50 thousand – Dainik Bhaskar UP/UK

केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग, HC ने याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार जुर्माना
दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक संदीप कुमार की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए संदीप कुमार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहा कि हम पहले ही ऐसी मांग वाली दो याचिकाओं को ये कहते हुए खारिज कर चुके हैं कि ये मामला कोर्ट के दख़ल का नहीं है। सरकार चलाने में दिक्कत होगी तो उप-राज्यपाल फैसला लेंगे। कोर्ट को राजनैतिक बहस में नहीं घसीटा जा सकता। अब जुर्माना लगना ज़रूरी है, ताकि फिर कोई इस मांग को लेकर कोर्ट का रुख न करें।

इसके पहले 8 अप्रैल को हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने संदीप कुमार को फटकार लगाई थी। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अध्यक्षता वाली सिंगल बेंच ने कहा था कि हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ऐसी ही दो याचिकाएं पहले ही खारिज कर चुका है, ऐसे में याचिका पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने इस याचिका को कार्यकारी चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच को रेफर कर दिया था। सुनवाई के दौरान सिंगल बेंच ने कहा था कि ये याचिका पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन नहीं है बल्कि पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन है।

संदीप कुमार की याचिका में कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली आबकारी घोटाला मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग कानून के तहत हुई है। इस गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में काम करने में सक्षम नहीं हैं। याचिका में कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति से संवैधानिक बाधा उत्पन्न हो गयी है, क्योंकि वे जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम नहीं कर सकते हैं।

याचिका में कहा गया था कि संविधान की धारा 239एए(4) के प्रावधानों के मुताबिक उप-राज्यपाल को सलाह देने वाले मंत्रिपरिषद का मुखिया मुख्यमंत्री ही होता है। अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के बाद उप-राज्यपाल को सलाह देना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का आदेश जारी किया जाए।

दिल्ली हाई कोर्ट अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली इसके पहले दो याचिकाएं खारिज कर चुका है। पहली याचिका सुरजीत सिंह यादव ने और दूसरी याचिका विष्णु गुप्ता ने दायर की थी। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि जेल जाने के बाद किसी को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है। विष्णु गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि ये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फैसला करना है कि वो राष्ट्रहित में क्या फैसला करते हैं। व्यक्तिगत हितों से राष्ट्र हित ऊपर रखना चाहिए।

कानपुर : एसटीएफ ने 50 हजार के ईनामी फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
कानपुर। हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी शातिर अपराधी को लखनऊ एसटीएफ टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। यह शातिर अपराधी हत्या के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस द्वारा लगातार इसकी खोज की जा रही थी। अपराधी को पकडकर सीसामऊ थाने ले जाया गया, जहां उससे पूंछतांछ की गयी।

जानकारी के अनुसार शातिर इनामिया अपराधी राहुल उर्फ शेखर सोनकर को लखनऊ एसटीएफ टीम द्वारा जेके टूटमिल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपराधी पर 50 हजार का इनाम था। राहुल के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बताया जाता है कि सीसामऊ थाने से हत्या के एक मामले में सजा होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जय प्रकाश राय तथा उप निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराधी को गिरफ्ता किया गया, जिससे पूंछतांछ की जा रही है।

फ़तेहपुर : आनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल ने वापस कराई 50 हजार की धनराशि
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

फ़तेहपुर । जिले में आये दिन घटित होने वाली साइबर ठगी की घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जिला साइबर सेल प्रभारी ने आन लाइन ठगी के शिकार पीड़ित छत्रपाल पुत्र रामआसरे निवासी सिकन्दरपुर थाना चाँदपुर की गायब की गई नगदी को वापस दिलवाकर एक बार फिर उनके मुरझाए चेहरे पर मुस्कान ला दी।

मालूम हो कि पीड़ित शिकायतकर्ता छत्रपाल पुत्र राम आसरे निवासी सिकन्दरपुर थाना चाँदपुर ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायती पत्र में बीती 18 दिसम्बर को साइबर अपराधियो द्वारा उनको झांसे में लेकर उनके बैंक एकाउंट की डिटेल्स प्राप्त कर 50 हजार रुपये की नगदी निकाले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी।

