a meeting of business brothers – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर : डीएम की अध्यक्षता में हुई व्यापार बन्धु की बैठक
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार के अपरान्ह में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप बनाये रखने के लिये शहर में परिचालित ई-रिक्शा के पंजीयन की जॉच के साथ-साथ उनके लिये निर्धारित विशिष्ट रूप (11-रूट) विशिष्ट कलर के ई-रिक्शा के संचालन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। जिस पर पुलिस पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि कार्य योजना तैयार कर लागू की जाय। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकानों के आवंटन, निर्माण, मूलभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने तक किराया स्थगित रखने, दुकान आवंटन न होने की स्थिति में जमा पैसा के ब्याज सहित वापसी के बिन्दु पर जिलाधिकारी द्वारा अभिमत व्यक्त किया गया कि उपरोक्त मामले नगर पालिका परिषद के नीतिगत निर्णय हैं, जिन पर निर्णय नगर पालिका परिषद सदन/बोर्ड द्वारा लिया जाना उचित है।

जल निगम खोदी सड़क का निर्माण 15जून तक कराए-डीएम

राहुल चैराहा से पल्टन बाजार, लाल डिग्गी चैराहा से केएनआई विद्यालय, बस स्टैण्ड से एसपी आवास तक की सड़क की मरम्मत व शिव नगर पयागीपुर स्थित सड़क की मरम्मत इत्यादि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद बोर्ड के समक्ष रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। बैठक सदस्यों द्वारा जल निगम विभाग के माध्यम से शहर में बिछाई जा रही पाइप लाइन हेतु की जा रही खुदाई के बाद सड़क निर्माण न किये जाने व अवशेष मिट्टी को कार्य स्थल से न हटाये जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क खुदाई से पूर्व उनके विभाग को भी जल निगम द्वारा अवगत कराया जाय। जिससे इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही पहले ही पूर्ण किया जा सके। इस पर जिलाधिकारी द्वारा जल निगम को पाइप बिछाने के सम्बन्ध में एक कार्य योजना आज की तैयार कर सम्बन्धित विभागों को प्रेषित करने एवं 15 जून तक पाइप बिछाने हेतु खोदी गयी सड़क मरम्मत का कार्य अवश्य पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये गये।

ई-रिक्शा पंजीयन की होगी जांच -एसपी

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज में अनुशासन बना रहे। सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे समाज के अन्य लोगों, आस-पास के लोगों को असुविधा हो। उपरोक्त के क्रम में उनके द्वारा व्यापारियों से संवाद एवं सहयोग स्थापित करते हुए अपनी दुकान के सामने सड़क को अधिक्रमण मुक्त रखने, सामान को दुकान/गोदाम में रखने का सुझाव दिया गया।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये व्यापारियों द्वारा माल की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य नो-एन्ट्री खुलने के समय रात्रि 9 बजे से प्रातः 8 बजे के बीच ही सम्पन्न किये जाये। उन्होंने त्यौहार इत्यादि में लाउडस्पीकर का उपयोग बिना प्रशासन की अनुमति के न किया जाय, जिन स्थलों पर लाउड स्पीकर उतार लिया गया है, दोबारा कदापि न लगाया जाय। सड़क की पटरी प्रत्येक दशा में अधिक्रमण मुक्त रहे। रेड़ी/ठेला सड़क के किनारे न लगाकर चिन्हित वेंडिंग जोन/ओवरब्रिज के नीचे ही लगायें। बैठक के अन्त में व्यापारियों से प्रतिबन्धित पॉलीथीन के प्रयोग को पूर्णतयाः बन्द करने का अनुरोध किया गया।