24.5 lakh in the name – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : रकम दोगुना करने के नाम पर साढ़े 24 लाख की धोखाधड़ी
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । एक माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर एक कंपनी ने पूर्व प्रधान से 24.50 लाख की धोखाधड़ी की। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जालसाजी और लूट समेत अन्य धाराओं में कंपनी के एमडी समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी कानपुर आर्डिनेंस का कर्मचारी बताया जा रहा है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी लालता सिंह पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2022 को छोटे भाई मुलायम सिंह की पत्नी मंजू देवी का निधन हो गया था। उसके परिचित के आर्डिनेंस फैक्टरी में कार्यरत जितेंद्र सिंह झिंकण शोक संवेदना व्यक्त करने कुछ दिन बाद घर आए। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के देवास निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली में संचालित अर्थमेटल नामक कंपनी के बारे में बताया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन कुमार वर्मा से मुलाकात कराई। एमडी ने कंपनी में निवेश किए धन को एक माह में दोगुना होने का झांसा दिया।

पूर्व प्रधान से हुई धोखाधड़ी, 50 हजार छीने

विश्वास में अमन वर्मा को 30 जुलाई 2022 को नकद 24 लाख 50 हजार रुपये दिए। बड़ा निवेश होने के कारण उसे अर्थमेटल कंपनी में कोआर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया। एक माह बीतने के बाद दोगुना धन लौटाने में अमन वर्मा आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर अमन वर्मा ने 20 लाख की चेक दी। चेक में तारीख 20 सितंबर 2022 डाली। इसके बाद 18 सितंबर को अमन ने फोन किया। खाते में बाकी साढ़े चार लाख रुपये ट्रांसफर और शेष 20 लाख सहयोगी संजय कुमार मिश्रा के हाथ भेजने की बात कही। रुपये मिलने के बाद चेक लौटाने की बात तय हुई। वह रुपये लेने शहर के लखनऊ बाईपास पहुंचा।

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

वहां ओवरब्रिज के नीचे संजय कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार वर्मा ने झांसा देकर चेक छीनकर फाड़ दिया और रुपये भी नहीं लौटाए। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के नीचे धक्का देकर फेंक दिया। उसकी जेब से 50 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। चारों शातिर किस्म के हैं। कई जिलों में और भी लोगों से करोड़ों की ठगी की है। अर्थमेटल नामक फर्जी कंपनी है। कंपनी नई दिल्ली सेंट्रल बैंक पश्चिम बिहार गुरु हरिकिशन नगर में संचालित करते हैं। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।