amidst the tune of DJ – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा : फूलों की वर्षा और डीजे की धुन के बीच निकली श्री रामजी की सवारी
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। रामनवमी के अवसर पर मुख्यालय समेत समूचे जनपद में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम रही। रामभक्तों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भगवान श्रीराम की झांकियों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रीरामनवमी के अवसर पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखने लायक था। समूचा शहर भगवा रंग के झंडों से पाट दिया गया और भक्तों की भगवा वेशभूषा माहौल में चार चांद लगा रही थी।

विधायक ने आगे बढ़ कर किया रामभक्तों का जोरदार स्वागत

कई रामभक्तों ने अपने चेहरे भी भगवा रंग से पेंट करा रखे थे। रामभक्तों की टोली के बीच भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने पगड़ी बांधकर जुलूस में प्रतिभाग किया और नारीशक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं युवाशक्ति भगवा पताका व गदा-तलवार लहराकर जयश्रीराम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर रामभक्त देर तक थिरकते रहे। शहर के बाबूलाल चौराहे में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ राम भक्तों का आगे बढ़कर स्वागत और अभिनंदन कर उनका उत्साह बढ़ाया।

भव्य शोभा यात्रा निकाल राम भक्तों ने मनाया राम जन्मोत्सव

गुरुवार काे रामभक्तों ने मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्रीराम नवमी केंद्रीय कमेटी के साथ ही वार्ड स्तर से रामभक्तों ने भव्य झांकियां सजाकर विशाल शोभा यात्रा निकाली। गुरुवार की दोपहर 4 बजे के बाद से शुरू हुई शोभायात्रा में एक-एक कर झांकियां महेश्वरी देवी चौक होते हुए रामलीला मैदान में एकत्र हुईं और फिर झांकियों का एक विशाल जुलूस आगे बढ़ा। झांकियों के साथ युवाओं की बाइकें भगवा लहराते हुए ऐसे चल रही थीं, जैसे श्रीराम की वानर सेना रावण की सोने की लंका पर फतेह हासिल करने निकल पड़ी हो। वहीं शोभा यात्रा में नारीशक्ति का भी प्रदर्शन देखने को मिला। अखंड हिंद फौज की सेना में शामिल बालिकाएं नारी शक्ति का नमूना पेश कर रही थी। जबकि हाथों तलवार और फरसा लहराते रामभक्त पूरे जोश में जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।

शोभा यात्रा में निकाली गई झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बाकरगंज, स्टेशन रोड, बाबूलाल चौराहा, जामा मस्जिद, कैथी बाजार, चौक बाजार होते हुए महेश्वरी देवी चौक से गुजरी। अधिकांश कमेटियों की ओर से भगवान श्रीराम की झांकियां सजाई गई थीं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जगह-जगह रोककर झांकियों में पुष्प वर्षा की गई और आरती उतारी गई। साथ ही राम भक्तों के जलपान का भी जगह जगह प्रबंध किया गया था। शोभा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी अपनी टोली के साथ शिरकत की और जय श्री राम का ध्वज लहरा कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र धुरिया शंभू, संयोजक अमित सेठ भोलू, कल्लू सिंह राजपूत, सुरेश तिवारी सुल्ली महराज समेत राम भक्तों की टोली ने पूरे जुलूस की अगुवाई की। वहीं शहर के अयोध्यावासी वैश्य श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां महिलाओं ने मंगल गीत व सोहर गाकर भगवान के जन्म की खुशियां मनाई और प्रसाद का वितरण किया।

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा समूचा शहर

रामनवमी के दौरान शहर में निकली शोभायात्रा में विधानसभा चुनाव में बहुप्रचारित गीत ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ और ‘आएंगे फिर योगी जी’ ने खूब धूम मचाई। ज्यादातर झांकियों के साथ चल रहे डीजे में यही गीत बजते नजर आए। इस गीत ने राम भक्तों के उत्साह को दोगुना करने का काम किया। राम भक्त इस गीत पर खूब थिरकते रहे। वहीं कुछ वर्षो से डीजे मिक्स नया भजन ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ राम भक्तों में ऐसा जोश भर रहा था कि रामभक्त अपनी जगह पर खडे खडे उछल जाते थे। साथ ही जय श्रीराम के उद्घोष वाले डीजे मिक्स ने भी खूब धूम मचाई। कुल मिलाकर समूचा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।