36 injured – Dainik Bhaskar UP/UK

कन्नौज: चालक को झपकी आते ही मौत झपटी, 4 की मौत 36 घायल
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास भीषण सडक हादसे में चार जिंदगियों का अंत हो गया। गोरखपुर से दिल्ली को रवाना स्लीपर बस के चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर सामने से ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हैं। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इनायतपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्लीपर बस की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। बस डिवाइडर से टकराती हुई हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच गई।

तभी सामने से आ रहा ट्रक बस से भिड़ गया। मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष हैं। घायलों को इलाज के तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से बस और ट्रक को हटाया गया। ट्रक में आलू लदे थे। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मरने वालों में सिर्फ बस ड्राइवर नीलकंठ की पहचान हो सकी थी। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया

इंसेट- दो तीन बार डगमगाई थी बस, चेताया था चालक को
दुर्घटना में घायल एक यात्री ने बताया कि वो बस की सीट नंबर 10 पर सो रहा था। अचानक तेज धमाका हुआ तो उसकी नींद खुल गई। हालत ये थी कि सीट खिसककर ड्राइवर सीट के पास पहुंच गई। कई सवारियां ऊपर आकर गिर गईं। यात्री ने बताया कि वो किसी तरह से बच गया। एक यात्री ने यह भी बताया कि ड्राइवर ने 1 बजे एक ढाबे पर बस रोकी थी। जहां बस चालक सहित सवारियों ने नाश्ता-पानी किया और उसके बाद चालक बस लेकर आगे बढ़ गया। रास्ते में 2-3 जगहों पर बस डगमगाई, जिस पर कुछ लोगों ने चालक को चेताया भी लेकिन थोडी देर बाद ही हादसा हो गया।

इंसेट-हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।