america News – Dainik Bhaskar UP/UK

एच-1बी वीजा संकट : अमेरिकी नीति बदलाव से भारत में फंसे हजारों आईटी प्रोफेशनल
नई दिल्ली । दिसंबर के महीने में वर्क परमिट के नवीनीकरण और छुट्टियों के लिए भारत आए हजारों एच-1बी वीजा धारक इस समय एक गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों द्वारा अचानक और बिना किसी पूर्व सूचना के वीजा अपॉइंटमेंट रद्द किए जाने के कारण भारी संख्या में भारतीय पेशेवर देश में ही फंस गए हैं। जिन लोगों के साक्षात्कार 15 से 26 दिसंबर के बीच तय थे, उन्हें अब कई महीनों बाद की नई तारीखें दी जा रही हैं। इस अप्रत्याशित देरी ने न केवल कर्मचारियों के करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है, बल्कि अमेरिकी तकनीकी कंपनियों के संचालन को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

इस अनिश्चितता के बीच दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए एक आंतरिक मेमो जारी कर स्थिति की गंभीरता को उजागर किया है। कंपनी ने अपने एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को सख्त सलाह दी है कि वे वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचें। गूगल का मानना है कि लंबे समय तक अमेरिका से बाहर फंसे रहने का जोखिम अब काफी बढ़ गया है। यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने ऐसी सावधानी बरतने को कहा है; इससे पहले भी कंपनी अपने कर्मचारियों को देश के भीतर रहने की सलाह दे चुकी है।

उल्लेखनीय है कि गूगल प्रतिवर्ष लगभग एक हजार एच-1बी पेशेवरों को नियुक्त करता है, और इस प्रक्रिया में देरी से कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ सकता है।जानकारों और आव्रजन विशेषज्ञों का मानना है कि अपॉइंटमेंट रद्द होने के पीछे अमेरिका की नई और सख्त वीजा-जांच नीति एक प्रमुख कारण है। इस नीति के तहत अब आवेदकों की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनकी ऑनलाइन मौजूदगी की बेहद गहन समीक्षा की जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों का तर्क है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रक्रिया उन लोगों की पहचान करने के लिए अनिवार्य है जो भविष्य में जोखिम पैदा कर सकते हैं।

यह पूरा घटनाक्रम वर्तमान अमेरिकी प्रशासन की व्यापक आव्रजन-विरोधी नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है। एच-1बी कार्यक्रम, जो कभी उच्च-कुशल विदेशी पेशेवरों के लिए अमेरिका के द्वार खोलता था, अब कड़े प्रतिबंधों के घेरे में है। गौरतलब है कि एच-1बी वीजा प्राप्त करने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी भारतीयों की है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें नए आवेदनों पर भारी शुल्क लगाना भी शामिल है। इमिग्रेशन वकीलों ने इसे अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक अव्यवस्था करार दिया है, क्योंकि अचानक लिए गए इन फैसलों ने हजारों परिवारों के भविष्य को अधर में लटका दिया है।

US सासंद में पाकिस्तान सरकार पर हमला! अमेरिका ने कहा- ‘डॉक्टर अफरीदी को जेल से रिहा करो’
America US : अमेरिका में यूएस सांसद ब्रैड शरमन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया है। उन्होंने बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल को आतंकवादी संगठन के खात्मे के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।

शरमन ने 2002 में मारे गए पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या का जिक्र करते हुए पाकिस्तान से डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए ताकि “खतरनाक” आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का खात्मा हो सके।

इस दौरान, बिलावल भुट्टो जरदारी नेतृत्व वाला पाकिस्तानी डेलिगेशन वाशिंगटन में मौजूद रहा। अमेरिकी सांसद ने इस बैठक में पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने पर जोर दिया।

वहीं, वाशिंगटन में भारत के सांसदों का एक सर्वदलीय डेलिगेशन भी वाशिंगटन में मौजूद रहा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। दोनों पक्षों की बैठकों का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग बढ़ाना बताया जा रहा है।

एलन मस्क को व्हाइट हाउस से प्यार, बना सकते हैं नई राजनीतिक पार्टी
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क व्हाइट हाउस का मोह नहीं छोड़ पा रहे। वह अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस समय दोनों के संबंधों में इतनी खटास आ गई है कि वह एक-दूसरे को फूटी आंखों सुहा नहीं रहे।

