7 assembly seats – Dainik Bhaskar UP/UK

7 विधानसभा सीटों के जारी नतीजे, उत्तराखंड और त्रिपुरा की दो सीटों पर खिला बीजेपी का कमल
देश की 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों में से छह के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी जीत गई है। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह को 42672 हजार वोटों से हराया है। इन सात सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे। इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।

UP की घोसी सीट

यहां I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की है। सुधाकर ने बीजेपी के दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया है। जीत को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट किया है कि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद जुलाई में दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन किया था। इसके बाद से घोसी सीट खाली थी।

झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी जीत गई हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन आंकड़े के अनुसार उन्होंने NDA की तरफ से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 13000 हजार वोटों से हराया है।

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्विटर पर लिखा- राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी।

त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट

त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत गई है। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18 हजार 871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30 हजार 237 वोटों से हराया है। बॉक्सानगर में CPI (M) विधायक समसुल हक के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफे के बाद से धनपुर सीट खाली हो गई थी।

केरल की पुथुप्पली सीट

कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI (M) के जैक सी थॉमस को पुथुपल्ली सीट से हरा दिया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने इस सीट पर ओमान चांडी के बेटे चांडी ऑमान को मैदान में उतारा था। बीजेपी की तरफ से सीनियर नेता लिजिन लाल चुनावी मैदान में थे।

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट

बंगाल के धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। TMC कैंडिडेट निर्मल चंद्र रॉय और बीजेपी की तापसी रॉय के बीच काउटिंग शुरू होने से खत्म होने तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। TMC ने करीब चार हजार वोटों से बीजेपी को मात दी है। इस सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया था।

I.N.D.I.A. की कोऑर्डिनेशन कमेटी में 13 नहीं 14 मेंबर होंगे:माकपा मेंबर का नाम जुड़ेगा

विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी। करीब दो दशक तक इस विधासनभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद JMM ने उनकी पत्नी बेबी देवी को मैदान में उतारा था। जीत के बाद बेबी देवी ने कहा यह जनता की जीत है। मैं उनके सारे अधूरे काम को पूरा करूंगी।

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के जारी नतीजे, त्रिपुरा की धनपुर संग बॉक्सानगर सीट पर BJP का कब्जा
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट बीजेपी ने जीत ली है। इसके अलावा झारखंड, बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी, केरल में कांग्रेस आगे चल रही है। इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

राज्यवार सीटों की स्थिति…

राज्य

विधानसभा सीट

जीत/आगे

हार/पीछे

उत्तर प्रदेश

घोसी

SP आगे

BJP

पश्चिम बंगाल

धुपगुड़ी

BJP आगे

TMC

केरल

पुथुपल्ली

कांग्रेस आगे

CPI (M)

झारखंड

डुमरी

AJSU आगे

JMM

उत्तराखंड

बागेश्वर

BJP आगे

कांग्रेस

त्रिपुरा

बॉक्सानगर

BJP

CPI (M)

धनपुर

BJP

CPI (M)

UP की घोसी सीट

यहां I.N.D.I.A गठबंधन और भाजपा का सीधा मुकाबला है। I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह मैदान में हैं। वहीं भाजपा की ओर से दारा सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। चौहान SP से भाजपा में आए हैं। फिलहाल यहां से सपा के सुधाकर भाजपा के दारा सिंह से 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी और NDA की ओर से AJSU की कैंडिडेट यशोदा देवी मैदान में हैं। फिलहाल AJSU प्रत्याशी यशोदा देवी 2469 वोटों से आगे चल रही हैं।

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास कांग्रेस के बसंत कुमार से करीब 2000 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट: त्रिपुरा की धनपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सनगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30237 वोटों के अंतर से हराया है।

केरल की पुथुप्पली सीट: यहां से कांग्रेस के चांडी ऑमान करीब 11 हजार से ज्यादा वोटों से CPI (M) के जैक सी थॉमस से आगे चल रहे हैं। पुथुपल्ली सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है। भाजपा ने सीनियर नेता लिजिन लाल को कैंडिडेट बनाया है। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट: इस सीट के सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी तापसी रॉय करीब 1000 वोटों से आगे चल रही हैं। धुपगुड़ी सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे हैं। TMS से निर्मल चंद्र रॉय प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया है।