83rd Raising Day of CRPF – Dainik Bhaskar UP/UK

जम्मू : दिल्ली में आज CRPF का 83वां स्थापना दिवस, समारोह में शिरकत करेंगे शाह
दिल्ली। जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी कि (CRPF) आज अपना 83वां स्थापना दिवस मना रहा है। बता दें कि सीआरपीएफ का गठन 1939 में क्राउन रिप्रिजेंटेटिव पुलिस के तौर पर हुआ था। खास बात यह है कि इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं। गृह मंत्री शाह आज जम्मू दौरे पर है, फिलहाल शाह के दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है।

एक दिन पहले अमित शाह ने CRPF के जवानों के साथ बड़ा ही धूम-धाम से होली खेली थी। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में गृह मंत्री सीआरपीएफ के जवानों व अधिकारियों को उनकी राष्ट्रभक्ति, वीरता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेंगे।

दिल्ली के बाहर CRPF का स्थापना दिवस

जानकारी के मुताबिक हर साल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CRPF का स्थापना दिवस मनाया जाता है। पहली बार सीआरपीएफ दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह परेड की सलामी लेंगे। वहीं ये कयास लगाए जा रहा है कि गृह मंत्री अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी करेंगे।

मौलाना आजाद स्टेडियम में शाह करेंगे शिरकत

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में मुख्य रूप से शामिल हो रहे है। उनके जम्मू दौरे की तैयारियों के लिए सीमा सुरक्षा बल के डीजी कुलदीप सिंह पहले ही जम्मू पहुंच थे। गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर समारोह स्थल, जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध कर दिए गए है। पूरे स्टेडियम को सुरक्षा के तीन चक्रों में रखा गया है।

शहीद जवानों के परिजनों से रूबरू शाह

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घाटी में अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले चार पुलिसकर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने शहीद जवानों के परिजनों से संवाद भी किया। उन्होंने बताया कि शाह ने पूजा देवी को जम्मू जिला पंचायत सचिव, इफरा याकूब को उद्योग और वाणिज्य विभाग में चौकीदार, आबिद बशीर और मोहसिन मुस्ताक को जम्मू-कश्मीर पुलिस में फॉलोवर के पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया है।