सीबीएस न्यूज के अनुसार, एलन मस्क ने ट्रंप से अलग होने के बाद गुरुवार को अपनी नई पार्टी बनाने का विचार देश के सामने रखा। ट्रंप के तीखे कटाक्षों के बीच मस्क ने अपने 220 मिलियन फॉलोवर्स का मत जानने के लिए एक्स को पोल पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है। मस्क ने शुक्रवार को कहा कि पोल में 80 फीसद फॉलोवर्स ने उनके विचार का समर्थन किया। मस्क ने शाम को लिखा कि यह उनका भाग्य है।

इसके बाद मस्क ने एक प्रशंसक के सुझाव का समर्थन किया कि वह इसका नाम अमेरिका पार्टी रखें। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क रिपब्लिकन पार्टी से अलग होने को लेकर कितने गंभीर हैं। बावजूद इसके वह ट्रंप के प्रभाव को चुनौती देने का प्रयास कर सकते हैं।

क्या होगा तीसरा विश्व युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के रूस ने अमेरिका को दे डाली धमकी, बोला- ‘आग से मत खेलो’
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम कराना चाहा है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे सहमत नहीं हैं। इस वजह से ट्रंप ने पुतिन को आग से खेलने की चेतावनी दी थी, जिस पर रूस ने करारा जवाब देते हुए तीसरे विश्व युद्ध की धमकी तक दी है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या तीसरा विश्व युद्ध होगा?

पिछले दिनों, ट्रंप ने पुतिन को साफ शब्दों में कहा था कि यदि वे यूक्रेन संघर्ष में अपनी कार्रवाई नहीं रोकते हैं, तो वे खतरनाक स्थिति में फंस सकते हैं। ट्रंप का मानना है कि रूस को युद्ध विराम के लिए दबाव डालना जरूरी है, लेकिन पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, ट्रंप ने पुतिन को ‘क्रेजी’ भी कहा था, जिससे दोनों नेताओं के बीच तनाव और बढ़ गया है।

रूस ने इस प्रतिक्रिया में कहा है कि यदि पश्चिमी देश युद्ध को आगे बढ़ाता रहा, तो रूस अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने से नहीं हिचकेगा। रूसी सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति इसी तरह रहती है, तो बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी संघर्ष के समाप्ति की दिशा में प्रयासरत है, लेकिन दोनों नेताओं के बयान और विवाद की वजह से स्थिति और भी जटिल होती जा रही है। अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच, विश्व को एक बड़े युद्ध की आशंका सता रही है।

यह भी पढ़े : Report : Covid-19 के Delta Variant से हो रहें साइलेंट हार्ट अटैक, पढ़िए IIT इंदौर की ये रिपोर्ट

वाशिंगटन में गोलीबारी : इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत, एक जख्मी
वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली इजराइली दूतावास के कर्मचारियों को लगी है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। बुधवार रात यह गोलीबारी एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने सड़क पर हुई। दूतावास के प्रवक्ता ने साफ किया है कि राजदूत सुरक्षित हैं। वह गोलीबारी के समय वहां पर नहीं थे।

सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति इजराइल के दूतावास के कर्मचारी हैं। इनको कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास गोली मारी गई। कानून प्रवर्तन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और उनमें से एक व्यक्ति के दूतावास से जुड़े होने की आशंका है। वाशिंगटन डीसी पुलिस ने कहा कि वह एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने सड़क पर हुई गोलीबारी की जांच कर रही है। यह स्थान कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास स्थित है। इजराइली दूतावास के मिलकर कानून प्रवर्तन एजेंसी जांच कर रही है।

दूतावास के प्रवक्ता ने कहा है कि इजराइल के राजदूत सुरक्षित हैं। वह गोलीबारी के समय उस स्थान पर नहीं थे। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सूचना मिलते ही वह कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो के साथ कैपिटल यहूदी संग्रहालय पहुंचे।

संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने एक्स हैंडल पर बयान में कहा, ”वाशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के बाहर हुई घातक गोलीबारी में इजराइली दूतावास के कर्मचारी भी घायल हुए हैं। यह यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य है।” अमेरिकी यहूदी समिति के सीईओ टेड ड्यूच ने कहा कि उनके संगठन ने बुधवार शाम संग्रहालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह स्तब्ध हैं। कार्यक्रम स्थल के बाहर हिंसा की यह अकल्पनीय घटना है।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, दोनों ओर से हो रही फायरिंग

