“Administration – Dainik Bhaskar UP/UK
तांत्रिक को चाहिए बेटे की बलि, मांगी प्रशासन से इजाजत
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है. इस खौफनाक मामला ने लोगो को होश उड़ा दिए. आज जिस मामले की बात हम आपको बताते जा रहे इस  मामले ने  रिश्तो की मन मरियादयो को कलंकित कर दिया.   बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने कथित रूप से मंगलवार को बेगूसराय के अधिकारियों को एक आवेदन भेजा, जिसमें उसने अपने देवता को खुश करने के लिए मानव बलि की अनुमति मांगी। एक वीडियो जो सामने आया है, उसमें तांत्रिक ने दावा किया कि मानव बलि कोई अपराध नहीं है और वह पहले अपने बेटे की बलि देगा।
तांत्रिक, जिसकी पहचान सुरेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई, वह मोफस्सिल थाने के अधिकार क्षेत्र के तहत मोहनपुर पहाड़पुर गांव का निवासी है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार पत्र बेगूसराय के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO-सदर) को लिखा गया।
पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, हालांकि, एसडीओ संजीव कुमार चौधरी ने इस तरह का कोई भी पत्र प्राप्त होने से इनकार कर दिया। इस मामले को गंभीर मानते हुए, एसडीओ ने कहा कि मानव बलि अवैध है और पत्र और तांत्रिक को खोजने के लिए जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कथित तौर पर पत्र को ‘बिंदू मां मानव कल्याण संस्थान’ नामक एक संगठन के लेटरहेड पर लिखा गया था। दावा किया जाता है कि तांत्रिक इसका नेतृत्व करता है। सिंह ने कहा कि संस्था को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था। पागल बाबा के नाम से मशहूर सिंह ने कहा कि उन्हें देवी कामाख्या ने मानव बलि देने का आदेश दिया था।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पागल बाबा को अक्सर नग्न घूमते या मानव खोपड़ी को हाथ में लेकर चलते देखा जा सकता है। जबकि उन्हें संदेह है कि प्रचार हासिल करने के लिए यह तांत्रिक का एक और स्टंट हो सकता है, उन्हें यह भी डर है कि उनके बच्चे उसकी पकड़ में आ सकते हैं।
उसने अपने इंजीनियर बेटे को रावण बताय है और कहा कि सबसे पहले वो उसी की बलि लेगा। उसके बेटे ने उसके मंदिर को पैसा देने से इनकार कर दिया, जिससे वो उसकी बलि लेना चाहता है।
PM मोदी का वाराणसी दौरा आज, सिक्यॉरिटी अलर्ट
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर हमेशा से ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहती है. 14 और 15 जुलाई को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसकी पूरी तैयारी कर चुकी हैं. राजा तालाब स्थित सभा स्थल पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, वहीं स्पेशल कमांडोज के अलावा एंटी माइंस टीम ने भी मैदान की सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए हैं. राजा तालाब में होने वाले सभा स्थल पर तैयारियों को लेकर आलाधिकारियों के साथ बीजेपी संगठन के लोगों ने जायजा लिया.  पीएम इस सभा के दौरान करीब 937 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर वाराणसी की जनता को सौगात देंगे.
उनका यह दौरा दो दिवसीय है और एक बार फिर बारिश के मौसम में प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश को सौगात देने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे में बारिश का खलल किसी भी तरह न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं. जिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने इस संबंध में मीडिया से बात की. बारिश के मौसम में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में सौगातों की बारिश करने आ रहे हैं. इस बार उनका सभास्थल राजातालाब तहसील का कचनार गांव होगा.
इस सभा स्थल पर सभी कार्य जोर शोर से चल रहे हैं.
जिलाधिकारी ने बताया कि सभा स्थल से कुछ ही दूरी पर बने पैरिशेबल कार्गो का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे. इस कार्गो का निर्माण कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने करवाया है. इसमें किसान को अपने उत्पादों को सुरक्षित रखने की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा ह्रदय योजना, अमृत योजना, गेल इंडिया द्वारा संचालित ऊर्जा गंगा योजना, कैंसर हॉस्पीटल, घाटों का सुंदरीकरण और पंचकोसी मार्ग के सुंदरीकरण सहित 33 योजनाएं शामिल हैं.
एसएसपी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए जो भी सुरक्षा के इंतजाम जरूरी होते हैं वे सारे तो किए ही जा रहे हैं. इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में फौज की मौजूदगी 2 दिनों तक वाराणसी में बनी रहेगी. इसके लिए सभा स्थल से लेकर सड़कों तक पर भारी फोर्स की तैनाती की जा रही है. इतना ही नहीं भारी संख्या में आएपीएस अधिकारियों की तैनाती भी प्रधानमंत्री के विजिट के दौरान रहेगी.
अधिकारियों की माने तो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 10 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की जा रही है. इसमें एसपी, एडिशनल एसपी, दरोगा के अलावा कांस्टेबल की भारी संख्या में तैनाती की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिस के अतिरिक्त सादी वर्दी में भी भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी होगी. इन तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की एक ज्वाइंट रिहर्सल भी किया गया.