स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को साइबर सेल के पास ट्रांसफर की थी। साइबर सेल प्रभारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए न सिर्फ मामले की जांच शुरू की बल्कि अथक परिश्रम जे पीड़ित के खाते से साइबर ठगों द्वारा निकाली गई 50 हजार की नगदी भी वापस करवा दिया।

खोई हुई रकम वापस पाकर भुक्तभोगी के मुरझाए चेहरे पर एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई जिसने एसपी उदय शंकर सिंह समेत साइबर सेल टीम प्रभारी मोहम्मद कमर, भैय्या लाल, प्रवीण को साभार धन्यवाद दिया है।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

कानपुर : हिट एंड रन पर सरकार देगी 2 लाख का मुआवजा, घायलों को 50 हजार
कानपुर। हिट एंड रन में अपना जीवन गंवाने वाले और गंभीर रूप से घायलो को भारत सरकार मुआवजा देगी जिसके लिए सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सरकार हिट एंड रन के मामले में मौत होने पर 2 लाख और गम्भीर रूप से घायल होने वाले को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी।

जिले से लेकर देश भर में मार्ग दुर्घटनाओ से प्रति वर्ष काफी लोगो की मौत हो जाती है। सडक दुर्घटनाओ को रोकने के लिए सरकार बीते कई वर्षो से प्रयास कर रही है जिसमें कुछ सफलता भी हाथ लगी ,लेकिन मौतो का सिलसिला बंद नही हुआ। मार्ग दुर्घटनाओ में होने वाली मौत पर बीमा कम्पनी ही मुआवजा देती चली आ रही है ,लेकिन अब सरकार ने भी मार्ग दुर्घटनाओ में होने वाली मौत पर मृतक के परिजनो को 2 दो लाख का मुआवजा देगी साथ ही गम्भीर रूप से घायल और शरीरिक रूप से दिव्यांग होने पर 50 हजार का मुआवजा पीड़ित को मिलेगा।

इस मुआवाजे की प्रक्रिया में लगभग दो माह तक का समय लगेगा और मृतक के परिजन द्वारा सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने पर जांच कर पीड़ित परिजनो को मुआवजा की राशि भेज दी जाएगी। इसके लिए सबसे पहले एसडीएम या तहसीलदार स्तर के अधिकारी के पास मृतक परिजन को मुआवजा क्लेम का आवदेन करना होगा।

जिसके एक माह में अन्दर ही क्लेम सटेलमेंट आयुक्त या उसके समकक्ष उपायुक्त को तलसीलदार अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा इसके तत्पश्चात 15 दिनो में सेक्शन आर्डर किया जाएगा और जरनल इंश्युरेंस कांउसिल को मोटर विहिक्लस एक्सीडेंट फंड ट्रस्ट के पास भेजा जाएगा जिसके बाद 15 दिनो के भीतर मृतक के परिजनो के खाते में मुआवजे की रकम भेज दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से मार्ग दृर्घटना का शिकार होने वाले गरीब तबके और उनके परिवार लांभवित होंगे।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

फतेहपुर : 50 हजार की नकदी सहित 2 अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनसे पचास हजार की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि शातिर चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में घटनाओ का खुलासा करते हुए बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में सीमेंट सरिया की दुकान का ताला तोड़ एक लाख की नगदी चोरी हुई थी। इसके अलावा हथगाम थाना क्षेत्र में 14 अक्टूबर को दुकान का शटर तोड़कर पान मसाला, सिगरेट के पैकेट चोरी हुए थे।

दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस चोरो की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष योगेश सिंह, एसआई उमेश कुमार और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय चोर पप्पू और इमरान निवासी इजुरा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। इनका एक साथी अख्तर निवासी इजुरा बुजुर्ग, जो टीम का सरगना है मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 50 हजार नगद 24 पैकेट गुटखा, 10 पैकेट सिगरेट बरामद किया है।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथी अख्तर के साथ मिलकर डलमऊ में 27 अगस्त को असलहे  की नोक पर सराफा के साथ हुई लूट की घटना, थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में दुकान का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी, हथगाम थाना क्षेत्र में दुकान से पान मसाला और सिगरेट चोरी करने की घटनाये स्वीकार की हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी शातिर चोर व लुटेरे हैं जो गिरोह बनाकर आसपास के जनपदों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ कई थानो में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

पीलीभीत : डाकघर से 50 हजार की गड्डी गायब, महिला एजेंट ने पोस्ट मास्टर पर लगाया आरोप
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। बिलसंडा कस्बा के डाकघर में एक महिला एजेंट ने पोस्ट मास्टर पर 50 हजार रुपये की नगदी गायब करने का आरोप लगाया है। मामले की भनक लगते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पोस्ट मास्टर से जमकर नोक झोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। मंजुललता गुप्ता डाकघर की एजेंट है।

पोस्टमास्टर पर रुपये गयाब करने का लगा आरोप

महिला एजेंट का आरोप है कि बुधवार को डाकघर में 2 लाख 16 हजार रुपए जमा करने गई थी। पोस्ट मास्टर शैलेंद्र दुवे ने 500 के नोटों की एक गड्डी 50 हजार रुपए की पलक झपकते ही गायब कर दी। रुपए गायब होने से महिला के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई और महिला ने अपने परिजनों को यह सूचना दी। जिस पर महिला एजेंट का पति और बेटा पोस्ट ऑफिस पहुंच गए। पीड़ित महिला की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब व्यापार मंडल के पदाधिकारी को भनक लगी। मौके पर इकट्ठा हो गए और पोस्ट मास्टर से काफी समय तक नोकझोक भी हुई।

बताया जा रहा है कि दिनभर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद महिला एजेंट के बेटे ने मामले की सूचना एसडीआई अभिषेक रस्तोगी को दी, बीसलपुर के पोस्ट मास्टर रविराज पाठक को जांच के लिए बिलसंडा डाकघर भेजा भी गया और जब अलमारी से नोटों की गड्डियां निकाली गई। जब केश का मिलान किया गया तो महिला ने 50 हजार के नोटों वाली गड्डी पहचान ली। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकार्यों के हस्तक्षेप करने के बाद महिला को रुपए वापस दिए जाने की बात कही गई। यह मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

बरेली : 50 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसटीएफ संग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बरेली । एसटीएफ इज़्ज़तनगर पुलिस नें बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। इज्जतनगर पुलिस और एसटीएफ नें वांछित चल रहे 50हज़ार के इनामी आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के एसआई राशिद अली और थाना इज्जतनगर के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आरोपी को तमंचे के साथ दबोच लिया।

50 हज़ार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पकड़ा गया आरोपी थाना इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी अनीस मूल रूप से देवरनिया में रह रहा था और एक मीट की फैक्ट्री में कम कर रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे रास्ते से दबोच लिया।वही आरोपी अनीस 2021 में थाना इज्जत नगर में गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। पिछले दिनों आरोपी के ऊपर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा दो कारतूस व एक सैमसंग मोबाइल भी बरामद किया हैं।

फतेहपुर : घर मे घुसकर 50 हजार की नकदी चोरी
दैनिक भास्कर ब्यूरो

जहानाबाद/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के नोनारा गांव में सूने घर से अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े घुसकर नकदी पार कर दी, भुक्तभोगी ने प्रार्थना पत्र थाने में दिया है। गुरूवार को थाना क्षेत्र के गांव नोनारा निवासी राम करन उत्तम की पत्नी घर में ताला लगा कर परिवार सहित खेतों में काम करने गई थी ।

शाम को जब घर वापस लौट कर देखा कि कमरे में रखा बाक्स का ताला टूटा पड़ा था और बाक्स में रखे पचास हजार रुपए गायब थे तब उन्हें पता चला कि किसी अज्ञात चोर ने जीने के रास्ते से उतकर चोरी की है। भुक्तभोगी राम करन ने इस घटना का प्रार्थना पत्र थाने में दिया है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।