America Tornado Storm : रात भर अमेरिका में टॉरनेडो ने मचाई भीषण तबाही, कई शहर बर्बाद, 23 की मौत
America Tornado Storm : अमेरिका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में शुक्रवार रात आए शक्तिशाली टॉरनेडो ने कहर बरपाया है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा ने न केवल भयावह तबाही मचाई है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन की ओर भी संकेत कर रही है। अब तक 23 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का अंदेशा है। इस भयंकर आपदा ने मिसौरी, केंटकी, वर्जीनिया समेत कई राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

केंटकी में टॉरनेडो ने बरपाया कहर (America Tornado Storm)

केंटकी इस आपदा का सबसे अधिक शिकार बना है। रात 11:30 बजे जैसे ही मोबाइल फोन पर टॉरनेडो (America Tornado Storm) का अलर्ट गया, लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। अचानक आई इस तबाही ने लोगों को हक्काबक्का कर दिया। लॉरेल काउंटी में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। स्थानीय निवासी क्रिस क्रोमर ने कहा, “हमने जैसे ज़मीन को कांपते हुए महसूस किया। पत्नी और कुत्ते को लेकर रिश्तेदार के घर के तहखाने में छिप गए। यह दृश्य ऐसा था, जो हमने केवल हॉलीवुड फिल्मों में देखा था।”

मिसौरी में ककल रात से तबाही जारी

मिसौरी के सेंट लुइस शहर में भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। यहां टॉरनेडो ने 5 लोगों की जान ली और 38 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हजारों घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिनमें 5,000 से ज्यादा घर शामिल हैं। मेयर कारा स्पेंसर ने बताया कि राहत और बचाव कार्य को सुगमता से चलाने के लिए कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। क्लेटन क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तूफान ने कहर बरपाया। सेंट लुइस ज़ू की बटरफ्लाई फैसिलिटी की छत उड़ गई, लेकिन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सैकड़ों तितलियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं एक स्थानीय चर्च में सेवा कर रहीं 75 वर्षीय पेट्रीशिया पेनलटन मलबे में दबकर मौत के घाट उतर गईं।

टॉरनेडो से कई स्थानों पर भीषण प्रभाव

वर्जीनिया में भी इस आपदा का कहर देखने को मिला है, जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, शिकागो में धूल का घना तूफान आया, जिसे पहली बार “डस्ट स्टॉर्म वार्निंग” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। विस्कॉन्सिन में भी टॉरनेडो ने अचानक हमला किया। टेक्सास में भीषण गर्मी, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं ने लोगों को परेशान किया है। नॉर्थ टेक्सास के लिए मौसम विभाग ने नए अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें भारी बारिश, तेज़ हवाएं, ओले और टॉरनेडो की आशंका जताई गई है।

जलवायु परिवर्तन की ओर संकेत?

अमेरिका हर साल औसतन 1,200 टॉरनेडो का सामना करता है। पहले ये प्राकृतिक घटनाएं मुख्य रूप से ओक्लाहोमा, टेक्सास और कान्सास जैसे राज्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन अब उनका प्रभाव दक्षिण और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं, जो मौसम के असामान्य और खतरनाक बदलावों को जन्म दे रहा है। बढ़ते तापमान, असामान्य मौसमी घटनाएं और तेज़ तूफान इसी दिशा में संकेत कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी आपदाएं और अधिक भयावह हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी

पाकिस्तान और भारत की लड़ाई में कूदा अमेरिका, ट्रंप ने की दोनों देशों से शांति की अपील
नई दिल्ली/वाशिंगटन। कश्मीर में हालिया आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों से अपील की है कि वे स्थिति को और न बढ़ाएं और समस्या का समाधान करने के लिए आपस में संवाद करें।

अमेरिका ने इस मामले में अन्य विश्व नेताओं से भी मदद मांगी है, ताकि दोनों पक्षों को तनाव कम करने के लिए प्रेरित किया जा सके। अमेरिका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री रुबियो जल्द ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर बात करेंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को कहा, “हम दोनों पक्षों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें स्थिति को और न बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अन्य देशों के नेताओं को भी प्रोत्साहित किया है।

