advertising – Dainik Bhaskar UP/UK

अब वाट्सएप में भी यूजर्स होंगे विज्ञापन से रुबरु, जानिए कैसे
नई दिल्ली । मेटा की ओनरशिप वाले ‎विश्वप्र‎सिद्ध मेसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सएप में यूजर्स को शीघ्र ही विज्ञापन को लेकर बड़ा प‎रिवर्तन देखने को ‎मिलने वाला है। यूजर्स को इस ऐप में‎ ‎दिखने वाले विज्ञापनों को ऐप के स्टेटस और चैनल्स सेक्शंस का हिस्सा बनाकर अ‎धिक आय अ‎र्जित की जायेगी । उल्लेखनीय है ‎कि वॉट्सऐप शुरू से ही ऐड-फ्री प्लेटफॉर्म रहा था लेकिन साल 2014 में जब मेटा (पहले फेसबुक) ने इसे खरीदा, इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि ऐप में रेवन्यू बढ़ाने से जुड़े बदलाव किए जाएंगे। लंबे वक्त तक ऐड-फ्री रहने के बाद अब इस ऐप में विज्ञापन दिखाते हुए मेटा कमाई का नया विकल्प तलाश रहा है।

वॉट्सऐप सीईओ विल कैथकार्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात के संकेत दिए हैं कि यूजर्स को स्टेटस और चैनल्स सेक्शन में विज्ञापन देखने पड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन विज्ञापनों का असर मुख्य मेसेजिंग इनबॉक्स पर नहीं पड़ेगा और यूजर्स को पहले जैसा चैटिंग अनुभव मिलता रहेगा। वॉट्सऐप पर उन सेक्शंस में ऐड दिखाए जाएंगे, जिनमें पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग और ग्रुप डिस्कशंस से जुड़ा कंटेंट ऑफर किया जाता है।

नए बदलाव के साथ चैनल्स की ओर से सब्सक्रिप्शन आधारित एक्सेस वॉट्सऐप यूजर्स को दिया जा सकेगा या फिर चैनल्स अपना कंटेंट प्रमोट कर सकेंगे। प्रमोट किया गया यह कंटेंट वॉट्सऐप यूजर्स को अपडेट्स सेक्शन में ऊपर दिखेगा। इसके अलावा स्टेटस में वैसे ही ऐड्स दिखेंगे, जैसे अभी फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिखते हैं। हालांकि वॉट्सऐप सीईओ ने चैट इंटरफेस में ऐड दिखाने की संभावना को सिरे से नकार दिया है।

मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग ऐप ने इससे पहले साल 2019 में भी स्टेटस फीचर में ऐड दिखाने की टेस्टिंग की थी और माना गया था कि ऐप में जल्द ऐड दिखने लगेंगे। हालांकि ऐप ने बीटा टेस्टिंग के बावजूद इस बदलाव को पब्लिक रिलीज का हिस्सा नहीं बनाया था। इस बार कंपनी सीईओ से मिले संकेतों के चलते संभव है कि अपडेट्स सेक्शन में यूजर्स को शॉर्ट ऐड्स और प्रमोशनल कंटेंट दिखने लगे। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कमाई यूजर्स डाटा पर आधारित पर्सनलाइज्ड विज्ञापन या ऐड्स दिखाने के चलते होती है।

तंबाकू ब्रांड का ऐड करना अक्षय कुमार को पेड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे शाहरुख संग ये सेलेब्स
अक्षय कुमार तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन करने की वजह से एक बार फिर विवादों में हैं। पिछले साल जब वो पहली बार तंबाकू ब्रांड को प्रमोट करते नजर आए थे तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई थी।अक्षय ने फैंस से माफी मांगी थी और इस ब्रांड प्रमोशन से होने वाली कमाई को दान करने की बात कही थी।

