501 crores – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : मुख्यमंत्री ने 501 करोड़ की 153 परियोजनाओंं का किया शिलान्यास
कानपुर। शनिवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद सीएम ने अरनव, दिव्यांशी और मोहक को खीर खिलाई।

सीएम ने सबसे पहले बच्चों को गोद लिया। दिव्यांशी जैसे सीएम के गोद मे गई, तो खुश हो गई। सभी बच्चों को खिलौना भी दिया। सीएम ने नगर निगम की 100 कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। ये गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा उठाएंगी।इसके बाद सीएम योगी ने 501 करोड़ की 153 परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बोलती कुछ है और करती कुछ है। कानपुर कभी देश का उभरता हुआ शहर था, देश के आर्थिक संपन्न शहरों के रूप में जाना जाता था। पिछली सरकारों ने उसे तहस नहस कर दिया।

आज मेट्रो का सफल संचालन हो रहा है। कानपुर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब भी बन रहा है। यहां पहले ही वर्ष में 38 हजार करोड़ के नए कार्यक्रम लेकर चल रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार कानपुर-बुंदेलखंड को उसका वैभव दिलाने के लिए कार्य कर रही है। कानपुर अर्थव्यवस्थाता का केंद्र बिंदु बनाया जा रहा है।

वहीं, मंत्री व पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने कहा कि अनसूचित वर्ग में कई जातियां हैं, जो समाज से अलग हैं। उन्हें भाजपा ने उनका हक दिलाया। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ शोषण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार में अनुसूचित वर्ग के साथ जमकर शोषण किया गया। जब चुनाव आता है, तब उन्हें अनुसूचित वर्ग याद आता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा गरीब कल्याण की बात करती है। अन्य पार्टियों ने दलित वर्ग को सिर वोट बैंक समझा जाता है। उनकी संख्या सिर्फ इसलिए बताई जाती है कि उनका वोट लेना है। कानपुर की धरती धन्य है, जहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम भी है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त किये बिना आधा समाज अधूरा है: सीएम

शनिवार को शहर आये सुबे के मुख्यमंत्री ने स्वयं समूह सहायता की महिलाओकं की जमकर तारीफ करते हुए जेके समूह को इस नेक कार्य के लिये बधाई दी। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां किदवई नगर सभा स्थल से केन्द्र और पूर्व की प्रदेश सरकारों पर करारे प्रहारे किये तो वहीं जेके मंदिर प्रांगण में उनके सुर में बेहद सधे और संयमित रहे। महिलाओं के सशक्तिकरण से लेकर केन्द्र की योजनाओं की जिक्र किया। किदवई नगर सभा स्थल से मुख्यमंत्री का उड़नखटोला ठीक 2.38 मिनट पर आईटीआई हैलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री की फ्लीट सीधे जेके मंदिर पहुंची।

यहां जेके समूह परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही सभा में बैठी महिलाओं ने तालियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जेके समूह के  डायरेक्टर अभिषेक सिंहानिया ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने माइक संभालते ही सबसे पहले भारत माता की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त किये बिना आधा समाज अधूरा है। उन्होंने जेके समूह की तारीफ करते हुए कहा कि आज शहर के सबसे पुराने मंदिरों में शुमार जेके मंदिर परिसर में 1001 महिलाओं को सिलाई मशीन देने के नेक कार्य के लिये सभी बधाई के पात्र है तो मै खूद को गौरवन्तित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि सिलाई मशीन सिर्फ महिला को देने का मकसद सिर्फ इतना नहीं है कि महिलाओं को रोजगार मिले बल्कि उनके मजबूत करने का काम है। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं, नौकरी में 35 फीसदी का आरक्षण देने का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और मजबूती सरकार की मंशा है जिसे पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री नंद गोपाल नंदी, राकेश सचान समेत सभी विधायक मौजूद रहे। इसके अलावा जेके समूह की तरफ से  मनीष मानसिंगका, जेके अर्बनस्केप्स और राकेश खन्ना समेत, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त मौजूद रहे।

कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को लौटा रही डबल इंजन की सरकार

जेके मंदिर में सीएम ने मंच पर पहुंच कर महिलाओं का अभिवादन किया। कहा महिलाओं को इंतजार करना पड़ा उसके लिये खेद है।सीएम ने कहा केन्द्र सरकार ने नारी के लिये अभिशाप बने खुले में शौंच को बंद कराया। दस करोड़ शौंचालय प्रधानमंत्रीी नरेन्द्र मोदी ने बनवा कर महिलाओं का सम्मान बचाया है। आजादी से पहले से जेके समूह की स्थापना हुई थी। कानपुर उद्योग की नगरी होता था और यहां के कारोबार का विदेश तक में डंका था। लेकिन पुरानी सरकारों की उदासीनता और कमीशन बाजी के चलते धीरे धीरे कानपुर उद्योग का स्वरूप खो चुका है। अब उसे फिर से लौटाने काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है।

सीएम ने कहा प्रदेश में मैनपावर की कमी नहीं है इसलिये पीएम खुद कहते है स्कील को बढ़ाना और बचाना है। औरैया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्हें सुबह वहां जाना था तो उनके मन में था इतनी सुबह महिलायें घर का काम भी करती है कैसे आयेंगी इसलिये देर से पहुंचे थे लेकिन जब वहां पहुंचे तो देखा महिलाओं ने घर का काम निपटा कर वहां मौजूदगी दर्ज करायी है ये देखकर मुझे अत्यंत खुशी हुई कि महिलायें कितनी तेजी से अपने काम करके दूसरे कामों को तव्ज्जों देती है यानी उनमें ये गुण है कि सब कुछ कर सकती है।

इन्हें मिली सिलाई मशीन, चेक

मुख्यमंत्री ने मंच से ही पांच महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की। जिन महिलाओं की मशीन दी गयी उमें शिवानी पांडे, सविता कुश्वाहा, शालिनी देवी,रही। वहीं डूडा की तरफ से लाभार्थी महिलाओं में रीना सरोज रावत, कुष्णकांत कमल रही। स्टार्टअप चेक प्राप्त करनी वाली महिलाओं में पूजा देवी, सरला, अनीता, मीना देवी, खुशनुमा रही।  आरएफ एं सीआईएएफ योजना में जिन महिलाओं को मुख्यमंत्री ने चेक दी उनमें किरण, विमला, रीना और प्रीति रही। बाकी की महिलाओं को सिलाई मशीन अफसरों ने बांटी।

सीएम कार्यक्रम के लिये कानपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र से पांच हजार से ज्यादा महिलायें पहुंची थी। मुख्यमंत्री करीब कार्यक्रम में करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। इस दौरान महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे। हालाकिं जिला प्रशासन ने लंच की व्यवस्था की थी लेकिन वह किसी को मिला तो किसी को नहीं मिला। इस दौरान दर्जनों महिलायें जमीन पर भी बैठी रही। जबकि कुर्सियां खाली पड़ी थी।

कड़े रहे सुरक्षा के इंतजाम

जेके मंदिर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये थे। बिना पास के किसी भी महिला या व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। सीएम के आते ही आसपास खड़े पुलिसकर्मी अलर्ट हो गये। पूरे राजापुरवा में पुलिस ने मुस्तैद रही। मुख्य गेट पर बिना पास के अंदर आने के लिये कई लोगों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल आसपास सक्रिय रहा।

जाम से हलकान रहा शहर

एक तरफ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तो दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षाओं ने शहर के सड़के जाम में डूब गयी। सीएम के किदवई नगर से निकलते ही पुलिस ने रूट बंद कर दिये। करीब बीस मिनट बाद सीएम का काफिला निकला। उसके बाद भी पुलिस ने रूट शुरू नहीं किया था। इससे पूर्व रिर्हलस कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। सीएम का कार्यक्रम खत्म होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम ही जाम दिखा।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X