यूक्रेन से शांति समझौता कर ले रूस, नहीं तो प्रतिबंधों के लिए तैयार रहे : ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस को यूक्रेन पर किए गए ताजा हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, ट्रंप ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनका मानना ​​है कि रूस, यूक्रेन पर हमले रोकने की उनकी अपील को गंभीरता से लेगा। दोनों देशों के बीच समझौता अभी भी संभव है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका लगातार रूस पर यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए दबाव डाल रहा है। ट्रंप ने दावा किया, “आपको पता नहीं है कि हम रूस पर कितना दबाव डाल रहे हैं।” ट्रंप से पूछा गया कि यूक्रेन के साथ शांति योजना पर पहुंचने के लिए रूसी सरकार ने क्या रियायतें दी हैं? उन्होंने इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया।ट्रंप ने कहा कि वह गुरुवार को द अटलांटिक अखबार के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग से मिलने जा रहे हैं, जिन्हें अनजाने में सिग्नल चैट में शामिल कर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि इस चैट में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ सहित अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने यमन में हूथी विद्रोहियों पर हमले की योजनाओं पर चर्चा की थी।

अमेरिकी सेना ने तेल बंदरगाह पर की बमबारी, 38 हूती विद्रोहियों की मौत, 102 घायल
रॉयटर्स, दुबई। यमन के हूती विद्रोहियों ने गंभीर आरोप लगाया है कि अमेरिका ने रास इस्सा तेल बंदरगाह पर उनके ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस आत्मघाती हमले के परिणामस्वरूप कम से कम 38 लोग मारे गए हैं और 102 अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड द्वारा भी पुष्टि किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से मध्य पूर्व में हूती विद्रोहियों के खिलाफ किया गया सबसे बड़ा सैन्य अभियान है। रास इस्सा तेल बंदरगाह पर हुए इस हवाई हमले ने क्षेत्र में स्थिति को और भी तनावपूर्ण बना दिया है।

अमेरिका ने इस कार्रवाई को हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक आवश्यक कदम बताया है, जो पिछले कई वर्षों से यमन में बढ़ते संघर्ष और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हालांकि, इस हमले के परिणामों ने कई मानवाधिकार संगठनों और वैश्विक समुदाय के बीच चिंता बढ़ा दी है, जिसमें नागरिक हताहतों की संख्या बढ़ने का खतरा शामिल है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में हिंसा और अस्थिरता बढ़ सकती है, जबकि शांति की कोशिशों को एक बार फिर से झटका लग सकता है। ऐसे में यह देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर क्या प्रतिक्रिया देता है और भविष्य में यमन के संकट को कैसे निपटा जाता है।

अपनी ही कूटनीति से ट्रंप ने तोड़ लिया खुद का देश – अमेरिका के 1200 शहरों में प्रदर्शन
अमेरिका। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध का एक नया दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को अमेरिका के 50 राज्यों और 1200 से ज्यादा शहरों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। यह विरोध 2017 के महिला मार्च और 2020 के ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के बाद से ट्रंप के खिलाफ सबसे बड़े प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ट्रंप का शासन देश को एक खतरनाक दिशा में ले जा रहा है, खासकर आर्थिक, श्रमिक, आव्रजन और मानवाधिकारों के मुद्दों पर उनकी नीतियों के कारण।

प्रदर्शन में 150 से अधिक समूहों के नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों, एलजीबीटीक्यू+ अधिवक्ताओं और चुनाव कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अमेरिका के विभिन्न हिस्सों जैसे मिडटाउन मैनहट्टन से लेकर एंकोरेज, अलास्का तक प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नीतियों का विरोध किया। उनका कहना था कि इन दोनों की नीतियाँ अमेरिकी लोकतंत्र और समाज के लिए खतरा बन गई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने ‘हैंड्स ऑफ’ रैलियों के जरिए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई, जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने मिलकर ट्रंप के शासन के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। इन रैलियों का मुख्य मुद्दा छंटनी, बढ़ती बेरोजगारी, ट्रंप के आव्रजन संबंधी कड़े कदम और मानवाधिकारों के उल्लंघन की नीतियाँ थीं।

एलन मस्क को भी विरोध का सामना करना पड़ा, और उन्हें अमेरिकी लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा बताया गया। विरोधकारियों का कहना है कि मस्क की बढ़ती राजनीतिक शक्ति और उनके विचार समाज में असंतुलन और विभाजन पैदा कर रहे हैं।

इन विरोधों ने ट्रंप प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, और यह संदेश दिया है कि अमेरिकी नागरिक उनके नेतृत्व से खुश नहीं हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं।