मतभेदों को सार्वजनिक रूप से जाहिर की।

अगस्त में जारी हो जाएगा एथनाॅल प्लांट का शासनादेश
गोपाल त्रिपाठी

गोरखपुरः चिल्लूपार क्षेत्र स्थित धुरियापार चीनी में एथनाॅल प्लांट लगाने का शासनादेश अगस्त में जारी हो सकता है क्योंकि इसी माह कै बिनेट की मंजूरी मिलने के बाद शासनादेश जारी करने का रास्ता साफ हो जाएगा और सितंबर तक आईओसी तथा एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो जाए। संभावना यह भी है कि एथनाॅल प्लांट के साथ धुरियापार किसान चीनी मिल भी चालू हो जाए।

बीते दिनों धुरियापार किसी सहकारी चीनी मिल लिमटेड हरपुर की आम सभा की बैठक में मिल की खाली पडी 55 एकड भूमि को आईओसी को लीज पर दिए जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ था। आम सभा के अध्यक्ष जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने लीज पर दी जाने वाली जमीन का राजस्व विभाग से आंकलन कराने के बाद प्रस्ताव को गन्ना आयुक्त निबंधन को प्रेषित किया है।

बैठक में उपसभापति विजय कुमार शाही समेत अन्य किसानों ने चीनी मिल को संचालित करने का प्रस्ताव दिया था जिस पर सर्व सम्मति से स्वीकृति भी मिली। ऐसे में चीनी के संचालित होने भी संभावना प्रबल हो गई है। सूत्रों के अनुसार अगस्त माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में स्वीकृति के लिए 1200 करोड रूपये से बनने वाले एथनाॅल प्लांट के लीज पर दिए जाने वाली जमीन तथा धुरियापार चीनी मिल के संचलन का प्रस्ताव भेजा जा सकता है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर सितंबर माह तक एथनाॅल प्लांट के लिए 55 एकड जमीन को इंडियन आयल कार्पोरेशन को लीज पर दिए जाने की औपचारिकता एमओयू हस्ताक्षर के साथ पूर्ण कर ली जाएगी।

चूंकि सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व इस योजना को अमलीजामा पहनाना चाहती है जिससे सरकार अपनी इस उपलब्धि को जनता के बीच पहुंचा सके।