उन्होंने इस ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था और भविष्य में किसी तंबाकू उत्पाद को प्रमोट न करने की बात कही थी। तब मामला ठंडा हो गया था लेकिन अब इसी ब्रांड को प्रमोट करते हुए अक्षय का नया ऐड सामने आया है जिसके बाद फिर विवाद हो गया है।

ये विज्ञापन सामने आते ही अक्षय की दोबारा आलोचना हो रही है। अक्षय ने इस बारे में सफाई दी है कि ये ऐड 2021 में शूट हुआ था जिसे कंपनी अगले महीने तक रन कर सकती है। वो इसका प्रमोशन पिछले साल ही छोड़ चुके हैं।

वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई एक्टर्स को विज्ञापन करने पर परेशानी का सामना करना पड़ा है। सैफ अली खान, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

पान मसाले का प्रचार कर चुके सैफ

पान मसाले का प्रचार करने वाले सेलेब्स में सैफ अली खान का नाम शामिल है। दिल्ली सरकार ने 2015 में सैफ को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वो पान मसाले का प्रचार करना बंद कर दें हालांकि सैफ ने इस आग्रह का क्या जवाब दिया था, इस बारे में जानकारी नहीं है।

फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन कर फंसी थीं यामी

एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करके यामी गौतम भी मुसीबत में फंस गई थीं। कंपनी और यामी पर गोरेपन को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे जिसके बाद कंपनी को अपने प्रोडक्ट का नाम बदलना पड़ा था। प्रोडक्ट का नाम बदलने के बाद यामी अब तक इस ब्रांड का एंडोर्समेंट करती नजर आती हैं।

शाहरुख खान की भी हुई आलोचना

शाहरुख भी पुरुषों की फेयरनेस क्रीम का प्रचार कर विवादों में फंस गए थे जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, मेरे कुछ दोस्तों ने तो मेरी लिंचिंग ही कर दी थी लेकिन मैं बता दूं कि हम विज्ञापन में फेयरनेस क्रीम नहीं बल्कि पुरुषों के लिए स्किन केयर क्रीम की बात कर रहे हैं।

ऐश्वर्या का भी हुआ था विरोध

ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुश्किलों से घिर गई थीं। विज्ञापन में दिखाया गया था कि ऐश्वर्या ब्रांड की ज्वैलरी पहने महारानी के अंदाज में बैठी हुई हैं और एक युवक जो सांवला है, वह उनके पास छत्र लेकर खड़ा है। काफी विरोध के बाद इस विज्ञापन को वापस लेना पड़ा था।

मधु सप्रे-मिलिंद सोमन के विज्ञापन ने मचाई थी हलचल

1995 में मॉडल मधु स्प्रे और मिलिंद सोमन का विज्ञापन भी काफी चर्चा में आया था। दोनों ने एक जूते के विज्ञापन में न्यूड पोज देकर हंगामा मचा दिया था। इस विज्ञापन को भी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था।

रणवीर सिंह भी निशाने पर आए

अपेरल ब्रांड के विज्ञापन की वजह से रणवीर सिंह भी विवादों में फंस गए थे। विज्ञापन में रणवीर पर महिला को एक वस्तु की तरह उपयोग करने का आरोप लगा था। विज्ञापन में एक लड़की को फेंका जाता है और रणवीर उसे कैच करके अपने कंधे पर उठा लेते हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने माफी मांग ली थी।

पान मसाले का प्रचार करते दिखे थे पियर्स ब्रॉसनन

हॉलीवुड एक्टर पियर्स ब्रॉसनन को पान मसाले का प्रचार करते देख फैन्स काफी नाराज हो गए थे। फैन्स को इस बात पर आपत्ति थी कि एक्टर कैंसर पैदा करने वाली चीज को क्यों बेच रहे हैं। हालांकि, ब्रॉसनन ने बाद में कहा कि कंपनी ने धोखा दिया था और उन्हें माउथ फ्रेशनर बताकर पान मसाले का प्रचार करवाया गया।