314 crores – Dainik Bhaskar UP/UK

पीलीभीत : शारदा नदी पर पुल निर्माण को सरकार से मिली मंजूरी, 314 करोड़ से तैयार होगा सेतु
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। पूरनपुर में ट्रांस शारदा क्षेत्र पलिया और नेपाल जाने के लिए सरकार ने पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 314 करोड़ की परियोजना को शासन ने हरी झंडी मिल गई है। लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल निर्माण और एप्रोच मार्ग की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के धनाराघाट तट पर शारदा नदी का पुल ना होने के कारण ट्रांस शारदा क्षेत्र की आबादी का संपर्क बरसात के दिनों में तहसील व जिला मुख्यालय से कट जाता है। ऐसे में लाखों की आबादी वाया खुटार होकर 120 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचती हैं। जिसमे समय व धन दोनों की बर्बादी होती है। यही नहीं शारदा नदी अब तक ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनों गांव और कॉलोनियों का वजूद मिटा चुकी है। अरबों की वन संपदा और कृषि भूमि भी नदी की भेंट चढ़ चुकी है।

लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद व भाजपा विधायक बाबू राम पासवान की मेहनत लाई रंग

क्षेत्र के लोग लंबे अरसे से धनाराघाट पर पुल निर्माण की मांग करते चले आ रहे हैं। पिछले विधायक कार्यकाल में पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की थी। उसके बाद सर्वे कराया गया था लेकिन धनराशि स्वीकृत नहीं की गई थी। इधर दूसरे कार्यकाल में भाजपा विधायक ने पुल निर्माण के लिए पुनः पैरवी शुरू कर दी। गत दिनों लखनऊ में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिले और उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए शारदा नदी पर पुल निर्माण का आग्रह किया।

जिस पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने तत्काल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर 31418.21 करोड़ रुपए की धनराशि पुल निर्माण के लिए अनुमोदित कर दी गई। जिसे शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवमुक्त करने के आदेश जारी किया है। अब धनारा घाट पर स्थाई पुल निर्माण की संभावनाएं प्रबल हो गई है। इस पुल के बनने से पूरनपुर क्षेत्र का विकास हो सकेगा। साथ ही नेपाल सीमावर्मी क्षेत्र में सर्विस करने वालों को परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा।