Aligarh – Dainik Bhaskar UP/UK

नोएडा से आ रहें राकेश टिकैत को अलीगढ़ में पुलिस ने रोका
गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों की मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद आंदोलन और तेज होता दिख रहा है। पूर्व घोषित महापंचायत में शामिल होने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के लिए निकले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को पुलिस ने अलीगढ़ जिले के टप्पल में ही रोक लिया गया। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। किसान आंदोलन के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

राकेश टिकैत ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आज शाम तक सरकार ने यदि कोई हल नहीं निकाला तो यह आंदोलन और तेज होगा। किसान आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राकेश टिकैत भागते हुए दिख रहे हैं और उनके पीछे-पीछे पुलिस दौड़ती हुई दिख रही है। इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टप्पल में हिरासत में लिए जाने के बाद राकेश टिकैत चकमा देकर भाग गए थे, लेकिन उनको फिर हिरासत में ले लिया गया है।

नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण से संबंधित किसानों की मांगों को लेकर पिछले कई दिन से किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच कई दौर की वार्ता भी अधिकारियों के साथ किसान संगठनों की हो चुकी है, जो बेनतीजा साबित हुई है। किसानों ने सोमवार को बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर बढ़ने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया था। इसके बाद अधिकारियों और किसान संगठनों में वार्ता हुई, जिसमें किसानों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया था। किसान संगठनों का कहना था कि यदि 7 दिन के अंदर कोई समाधान नहीं निकला तो किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे। इसके एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर आंदोलनरत सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार कर लुकसर जेल भेज दिया। इसके बाद से किसान और आक्रोशित हो गए हैं।

किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम को मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में बैठक हुई। इस बैठक में बुधवार को नोएडा में किसानों की महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया था। इसमें कई जिले के किसान आज सुबह रवाना हुए लेकिन पुलिस ने ज्यादातर को बीच में ही रोक लिया। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी प्रदर्शन स्थल के लिए सैकड़ों किसानों के साथ निकले थे, लेकिन टप्पल पुलिस ने उन्हें रोक हिरासत में ले लिया।

PM मोदी का राहुल-अखिलेश पर तंज,दोनों शहजादों को नहीं मिल रही चाबी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खतरनाक इरादों से लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस की नजर आपकी कमाई पर है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो वह सबकी सम्पत्ति की जांच कराएंगे। वह आपकी सम्पत्ति लेकर लोगों में बांट देंगे। यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह कांग्रेस का घोषणा पत्र कह रहा है। सरकार के नाम पर कांग्रेस आपकी सम्पत्ति छीन लेगी। यह माओवादी सोच है। यह कम्युनिस्टों की सोच है। आपकी मेहनत की कमाई पर कांग्रेस अपना पंजा मारनी चाहती है। माताओं, बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा, यह कांग्रेस कहती है। इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है। किसी गरीब को उसमें से कुछ नहीं दिया है। उल्टे वे गरीबों से छीनना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा ताला लगाया कि दोनों शहजादों को इसकी चाबी नहीं मिल रही है। अलीगढ़ की जनता से प्रार्थना करने और आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। अच्छे भारत और विकसित भारत की चाबी भी आपके पास ही है। अब देश को गरीबी, भ्रष्टचार, परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त कराने का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले बार्डर पर आए दिन गोले दगते थे। आतंकी बम फोड़ते थे। अयोध्या और काशी को नहीं छोड़े। हर बड़े शहर में बम धमाका। अब उस सीरियल बम धमाके पर ब्रेक लग गया है। अब मोदी-योगी का कमाल है कि यह सब बंद हो गया है। पहले अलीगढ़ में भी आए दिन कर्फ्यू लगता था। अब ऐसा नहीं है।

मोदी ने कहा कि दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती सपा की पहचान थी। इसी से उनकी राजनीति चलती थी। एक समय था कि बेटियां बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज योगी सरकार में कोई गुंडा सिर नहीं उठा सकता है। पहले हज कोटा कम होता था। उसमें भी घूसखोरी चलती थी। ज्यादातर पैसे वाले लोग ही जा पाते थे। हमारी सरकार ने हज का कोटा ही नहीं बढ़ाया बल्कि प्रक्रिया को आसान भी बनाया। पहले अकेली महिलाएं हज करने नहीं जा सकती थीं। हमने उसे भी दुरुस्त किया। आज बहुत सी मुस्लिम माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद दे रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अलीगढ़ के लाखों लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा मिल रही है। मोदी ने गारंटी दी है कि आपके परिवार के 70 साल से अधिक उम्र के लोगों की चिंता यह बेटा (मोदी) करेगा। मोदी ने कहा कि गरीब को घर मिला, राशन मिला, इलाज मिला। यह सब आपके एक वोट ने किया। इस अच्छे कार्य का पुण्य आपको भी मिल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप बाल्मीकि को जिताने की अपील की। मोदी ने कहा कि आप यह वोट भले ही यहां सतीश गौतम या अनूप बाल्मीकि को देंगे, लेकिन जब कमल का बटन दबाएंगे तो यह वोट सीधे मोदी को मिल जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर लोकसभा चुनाव : योगी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल के बाद जनता जनार्दन का जिस प्रकार आशीर्वाद मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि पहले चरण की यूपी की सभी आठ सीटों पर भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा। हम सबके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर 2024 का लोकसभा चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ़ के लिए सबकुछ किया। राजा महेन्द्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय दिया है। कॉरिडोर दिया है। पांच सौ सालों के बाद आप सब ने अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक होते देखा है। अलीगढ़ की जनता तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ मतदान करेगी।

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों (पी.ए.सी.) का दीक्षांत समारोह/पासिंग आउट परेड का आयोजन
भास्कर समाचार सेवा

अलीगढ़। नवीन तकनीक एवं नए नियम कानून के तहत कराई गई 190 रिक्रूटों की ट्रेनिंग ।
प्रशिक्षण निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदो पर सीधी भर्ती- 2018 मे चयनित होकर आये 190 आरक्षी पीएसी का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 13.01.2022 से नवीन पुलिस लाइन छेरत अलीगढ़ में प्रारम्भ हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का अच्छे व्यवहार कुशल व आधुनिक समाज की जरूरतों के अनुसार योग्य व तकनीक के जानकार पुलिसकर्मी बनाने के लिए प्रशिक्षण पर विशेष जोर है।
उक्त आरक्षियो को बदलते समाज के हिसाब से तथा नवीन तकनीक एवं नए नए नियम कानून विशेष अधिनियम एवं शस्त्रों के प्रयोग में दक्ष बनाने हेतु बहुत ही बारीकी से प्रशिक्षित किया गया है।
मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार ने दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी मौजूद रहे ।
दीक्षांत समारोह के अवसर पर एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं देते हुये कहा कि अच्छा शारीरिक मानसिक एवं आधारभूत प्रशिक्षण एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी बनाने के लिए नितांत आवश्यक है। हमें आशा है कि आप सभी गरीब जरूरतमंद असहाय पीड़ित लोगों की मदद को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश व पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे। साथ ही कहा कि हमें विश्वास है कि आप अपने प्रशिक्षण एवं कौशल से अधिकारियो के निर्देशन मे कार्य करते हुये विभिन्न चुनौतियों पर विजय पा लेंगे ।
दीक्षांत समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी अलीगढ़ इन्द्र विक्रम सिंह, 45 वीं वाहिनी पीएसी कमाण्डेंट अमित कुमार, सीडीओ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,नगर, अपराध,यातायात, डिप्टी कमाण्डेंट 38 वीं वाहिनी पीएसी,सीएफओ एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में अपनी 06 माह की ट्रेनिंग पूरी करने वाले 190 रिक्रूट आरक्षियों को उनके पद एवं कर्तव्यों के साथ देश एवं जनता की सेवा करने की शपथ दिलाई गयी।
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। आन्तरिक व बाह्य परीक्षाओं मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी (सर्वांग सर्वोत्तम) को डीआईजी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सरकार की छवि को धूमिल करने वाला कोई कार्य न करें। तेजी के साथ आवंटित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए। बैठक में वही आश्वासन दें जो पूर्ण किया जा सके। टालने वाले वायदे न किये जाएं। मासिक के बजाए साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करने के लिए 07 दिन का समय देते हुए कहा कि ऐसा न होने पर मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना माना जाएगा और सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। विभिन्न स्तरों से प्राप्त जन शिकायतों को संवेदनशीलता से निर्धारित समयावधि में निस्तारित किया जाए। मुख्यमंत्री का जन शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर है। शिकायतकर्ता को समाधान से संतुष्ट किया जाए और यदि वह असंतुष्ट है तो उसका कारण स्पष्ट करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अपने-अपने विभागों के लक्ष्यों की पूर्ति कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि हर घर दस्तक अभियान के तहत 16 से 31 जुलाई तक छूटे हुए बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी दूसरी डोज तत्काल ले लें। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में 13 कोविड पॉजिटिव हैं जोकि सामान्य अवस्था में हैं और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिये कि सभी एडीओ पंचायत ग्रामों में नालियों की सफाई कराते हुए झाड़ियों की कटाई करा दें। एंटी लार्वा का छिड़काव अवश्य कराया जाए। उच्च स्तर पर तैयारी पूर्ण की जाएं ताकि डेंगू का प्रकोप न होने पाए।
जिला मलेरिया अधिकारी डा0 राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जनपद में 104 संवेदनशील ग्राम हैं, ग्राम स्तर पर प्रधानों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए साफ-सफाई कराने एवं जलभराव को दूर करने के निर्देश दिये गये हैं।
पीडब्लूडी विभाग की समीक्षा में प्रान्तीय खण्ड के 32 एवं निर्माण खण्ड के 12 कार्य प्रगति पर पाए गये। 32 कार्याे में मात्र 02 के पूर्ण होने पर डीएम ने असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि 06 माह का समय निकल चुका है और बरसात का मौसम सिर पर है निर्धारित अवधि में कैसे कार्य पूर्ण होंगे। इसी प्रकार निर्माण खण्ड के 12 में से 02 ही कार्य पूर्ण पाए गये। डीएम ने 16 जून तक सभी कार्यों की भौतिक प्रगति का सम्पूर्ण विवरण, मौके के फोटोग्राफ के साथ की भौतिक एवं वित्तीय रिपोर्ट की बुकलेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। डीएम ने पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग पर यूटिलिटी शिफ्टिंग, यात्रीशेड निर्माण न करने एवं सभी विद्युत पोल की शिफ्टिंग के बिना एनएचएआई द्वारा हैण्डओवर करने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए एक्सईएस पीडब्लूडी को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला वन अधिकारी ने बताया कि अमृत वन, वृक्षारोपण एवं गंगा ग्रामों में चल रहे विभिन्न कार्यों को भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। जनपद में 08 गंगा ग्राम चिन्हित किये गये हैं। वृक्षारोपण के लिए 86 हैक्टेयर भूमि को कवर किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल वन विभाग को एनओसी उपलब्ध कराई जाए। डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण के लिये सहजन, अमरूद, करोंदा, नींबू, शीशम समेत पर्याप्त मात्रा में औषधीय, फलदार एवं छायादार पौध उपलब्ध है। डीएम ने डीएफओ को ऑक्सीजन रोड विकसित करने के भी निर्देश दिये। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जुलाई तक पाठ्य पुस्तकें प्राप्त होते ही उनका वितरण करा दिया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि लाभार्थीपरक योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हो गये हैं। लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। डीएम ने श्रम विभाग की समीक्षा में क्षेत्र का विस्तार कर निर्माणाधीन परियोजनाओं में श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिये।
अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने डीडीयू हास्पीटल को 200 से 300 शैय्या युक्त बनाये जाने एवं अतरौली के 100 शैय्या वाले चिकित्सालय निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि किसी भी परियोजना का एस्टीमेट रिवाइज नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम को निर्देशित किया गया कि कलैक्ट्रेट नवीन भवन निर्माण में आई दरारों को 15 दिन में दुरूस्त करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी के स्वागत एवं सम्मान को उमड़ा जनसैलाब
भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। कानून-व्यवस्था की बैठक को संबोधित करते हुए ये कल ही तो कहा था जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कि अलीगढ़ में सामंजस्य और आपसी भाईचारे की कमी नहीं है। ये और जनपद होते होंगे जहां भाईचारे का माहौल न होता हो। उसी का जीता जागता एक उदाहरण सोमवार की सुबह से ही देखने को मिला जब जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का स्वागत और सम्मान करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिलाधिकारी के स्वागत में लोग सुबह 9.30 बजे से ही उनकी राह देख रहे थे और जिलाधिकारी के आते ही उनका स्वागत करने के लिए सभी लोग उमड़ पड़े। स्वागत करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं और सभी ने जिलाधिकारी के जनपद अलीगढ़ में एसडीएम व एडीएम पद पर किये गए कार्यों को याद किया और उनकी कार्य शैली को सराहा। स्वागत करने वालों में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे।
स्वागत व सम्मान करने वालों गणमान्य व्यक्तियों की भीड़ का नजारा ऐसा कि सभी का आभार व्यक्त करने के लिए जिलाधिकारी को अपने सभागार में आना पड़ा और बारी-बारी से उन्होंने सभी का सम्मान ग्रहण कर उनका आभार जताते हुए हाल-चाल भी जाना। सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद उनके लिए नया नहीं है और यह जनपद उनके लिए एक परिवार है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इसी परिवार के सहयोग से जनपद में भाईचारा कायम रखते हुए अलीगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। जनता के प्रति यह अपनापन और समर्पणभाव ही है कि जनपद को एक ऐसे जिलाधिकारी मिले हैं जो वर्षों बाद भी किसी को नहीं भूले और सभी के साथ बारी-बारी से हालचाल पूछा और कहा कि कभी भी कोई समस्या हो तो सभी मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। आभार व्यक्त करने का तरीका ऐसा कि “कैसे हैं आप, क्या हाल हैं आपके” जैसे शब्दों से सभागार गूंजता रहा।

भाई के शव पर विलाप करती बहिन की भी हृदयगति रूक जाने से हुयी मौत
वृद्ध भाई-बहन की मौत की घटना ने लोगों को किया अचंभित

भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। अलीगढ़ के कस्बा छर्रा में शनिवार को वृद्ध भाई-बहन की मौत की घटना ने लोगों को अचंभित कर दिया। छत से गिरकर भाई की मौत की सूचना पर हाथरस से पहुंची बहन ने भी भाई के वियोग में प्राण त्याग दिए। जिससे स्वजन में हडकंप मच गया। भाई का स्वजन ने सांकरा स्थित गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया है वहीं बहन के ससुरालीजन उसके शव को हाथरस स्थित अपने गांव ले गए हैं। जिसने भी भाई-बहन की मौत की खबर सुनीं वह अचंभित हो गया।
अलीगढ़ के कस्बा छर्रा के लोधीनगर निवासी 82 वर्षीय ओमप्रकाश रोजाना की तरह घर की छत पर सो रहे थे। शनिवार की तड़के वह शौच के लिए बिस्तर से उठकर नीचे जाने को हुए तो किसी तरह उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। चीख पुकार सुनकर स्वजन मौके पर दौड़े और गंभीर अवस्था में उपचार हेतु निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने उन्हैं मृत घोषित कर दिया।
उसके बाद स्वजन शव को लेकर घर लौट गए। भाई की मौत की खबर पाकर जनपद हाथरस के थाना सासनी अंतर्गत ग्राम नगला पतुआ निवासी 65 वर्षीय बहन पुष्पा पत्नी ग्याप्रसाद अपने स्वजन संग छर्रा पहुंच गई।
घर पर भाई के शव पर हाथ रखकर पुष्पा करुण विलाप कर रही थी, कि अचानक हृदयगति रुकने से वह भी अचेत हो गई। आनन फानन में स्वजन पुष्पा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
भाई की मौत के गम में बहन के प्राण पखेरू होने से स्वजन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। स्वजन गम के अथाह सागर में डूब गए तथा भाई-बहन के अटूट व अमर प्रेम को देखकर कस्बा वासियों को गमगीन कर दिया है।

जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याए
भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ सिविल लाइन थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने फरियादियो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जमालपुर, जीवनगढ़, धौर्रा माफी, क्वार्सी क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए कड़े दिशा निर्देश
अलीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग-कर की समीक्षा बैठक

भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि विगत दिनों कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, अंबेडकर नगर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक शांति-सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इससे पहले 03 जून को कानपुर में भी ऐसी ही कोशिश की गई थी। तब भी सतर्कता के निर्देश दिए गए थे। जिससे प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शांति बनी हुई है। यह शांति व्यवस्था चिर स्थायी रहे, इसके लिए सतर्क व सावधान रहना होगा।
समाज विरोधी कुत्सित प्रयासों पर उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, किंतु हमें हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। पुलिस और प्रशासन 24×7 अलर्ट मोड में रहे।
यह दुःखद है कि साजिशकर्ताओं ने अपने कुत्सित उद्देश्यों के लिए किशोरवय युवाओं को सहारा बनाया। ऐसे में मुख्य साजिशकर्ता की पहचान जरूरी है। यह समझना होगा कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे प्रयास आने वाले दिनों में फिर से हो सकते हैं। इन लोगों का उद्देश्य प्रदेश के शांति-सौहार्द को बिगाड़ना है। हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए ऐसी कोशिशों को नाकाम करना होगा।
हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। ऐसे में हमें सभी पक्षों से संवाद बनाए रखना होगा। धर्मगुरुओं/सिविल सोसाइटी से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखे। इसके साथ-साथ उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रखी जाए। कार्रवाई ऐसी हो जो असामाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक नजीर बने। माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके। ऐसे में संवाद और सेक्टर स्कीम लागू की जाए।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए फील्ड के अधिकारियों के पास सभी तरह के निर्णय लेने का अधिकार है। स्थानीय स्थिति-परिस्थिति को देखते हुए अपने यथोचित निर्णय लें। जिन भी जनपदों में आने वाले दिनों में माहौल बिगड़ने की आशंका हो, वहां आवश्यकतानुसार धारा 144 प्रभावी किया जाए।
प्रत्येक दशा में सार्वजनिक/आमजन की संपत्ति को हुई क्षति की वसूली सम्बंधित दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए। प्रयागराज में वसूली की नोटिस भेजे जाने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। अन्य जनपद भी तत्परता के साथ कार्यवाही करें। इस बाबत ट्रिब्यूनल गठित है, नियमसंगत कठोरतम कार्रवाई की जाए।
अवैध कमाई समाजविरोधी कार्यों में ही खर्च होती है। ऐसे में साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों के बैंक खातों/संपत्ति आदि का पूरा विवरण एकत्रित करें। इनके वित्तीय स्रोत की गहनता से पड़ताल की जाए। डेडिकेटेड टीम बनाकर जांच करें। ऐसे प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें।
शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। एक भी निर्दोष को छेड़ें नहीं और कोई भी दोषी छोड़े नहीं।
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।
बुल्डोजर की कार्रवाई पेशेवर अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध है। यह कार्रवाई सतत जारी रखी जाए। प्रदेश में किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। यदि किसी गरीब असहाय व्यक्ति ने कतिपय कारणों से अनुपयुक्त स्थान पर आवास निर्माण करा लिया है, तो पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा उसका समुचित व्यवस्थापन किया जाए, फिर अन्य की कार्रवाई हो।
माफिया को संरक्षण देने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। माहौल बिगाड़ने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों की पहचान कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाए। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच करें। ऐसे लोगों के विरुद्ध एनएसए अथवा गैंगस्टर के नियमों के तहत नियमसंगत कार्रवाई की जाए। यदि किसी अपराधी के दोबारा किसी अराजक घटना में संलिप्तता पाई जाए तो चार्जशीट में इसका उल्लेख जरूर करें।
प्रदेश के किसी भी जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड/रिक्शा स्टैंड संचालित न हों। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली होने को बढ़ावा देते हैं। जहां कहीं भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हों, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। टैक्सी स्टैंड के लिए ठेकेदार का चयन करते समय उसका विधिवत पुलिस सत्यापन कराएं। अब तक हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएं। परिवहन विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए डग्गामार बसों का संचालन बंद कराया जाए।
आम आदमी की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है। शासन-प्रशासन से जुड़े सभी अधिकारियों/कार्मिकों को इसे समझना चाहिए। आम आदमी को न्याय पाने का अधिकार है। तहसीलों/प्राधिकरणों आदि जन हित से सीधे जुड़ाव रखने वाले कार्यालयों में हर दिन एक घंटे की अवधि जनसुनवाई के लिए नियत है। इस अवधि में अधिकारी जनता से मिलें, शिकायतें/समस्याएं सुनें और मेरिट पर निस्तारण करें। आईजीआरएस/सीएम हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के निदान का अच्छा माध्यम बन कर उभरा है। इसके प्रकरण लंबित न रहें। इनकी हर कार्यालय में सतत समीक्षा होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के 8 साल सफलता पूर्ण होने पर घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
भास्कर समाचार सेवा

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी सिविल मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 64 में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सरकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 वर्ष सफलता पूर्ण होने पर कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिले। जिसमें मंडल अध्यक्ष सत्य वार्म और क्षेत्रीय पार्षद दिनेश गुप्ता, महामंत्री योगेश कुमार राजपूत, जितेंद्र चौधरी उर्फ कालू, मंडल उपाध्यक्ष शिब्बू वार्ष्णेय, राजीव गुप्ता, पंकज वर्मा, ओमबीर सिंह, सुभाष, सविता, मंडल मंत्री वैभव सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक संजय गुप्ता, महेश आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया को पूरा करने के लिए नगर आयुक्त ने उठाए कदम
खलील अहमद

अलीगढ़! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया की ओर नगर आयुक्त गौरंग राठी ने पीएम स्वनिधि से जुड़े सभी पथ विक्रेताओं को डिजिटल लंदन के लिए पेटीएम के साथ जोड़ने की सराहनीय तहलका आगाज किया है उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त वेण्डरों को शत- प्रतिशत डिजिटल ऑन बोर्ड कराए जाने के निर्देश दिए थे! शासन के आदेशों का शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नगरआयुक्त गौरंग राठी ने इस मिशन को पूरा करने के लिए सभी पार्षद वार्ड में 21 नोडल अधिकारी व 21 सह नोडल अधिकारियों को तैनात करते हुए पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत पंजीकृत शत- प्रतिशत वेण्डरों का डिजिटल ऑन वोर्ड कराए जाने के दायित्व निर्धारित किए!