absent doctors – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टरों का रोका वेतन
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । खखरेरु सीएचसी में व्याप्त अव्यवस्थाओं की दैनिक भास्कर में छपी खबर पर असर हुआ है। सीएमओ डॉक्टर अशोक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया है। उन्होंने मौके पर अनुपस्थित सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया है। बता दें कि खखरेरु सीएचसी फतेहपुर से सुदूर यमुना तटवर्ती क्षेत्र में स्थित है जिस पर लगभग 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भार है। इस सीएचसी को बनाने में करोड़ों रुपए शासन ने खर्च किया तथा करोड़ों रुपए की मशीनरी सीएचसी में उपलब्ध हैं जो बंद पड़ी धूल खा रही हैं।

वहीं यहां पर 6 मेडिकल अफसर व दर्जनों अन्य स्वास्थ्य कर्मियों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती है। सभी के रहने के लिए आवास पानी बिजली अन्य सुविधाओं की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है परंतु यहां एक दो मेडिकल अफसर डॉक्टर राजू राव ही 24 घंटे सीएचसी परिसर में उपस्थित रहते हैं बाकी सभी मेडिकल अफसर सेटिंग गेटिंग का फायदा उठाते हुए हफ्ते में एक-दो दिन उपस्थित होकर केवल अपनी पगार निकाल रहे हैं।

सीएचसी की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने व अपने कर्मचारियों तथा मेडिकल अफसरो को जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए सीएमओ फतेहपुर डॉक्टर अशोक कुमार ने दोपहर 1:00 बजे सीएचसी पहुंचकर विधिवत निरीक्षण करते हुए कर्मियों की उपस्थित, दवाओ औषधियो की स्टाक पंजिका, मशीनों का रखरखाव लैब इत्यादि की जांच की। निरीक्षण के दौरान केवल दो मेडिकल ऑफिसर चिकित्सा अधीक्षक व डॉक्टर राजू राव ही उपस्थित रहे। डॉ .रफत, डॉ. प्रवीण कौशिक, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. अभिनव कौशल इत्यादि अनुपस्थित पाए गए। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएमओ ने कहा कि अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोका जा रहा है जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सीएमओ ने स्वयं देखा कि सीएचसी परिसर में मरीजों का ताता लगा हुआ है। सीएचसी में मौजूद मरीजों ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जनता को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं इस सीएचसी से नहीं मिल पा रही हैं। सीएचसी परिसर में उपस्थित मरीजों तथा अन्य लोगों ने सीएमओ से मांग किया कि इस अस्पताल की सभी मशीनों को चालू करवाया जाए जिससे शासन द्वारा प्रदत्त सभी जांच की सुविधाएं गरीब जनता को मिल सके।