after 25 years – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : 25 साल बाद डेंगू का दूसरा सबसे बड़ा डंक, बढ़ी मरीजों की संख्या
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

बरेली। डेंगू का डंक लगातार कहर बरपा रहा है। अनगिनत मरीज़ ज़िला अस्पताल में पहुंच रहें है। ज़िला अस्पताल में पर्चा काउंटर में सुबह सें लगने वाली लाइन दोपहर तक बढ़ती ही जाती है। गुरूवार कों भी ज़िला अस्पताल में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है।

जिले के सरकारी अस्पतालों में बेड का संकट है। स्थिति यह है डेंगू वार्ड भरने के बाद मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा है। वही जिला अस्पताल के सभी वार्ड पहले से ही फुल हो गए हैं। अब महिला जिला अस्पताल में भी पांच नए डेंगू वार्ड बनाए गए है। जिसमें मच्छरदानी लगाई गई है साथ ही नए मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए। वही गुरुवार को सुबह होते ही जिला अस्पताल मरीज पहुंचने लगे थे।

मरीजों की स्थिति यह थी की ओपीडी से पैथोलॉजी तक लंबी लाइन लग गई थी। ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित दिख रहे थे। वही देखा जाए तों इससे पहले डेंगू का ऐसा प्रकोप देखने को नहीं मिला था, लेकिन इस बार डेंगू का रिकॉर्ड टूट रहा है।जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में सभी बेड फुल हो गए हैं। ज्यादा मरीज होने पर वार्ड की गैलरी में भी बेड लगा दिए गए हैं। वही अब महिला जिला अस्पताल को भी डेंगू वार्ड बनाया गया है।

डेंगू के मरीज़ 400 के पार –

डेंगू के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं आंकड़ों की माने तो 400 के पार मरीज पहुंच चुके हैं। जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। वार्ड की गैलरी में बेड डालकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।डेंगू की मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लिए अलग से जांच करानी शुरू कर दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सता रहा डंक –

ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू पूरी तरह से पैर पसार चुका है।भमोरा, नवाबगंज, फरीदपुर और मीरगंज क्षेत्र के गांवों की, तो यह सबसे अधिक प्रभावित हैं। यहां पर वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक है। डेंगू की मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लिए अलग से जांच करानी शुरू कर दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग समेत जिलाधिकारी भी बार-बार ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर  लोगों से झोलाछाप के इलाज से बचने की अपील कर रहे हैं।

भाजपा नेता की बेटी और नातिन की मौत –

डेंगू बुखार के चलते भाजपा नेता की बेटी और नातिन की भी मौत हो चुकी है। बीते एक सप्ताह में 10 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। अब तक आंकड़ों की बात करें तो डेंगू मरीज़ो की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। जो बीते 25 सालों में सबसे बड़ी संख्या है। 2021 में 595 संक्रमित डेंगू के मरीज मिले थे।

सीएम का आदेश समय पर मिले मरीजों का इलाज –

वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए के डेंगू के हर मरीज को समय पर इलाज मिले साथ ही मरीज के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। जरूरत पड़े तो डेंगू के मरीजों के लिए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड भी बढ़ाए जाएं।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

INTERPOL का आज से 90वां सेशन शुरू, 25 साल बाद भारत को मिली होस्ट की जिम्मेदारी
इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (INTERPOL) का 90वां सेशन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। यह 21 अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्धाटन करेंगे। पाकिस्तान समेत 195 देशों के डेलिगेशन इस मीटिंग में शिरकत कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान ने देर से ही सही इंटरपोल के इस सेशन में हिस्सा लेने की सहमित दे दी है। उसकी तरफ से दो सदस्यों का एक दल नई दिल्ली पहुंच रहा है। भारत को 25 साल बाद इस सेशन को होस्ट करने की जिम्मेदारी मिली है। इसके पहले 1997 में इस इंटरनेशनल बॉडी को नई दिल्ली में होस्ट किया गया था।

पाकिस्तान के दो आला अफसर आएंगे

पाकिस्तान की तरफ से फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी FIA के डायरेक्टर इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान में मौजूद इंटरपोल के डायरेक्टर भी आ रहे हैं। प्रगति मैदान में इस सम्मेलन होगा और प्रधानमंत्री मोदी स्पीच देंगे।
सेशन में कुल 195 सदस्य देशों के डेलिगेशन शिरकत करेंगे। इनमें कुछ मिनिस्टर्स, पुलिस चीफ और सेंट्रल एजेंसीज के अफसर होंगे। इस तरह की मीटिंग साल में एक बार ऑर्गनाइज की जाती है। भारत में आखिरी बार 1997 में इसका आयोजन किया गया था।
भारत ने आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह आयोजन करने का प्रस्ताव भेजा था। इंटरपोल ने इसे स्वीकार कर लिया था। भारत की कानून और व्यवस्था के बारे में इस सेशन को बताया जाएगा।

इंटरपोल के प्रेसिडेंट भी आएंगे

भारत की तरफ से कई केंद्रीय मंत्री उद्धाटन में शामिल होंगे। इंटरपोल के प्रेसिडेंट अहमद नस्र अल रईसी और सेक्रेटरी जनरल जुर्गेन स्टॉक मौजूद रहेंगे। 21 अक्टूबर को यह सेशन खत्म होगा और तब होम मिनिस्टर अमित शाह इसे संबोधित करेंगे।

जनरल असेंबली इंटरपोल की हाईएस्ट गवर्निंग बॉडी है। इसमें सदस्य देशों के डेलिगेशन शामिल होते हैं। इनकी संख्या तय नहीं होती।

सेक्रेटरी जनरल ने क्या कहा

सेशन के पहले एक इंटरव्यू में इंटरपोल के सेक्रेटरी जनरल जुर्गेन स्टॉक ने कहा- स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरेरिज्म यानी ऐसा आतंकवाद जिसे कोई सरकार समर्थन करती हो, उसे रोकने में हमारा कोई रोल नहीं है। हम बाल शोषण, रेप, मर्डर, ड्रग स्मगलिंग और सायबर क्रिमिनल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। यह हर साल अरबों डॉलर की कमाई इन गैरकानूनी कामों से करते हैं।

एक सवाल के जवाब में स्टॉक ने कहा- रेड नोटिस या इंटरनेशनल अरेस्ट वॉरंट का मतलब यह नहीं है कि हम किसी सदस्य देश पर अपराधी को गिरफ्तार करने का दबाव डालें। यह उस देश का क्रिमिनल सिस्टम या कानून तय करता है।
भारत के लिए अब तक 780 रेड नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 33 इसी साल जारी किए गए। दो साल में 65 भगोड़े भारतीयों की लोकेशन पता की गई।