advice – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : एडीजी ने झण्डा दिवस पर किया घ्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को निष्ठावान रहने की दी सलाह
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

कानपुर। 23 नवंबर को पुलिए झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर पुलिसमहानिदेशक कानपुर जोन द्वारा जोनल कार्यालय में पुलिस घ्वज का ध्वजारोहण किया गया।

ऐतिहासिक पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह द्वारा जोनल कार्यालय में पुलिस घ्वज का ध्वजारोेहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ का संदेश पढकर उपस्थित समस्त पुलिसजनों को सुनाया गया। सभी पुलिसकर्मियों को इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की बात कही गयी।

सभी उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने इस अवसर पर फ्लैग लगाया। सभी के द्वारा पुलिस झंडे को सम्मान पूर्वक सलामी दी गयी। बता दें कि 23 पवम्बर को यूपी में पुलिस झंडा दिवस आज के ही दिन 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

कानपुर : बीपी मरीज ठंड में रहे सतर्क, कार्डिक विशेषज्ञों ने दी सलाह
[ कार्डिक विशेषज्ञ, डॉक्टर नीरज कुमार ]

कानपुर। ठंड के मौसम के में हार्ट अटैक और ब्रेन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है, इसका मुख्य कारण बीपी नियंत्रित ना होना है। इसके लिए जरूरी है। ठंड आते ही जिन्हे बीपी की शिकायत, कार्डिक दिक्कत और पहले से स्ट्रोक की परेशानी है। तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले, क्योंकि ठंड के मौसम में बीपी अनियंत्रित हो जाता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल, जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

हृदय रोग संस्थान के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि बीपी की शिकायत है अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। नियमित बीपी का चार्ट बना कर रखे। जिससे पता चले बीपी कब ज्यादा और कम हो रहा है, जिससे मेडिसिन को बदला जा सके।

सर्दी में बहुत सुबह ठंड पर बाहर ना निकले और रात में हो सके समय पर घर आए, खाने में गुनगुने पानी का सेवन करे, ठंडा खाना ना खाए। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो मेडिसिन डॉ. आलोक कुमार ने बताया, बीपी का उतार चढ़ाव ब्रेन पर असर डालता है, इसके लिए जरूरी है, बीपी का नियंत्रित होना। सर्दी में शरीर में जबान का लड़खड़ाना, हल्का सा मुंह टेढ़ा होने लगना जैसे लक्षण दिखे तुरन्त मरीज को हास्पिटल ले जाए। ये पैरालिसिस का लक्षण हो सकता है।

4 घंटे के अंदर मरीज को इलाज मिल जाए तो वह पूर्ण रूप से सही हो सकता है। एक इंजेक्शन से मरीज की हालत में सुधार हो सकता है जो कि बाहर बहुत महंगा आता है, वही, हैलेट हॉस्पिटल में फ्री में लगाया जाता है, जिससे मरीज का स्ट्रोक सही हो जाता है।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बस्ती : डेंगू में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत, आप भी जानें चिकित्साधिकारी की सलाह
[ चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ]

हर्रैया,बस्ती। उत्तर प्रदेश में इन दिनो डेंगू अपना पॉव पसार रहा है इस वजह से अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। घबराने की जरूरत नहीं है,  लापरवाही खतरनाक हो सकती है। बुखार अधिक दिन रहने पर चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है। इसके अलावा, घर में या आसपास कहीं भी साफ पानी न जमा होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने और दिक्कत महसूस होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवाई का सेवन करे।

जिला अस्पताल के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा से डेंगू बुखार के लक्षण, बचाव और घरेलू उपचार के बारे में बात की गयी। उन्होने कहा बुखार के 10 मरीजों में 1 डेंगू के मिल रहे हैं। डेंगू बुखार से बचने के लिये खुद सावधान होना पड़ेगा। बेहतर होगा कि हम अपने आसपास डेंगू मच्छरों को न पनपने दें।

उन्होंने कहा तेज बुखार व सिरदर्द, हाथों-पैरों में दर्द, भूख न लगना, जी मचलाना, उल्टी और दस्त, आंखों में दर्द, कमजोरी और थकावट, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना, नाक से खून आना आदि डेंगू बुखार के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों के दिखते ही किसी सक्षम चिकित्सक के संपर्क में आना चाहिये।

उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में इयूपिटोरियमपर्फ, आरसेनिक एलबम, चाइना, नाइट्रम्योर, एकोनाइट, बेलाडोना, रसटास्क, डलकामारा, नक्सबोम दवायें लक्षण के अनुसार उचित पॉवर में सक्षम चिकित्सक की देखरेख में ली जा सकती हैं। होम्योपैथी सरल, सहज और आसानी से उपलब्ध होने वाली सस्ती चिकित्सा पद्धति है जो समय रहते शुरू की जाये तो बड़ी क्षति को रोकने में सक्षम है।

डा. वी.के. वर्मा के अनुसार डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने लगती है इसलिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फलों व सब्जियों को शामिल करना चाहिये। पपीता खाएं या आप इसकी ताजी पत्तियों के जूस निकाल कर पी सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और खून में प्लेटलेट काउंट तेजी से बढ़ते हैं। इस बुखार में नारियल पानी का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही बकरी का दूध काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रिकवरी में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू उपचार में तुलसी, काली मिर्च को 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। फिर इसे ठंडा करके दिन में 4 से 5 बार पिएं। इससे भी इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और डेंगू से छुटकारा मिलेगा। गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के मरीज को नियमित रूप से गिलोय का रस पीना चाहिये, इससे उसकी तबीयत में जल्दी सुधार होगा। 1 गिलास गाजर के जूस में 3-4 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर मरीज को दें।

इससे प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। डेंगू के मरीज को लाल फल और सब्जियां जैसे- टमाटर,  तरबूज, चेरी आदि का सेवन करना चाहिये। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर में ब्लड सेल्स की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बहराइच : स्वास्थ्य देखभाल संग मिल रही परिवार नियोजन की सलाह
[ टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से इलाज मुहैया कराते मोबियत फाउंडेशन के कार्यकर्ता ]

बहराइच l परिवार का आकार संयोग से नहीं बल्कि दंपति की आवश्यकता और इच्छा से बने इसके लिए जनपद में मोबियस फाउंडेशन के सहयोग से आकार परियोजना चलायी जा रही है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर जहां एक ओर लोगों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है वहीं कैंप में आने वाले दंपति को परिवार नियोजन के आधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।

इसी क्रम में हुजूरपुर ब्लॉक के ग्यानापुर में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इसमें दूर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने टेली परामर्श के माध्यम से 52 मरीजों की सेहत का हाल जाना और उन्हें जांच व दवाओं की सलाह दी। मौके पर मौजूद सीएचओ ने रक्तचाप, शुगर और अन्य जरूरी जांच कर बेहतर इलाज मुहैया कराने में चिकित्सकों का सहयोग किया । हुजूरपुर सीएचसी अधीक्षक आभाष अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से सेहत के साथ समुदाय में परिवार नियोजन की स्वीकार्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी ।

आकार परियोजना के जिला कार्यक्रम संयोजक विदुर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप का आयोजन सार्वजनिक स्थल जैसे-पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र व स्कूलों में किया जाता है। कैंप में लाभार्थियों को बुलाने में आशा कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहता है ।  उन्होंने बताया कि इस कैंप के माध्यम से ऐसे दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया है और वह बच्चे नहीं चाहते हैं उन्हें पुरुष व महिला नसबंदी सेवाओं की जानकारी दी जाती है ।

इसके अलावा दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए अस्थायी साधन जैसे कंडोम , कॉपर टी , प्रसव पश्चात लगने वाली कॉपर टी , गर्भनिरोधक साप्ताहिक छाया गोली , त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन व माला-एन गर्भनिरोधक गोली के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही किसी एक साधन का चुनाव करने में दंपति की मदद कर उन्हें साधन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा बिना चीरा टांका वाली पुरुष नसबंदी के बारे में पुरुषों को सलाह दी जाती है।

आकार परियोजना के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि बीते चार अक्टूबर से हुजूरपुर के आठ ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य कैंप  आयोजित कर 400 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा चुका है। इसके अलावा कैंप में महिला व पुरुष सलाहकार  के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों की जानकारी दी जाती है और उनकी इच्छा व आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिवार नियोजन के साधन भी उपलब्ध कराये जाते हैं।

Dainikbhaskarup.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X