22 projects – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर खीरी : जलशक्ति मंत्री ने किया बाढ़, सिंचाई की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
लखीमपुर खीरी। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे, जहां उनके आगमन पर शारदा नगर स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग निरीक्षण भवन में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुष्प देकर स्वागत किया।

जहां कबीना मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा संग जनपद खीरी में बाढ़ व सिंचाई की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं दो परियोजनाओं का शिलान्यास पूजन अर्चन कर एवम् शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता एसपी सिंह, अशोक कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह, ललित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, जेपी सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनपद खीरी में इस सरकार के 2017 में आने के बाद बाढ़ की कुल इक्यावन परियोजनायें, जिसकी कुल लागत तीन सौ पचपन करोड़ रूपये थी, स्वीकृत कर पूरी की गई हैं। इन परियोजनाओं से दो सौ बावन ग्रामों की कुल तीन लाख आबादी को सुरक्षित किया एवं कुल ग्यारह हजार पाँच सौ बीस हेक्टेयर भूमि को कटान से सुरक्षित किया। इस वर्ष सूखे से निपटने के लिए लखीमपुर स्थित शारदा बैराज से निकलने वाली फीडर नहर को अबतक के अधिकतम डिस्चार्ज से चलाया जा रहा। इस नहर के जरिए प्रदेश के सोलह जनपदों में सिंचाई प्रदान की जाती है। इस नहर को अधिकतम स्तर से चलाने के कारण प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सूखे की स्थिति नियन्त्रण में है।

उन्होंने कहा कि आज कुल बीस परियोजनाओं को पूर्ण कर लोकार्पण किया जा रहा। इन परियोजनाओं से छियासी ग्रामों की एक लाख तेरह हजार दो सौ नब्बे आबादी एवं तीन हजार नौ सौ सतहत्तर हेक्टेयर भूमि की कटान से सुरक्षा हुई। दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जिससे तेईस ग्रामों की अट्ठावन हजार सात सौ आबादी को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि विधायक मंजू त्यागी ने जिस समस्या से अवगत कराया।

उसके लिए विभाग गहराई से चिंता करेगा। जल्द ही अधिकारी सर्वे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि गत सात वर्षों में शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर में कोई भी तटबंध या परियोजना को ना तो कोई भी खतरा हुआ है ना ही कटा है। सरकार मोदी-योगी के ईमानदार नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, खेत, खलियान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे। सरकार जहां एक और टेल तक पानी पहुंचा रही। वहीं 2024 तक नल से के जल पहुंचने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही।

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि शारदा-धौरहरा के बीच बसे बाढ़, कटान से गांव को बचाने के लिए सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए अफसर की तारीफ की। विधायक मंजू त्यागी ने अपने क्षेत्र की कटान की वर्तमान परिस्थितियों बताई। उनके क्षेत्र में फ्लड प्लेन जोन में अनुरक्षण का काम करने की मांग की, ताकि कृषकों, क्षेत्रवासियों को कोई दिक्कत ना हो। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि सरकार बाढ़ व कटान को लेकर बेहद गंभीर हैं। बाढ़रोधी परियोजनाओं में कीर्तिमान स्थापित करते हुए बड़े पैमाने पर लोगों को राहत दी है। जिले में वर्ष 2017 से 2023 तक बड़ी संख्या में परियोजनाएं क्रियान्वित हुई है।

*कबीना मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग किया पौधारोपण*

कार्यक्रम के उपरांत सूबे के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विधायक मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा के संग सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग शारदा नगर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार, औषधीय पौध का रोपण किया।

*कबीना मंत्री ने “परियोजना विशेष पुस्तिका” का किया विमोचन*

बुधवार को निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग जिले में क्रियान्वित परियोजनाओं पर आधारित “परियोजना विशेष पुस्तिका” का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।