77th Independence Day – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : 77वीं स्वतंत्रता दिवस पर सीडीओ ने विकास भवन में किया ध्वजा रोहण
सीतापुर। जनपद में 77 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लालबाग स्थित शहीद पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आमजनमानस द्वारा देखा गया। लालबाग पार्क में ध्वजारोहण के उपरान्त शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री कारागार उ0प्र0 शासन सुरेश राही ने सभी को पंचप्रण की शपथ भी दिलायी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को देशभक्ति के भाव से परिपूर्ण कर दिया।

जिले में आन, बान और शान से लहराया तिरंगा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यमंत्री कारागार उ0प्र0 शासन सुरेश राही ने कहा कि लालबाग का नाम पहले मोतीबाग हुआ करता था, जहां पर आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों द्वारा देशभक्तों पर गोलियां भी चलवायी गयी थी, इसके कारण इसे मिनी जलियावाला बाग भी कहते हैं। उन्होंने महान स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुये उनके बलिदान को याद किया एवं सभी को प्रेरित करते हुये कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिये। जब तक हमें कर्तव्य याद नही रहेंगे तब तक हम आगे नही बढ़ सकते। उन्होंने स्वच्छता के लिये सभी को प्रेरित करते हुये कहा कि हमें इधर उधर कूड़ा नही फैलाना चाहिये, जिससे हमारा शहर इंदौर की भांति एक स्वच्छ शहर के रूप में विकसित हो। उन्होंने सभी से अपील की कि देश के विकास में सभी अपना योगदान दें।

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद पार्क में आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर नेहा अवस्थी, जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, स्कूली छात्र, एन0सी0सी0 कैडेट एवं बड़ी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा द्वारा किया गया। इसके बाद सभी ने अमृत वाटिका एवं नंदन वन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया।

शाहजहांपुर : 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने किया ध्वजारोहण
शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शिविर कार्यालय में ध्वजारोहड़ किया। शिविर कार्यालय में राष्ट्रगान के पश्चात डीएम जिले के अन्य अधिकारियों के साथ टाउन हॉल गांधी भवन पहुंचे वीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया ।टाउन हॉल स्थित शहीद उद्यान पहुंच कर उन्होंने वीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद समस्त अधिकारीगण रामप्रसाद बिस्मिल पार्क पहुचे तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । तत्पश्चात जिलाधिकारी के नेतृत्व में समस्त अधिकारी खिरनी बाग स्थित शहीद स्तंभ पहुंचे और वहां पर पुष्पार्पण किया ।

इसके पश्चात समस्त अधिकारी जिलाधिकारी के नेतृत्व में शहर में स्थित शहीद म्यूजियम पहुंचे। शहीद म्यूजियम में पी डब्लू डी मंत्री जितिन प्रसाद के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात पीडब्ल्यूडी मंत्री ने म्यूजियम में उपस्थित समस्त अधिकारियों नेताओं तथा नागरिकों को पंचप्रण तथा राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई । तत्पश्चात उन्होंने शहीद म्यूजियम में शिलाफलकम का अनावरण किया । शहीद म्यूजियम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए गए तथा प्रधानमंत्री का संजीव अभिभाषण भी सभी के द्वारा सुना गया। यहां पर एनसीसी तथा स्काउट गाइड के कैडेट्स के द्वारा रैली का भी आयोजन किया गया ।पीडब्ल्यूडी मंत्री के द्वारा शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजे प्रारंभ हुआ । जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रगान के पश्चात वहां पर उपस्थित सभी लोगों को पंचप्रण तथा राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई । डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में शिलाफलकम का भी अनावरण किया । कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा देश प्रेम की भावना से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किए गए। जिलाधिकारी ने शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया । इस दौरान अंशुल मिश्रा को जनपद में ड्रैगन फ्रूट की खेती प्रारंभ करने हेतु सम्मानित किया गया|

जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन प्रशासन में विभिन्न स्तरों पर जो अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत है यदि सभी अपने दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करते रहें तो यह लक्ष्य अतिशयोक्ति नहीं है | डीएम ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में डिजिटलीकरण की विशेष भूमिका है। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला सैनिक कल्याण तथा पुनर्वास केंद्र पहुंचे, यहाँ उन्होंने शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना तथा निस्तारण हेतु आश्वासन दिया| जिलाधिकारी ने परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया तथा वहां पर उपस्थित शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया|
इसके पश्चात जिलाधिकारी समेत समस्त अधिकारी गण जिला कारागार पहुंचे| यहां पर जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन किया तथा कैदियों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं का वितरण किया | तत्पश्चात जिलाधिकारी ने शहीद मौलवी अहमदुल्लाह शाह की मजार पर पहुंचकर माल्यार्पण किया |