accused of selling – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : किशोरी को बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । किशोरी का अपहरण कर बेचने के मामले में तीन आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी मानते हुए पांच वर्ष का कठोर कारावास और आठ आठ हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी 26 दिसम्बर 2014 को घर पर अकेली थी। माता पिता खेतों में काम करने गए थे। तभी पड़ोस गाँव पिपौरी की रहने वाली कुसुमा देवी अपने दामाद प्रताप और बेटी शिवदेवी निवासी भुड़ मड़ैया हरदोई के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने 30 हजार रुपयों में किशोरी को किसी कल्लू के हाथ बेच दिया जहां कल्लू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

तीनो आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का कोई पता नहीं चला तो पिता ने बिंदकी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आठ गवाह पेश हुए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तीनों आरोपियों को दोषी माना। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पांच पांच वर्ष का कठोर कारावास और आठ आठ हजार रुपया के अर्थदंड से दंडित किया है।जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।

PTI कप्तान की फिर बढ़ी मुश्किले, अब उपहार में मिले करोड़ों के हार को बेचने का आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां इमरान खान लगातार रैलियों के जरिए नई सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, तो दूसरी ओर सरकार ने अब इमरान खान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ताजा मामला इमरान खान के खिलाफ बड़े आरोपों को लेकर हैं। दरअसल इमरान खान पर आरोप है कि, पीएम रहने के दौरान उन्होंने गिफ्ट के रूप में मिले एक महंगे हार को राज्य उपहार भंडार में जमा करने की जगह उसे बेच दिया। अब इस मामले को लेकर देश की शीर्ष जांच एजेंसी पड़ताल शुरू कर दी है।

पूर्व पीएम ने 18 करोड़ रुपए में बेचा हार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर आरोप है कि, उन्होंने उपहार में मिला कीमती हार, भंडार में जमा करने की बजाय 18 करोड़ रुपए में बेच दिया। अब इस मामले में पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी FIA ने इमरान खान के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने इस हार को राज्य उपहार भंडार में न भेजकर पूर्व विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी को दिया था। इसके बाद बुखारी ने इस हार को लाहौर के एक जौहरी को बेच दिया। यही नहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सार्वजनिक उपहारों को आधी कीमत देकर निजी कोठरी में रखा जा सकता है, लेकिन इमरान खान ने राष्ट्रीय खजाने में कुछ लाख रुपए जमा किए, जो कि अवैध था।

इमरान खान पर लगे गंभीर आरोप

ये पहला मामला नहीं है जब इमरान खान पर गंभीर आरोप लगे हों। इससे पहले भी खान पर कई आरोप लगते रहे हैं। कुछ दिन पहले विपक्ष ने सवाल उठाते आरोप लगाया था कि इमरान खान की सरकार बनने के बाद पहले तीन वर्षों के अंदर उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सहेली फरहत शहजादी की संपत्ति तेजी से बढ़ती गई।

वर्ष 2017 में शहजादी की कुल घोषित संपत्ति 231 मिलियन रुपए थी, जो 2021 में बढ़कर 971 मिलियन रुपए हो गई। 2018 में उनकी फाइलिंग शून्य थी। फरहत इमरान के परिवार की कितनी करीबी है, इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि इमरान खान और बुशरा के निकाह की रिसेप्शन पार्टी फरहत के घर पर हुई।