alcohol death – Dainik Bhaskar UP/UK

बाराबंकी शराब कांड में मरने वालो की संख्या पहुंची 14, स्वास्थ्य मंत्री बोले-राजनीतिक षडयंत्र
लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बाराबंकी शराब कांड में राजनीतिक षडयंत्र की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना की उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है, जो 48 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बाराबंकी की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। आज की कैबिनेट बैठक में भी यह मामला उठा था और इस घटना के पीछे किसी राजनीतिक साजिश की भी आशंका व्यक्त की गई। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच कमेटी में मंडलायुक्त अयोध्या, आबकारी आयुक्त, और आईजी अयोध्या को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी हर पहलुओं की जांच करेगी जिसमें राजनीतिक षडयंत्र भी शामिल होगा। उन्होंने बताया कि कमेटी 48 घंटे के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मंत्री ने बताया कि जांच कमेटी ही जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही और लापरवाही भी तय करेगी। इसके बाद हर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी के तेवर सख्त हैं। उन्होंने कानून बदलने के भी संकेत दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि यह मुआवजा जांच के बाद रिपोर्ट में जिन लोगों का नाम आएगा उन्हें ही दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कई पीड़ितों को इलाज के लिए राजधानी के अस्पतालों में भी लाया गया है। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए कई अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

शराबकांड: मृतकों की संख्या पहुंची बारह, एक आरोपित गिरफ्तार

बाराबंकी शराबकांड में मंगलवार दोपहर तक मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि पुलिस कर रही है। इधर डॉक्टरों के मुताबिक मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। पुलिस ने अभी तक एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अभी भी फरार हैं।

रामपुर थानाक्षेत्र के रानीगंज में एक देशी शराब के ठेके पर सोमवार देर रात कई लोगों ने शराब पी। जहरीली शराब पीने से मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक 14 लोगों की मौत हो गई जिसकी पुष्टि रामनगर थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने मृतकों की सूची भी जारी की है। इसमें 55 वर्षीय छोटे लाल, 30 वर्षीय मुकेश, 40 वर्षीय रमेश और 25 वर्षीय सोनू एक परिवार के सदस्य हैं। इसके अलावा राजेन्द्र वर्मा, 45 वर्षीय रामसहारे, 35 वर्षीय राजेश, 35 वर्षीय सूर्यबक्श, 45 वर्षीय महेश सिंह, 25 वर्षीय महेन्द्र, शिव कुमार और राजीव सिंह के नाम शामिल हैं जबकि अन्य 26 लोगों का इलाज लखनऊ के अस्पतालों में चल रहा है।

इसी मामले में आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कुछ घंटे पहले बाराबंकी में सरकारी ठेके की शराब पीने से आधिकारिक तौर पर छह लोगों की मौत होने की बात बताई थी जबकि पुलिस 14 लोगों के मरने की पुष्टि कर रही है। पुलिस ने एक आरोपित सुनील जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने सरकारी ठेके के मालिक दानवीर सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शराब कांड पर योगी शख्त

इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। प्रमुख सूचना सचिव के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा अयोध्या के आयुक्त, आईजी अयोध्या और आबकारी आयुक्त की तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर 48 घंटे के भीतर जांच सौंपने के आदेश भी जारी किए गए हैं। अभी तक इस मामले में 10 आबकारी अधिकारियों, एक पुलिस क्षेत्राधिकारी और एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है।

यूपी : बाराबंकी में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर
बाराबंकी । बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से रामनगर थाना क्षेत्र के 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। घटना की खबर मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गये हैं। सीएम योगी आदित्य नाथ भी जानकारी होते ही डीएम और एसपी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है, जबकि प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

रानीगंज में कुछ लोगों ने शराब की दुकान से शराब खरीदकर पी थी। शराब जहरीला होने के कारण पीते ही लोग बीमार होने लगे। जैसे ही इसका पता चला, परिजन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए, लेकिन 10 लोगों की मौत हो गयी। इसकी खबर लगते ही मंगलवार सुबह डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गये। जांच चल रही है। घटना में गंभीर रूप से बीमार तीन लोगों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि कई लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतकों में सात लोगों की पुष्टि हो गई है। इसमें अकोहरा का सोनू (25), पिपरीमोहन का सूर्यभान और देवरिया के एक ही परिवार के पांच लोग राजेश (35), रानीगंज का रामेश कुमार (35), सोनू पुत्र छोटे लाल (25), मुकेश (28) और छोटेलाल शामिल हैं। इन सभी की जहरीली पीने से मंगलवार की सुबह मौत हुई है। जबकि अस्पताल में दाखिल तिलकराम, महेंद्र, निर्मल, उमरी गांव के राजेंद्र, सिमरा के विनय प्रताप, तेलवानी के महेश और मुंड के शिव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि डीएम और एसपी इस घटना की जांच स्वयं कर रहे हैं। दोनों अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं। गंभीर रूप से बीमार लोगों को समुचित इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने डीएम और एसपी को फोन कर के पूरी घटना की जानकारी ली है। साथ ही बीमार लोगों को समुचित इलाज कराने के निर्देश दिये हैं और जांच कर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है।