Aamir Khan Love Jihad row – Dainik Bhaskar UP/UK

आमिर खान की शादी पर बढ़ा बवाल, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी; बॉलीवुड में हड़कंप!
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। गौरी स्प्रैट के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद से ही अभिनेता लगातार विवादों के घेरे में हैं। एक तरफ जहां दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा उनकी इस शादी को ‘लव जिहाद’ का नाम देकर विरोध किया जा रहा है, वहीं अब इस मामले में अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स की एंट्री हो गई है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से आमिर खान को सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो नोट के जरिए जान से मारने की खुली धमकी दी गई है, जिसके बाद मायानगरी में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर ऑडियो और पोस्ट के जरिए दी चेतावनी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट और वॉइस नोट शेयर किया गया है। इस वायरल पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम, जय सीता राम। मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)… ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं, हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा।” हालांकि, इस वायरल धमकी भरे पोस्ट और ऑडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना अभी बाकी है।

‘सांसे दबा देंगे…’ स्टारडम को लेकर कही ये बात

धमकी देने वालों ने इस विवाह को सनातन धर्म और देश के खिलाफ बताते हुए सीधे तौर पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पोस्ट में आगे लिखा गया है, “हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इन घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसे दबा देंगे।” इस तरह की गंभीर धमकी के बाद अभिनेता की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

एक्शन में मुंबई पुलिस, अभी तक शिकायत का इंतजार

इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस धमकी के संबंध में कोई लिखित या आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि उन्हें भी मीडिया और सोशल मीडिया (फेसबुक व वॉइस नोट) के माध्यम से ही इस कथित धमकी की जानकारी मिली है, जिसकी तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमिर खान की ओर से शिकायत मिलते ही तुरंत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल का विरोध और फतवे के बीच आमिर की सफाई

गौरतलब है कि बीते 5 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत सिविल मैरिज की थी। गैर-मुस्लिम महिला से शादी करने के कारण बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर इसका भारी विरोध किया, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया जा चुका है। इन तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि उनकी तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने अपने परिवार का हवाला देते हुए कहा कि उनकी बेटी इरा की शादी हिंदू परिवार में हुई है, उनकी दोनों बहनों ने भी हिंदुओं से शादी की है और उनके कजिन मंसूर खान की पत्नी भी ईसाई हैं। उनका परिवार हमेशा से सर्वधर्म समभाव में यकीन रखता आया है।

सलमान खान के बाद अब आमिर भी बिश्नोई गैंग के रडार पर

यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किसी बड़े बॉलीवुड स्टार को निशाना बनाया हो। इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान पिछले काफी समय से इस गैंग के निशाने पर हैं। साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले को लेकर बिश्नोई समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए यह गैंग सलमान को कई बार ईमेल, फोन और चिट्ठियों के जरिए धमकियां दे चुका है। यहां तक कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी की जा चुकी है, जिसके बाद अब आमिर खान को मिली इस धमकी ने फिल्म इंडस्ट्री की चिंताएं बढ़ा दी हैं।