ATS – Dainik Bhaskar UP/UK
भोपाल में बड़ी कार्रवाई : चार आतंकियों को धरदबोच ATS ने संदिग्ध दस्तावेज किया बरामद
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ATS ने 4 आतंकियों को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में इनका बांग्लादेशी होना पाया गया है। जो कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन (बांग्लादेश) के सदस्य हैं। वे यहां रहकर आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। ताकि भविष्य में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। इनमें से दो आतंकी ऐशबाग इलाके की फातिमा मस्जिद के पास किराए से रह रहे थे। इनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब एक घर में रह रहे 2 और आतंकियों को पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए आतंकियों से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।
भोपाल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका
इससे पहले मध्य प्रदेश ATS को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद शनिवार देर रात 3:30 बजे पुलिस ऐशबाग पहुंची और एक बिल्डिंग में छापा मारा। यहां पुलिस के आने की भनक लगने पर आतंकियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और वहां से दो लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आतंकियों के नाम
फजहर अली (32) उर्फ मेहमूद पिता अशरफ इस्लाम
मोहम्मद अकील (24) उर्फ अहमद पिता नूर अहमद शेख
जहूरउद्दीन (28) उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली पिता शाहिद पठान
फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पिता अब्दुल रहमान
कई विस्फोटों में शामिल रहा जमात-ए-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB)
साल 2005 में बांग्लादेश के 50 शहरों व कस्बों में 300 स्थानों पर करीब 500 बम विस्फोट हुए थे। ये धमाके JMB ने ही कराए थे। – साल 2014 में पश्चिम बंगाल के बर्धमान में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। – साल 2018 में बोधगया में बम ब्लास्ट हुआ था, वो भी इसी संगठन ने किया था। – साल 2019 में भारत सरकार ने इसे 5 साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया।
इलाके में लगी भीड़
मकान मालकिन नायाब जहां ने बताया कि रात करीब 3.30 बजे होंगे। हम लोग ऊपर कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक चलो-चलो की आवाजें आने लगीं। किराएदारों के कमरों में हंगामा तो बाहर निकलकर देखा। घर के सामने भीड़ लगी थी। मुझे देखते ही पुलिस ने कहा- आप अंदर जाओ। मैंने पूछा- बताओ, हुआ क्या है? पुलिस ने कहा- अंदर जाइए। पानी पीजिए। कुछ नहीं हुआ।
मकान मालिक नायाब जहां ने बताया कि इलाके में रहने वाला सलमान कम्प्यूटर मैकेनिक है। करीब तीन महीने पहले उसने अपने परिचित अहमद के लिए मकान किराए पर मांगा। सलमान ने बताया कि अहमद आलिम (धार्मिक शिक्षा) की पढ़ाई कर रहा है। मकान खाली था, इसलिए उसके कहने पर साढ़े तीन हजार रुपए महीने पर मकान दे दिया। अहमद ने किराया हमेशा कैश ही दिया।
पड़ोसी बोले- डेढ़ साल से रह रहे थे युवक
पड़ोस में रहने वाली शाहिदा ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकी करीब डेढ़ साल से नायाब जहां के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी मकान के नजदीक ही एक लड़की भी किराए से रहती थी। संदिग्ध आतंकी इस लड़की को सूखा राशन देते थे। वह इन्हें खाना पका कर देती थी। हालांकि वह 11 महीने पहले मकान खाली करके जा चुकी है।
आधार कार्ड मांगा तो बहाने बनाने लगा
मकान मालकिन नायाब जहां के मुताबिक, अहमद ने मकान अकेले रहने के लिए किराए पर लिया था। करीब दो सप्ताह बाद अहमद के साथ एक और लड़का रहने लगा। वह मुफ्ती साहब के नाम से मशहूर है। सभी उसे मुफ्ती साहब ही कहते थे। मकान देने के करीब दो सप्ताह बाद अहमद से उसका आधार कार्ड मांगा था। इस पर अहमद ने दो सप्ताह बाद मकान खाली करने की बात कही। दो हफ्ते बाद मकान खाली नहीं होने पर दोबारा आधार मांगा, तब भी उसने आनाकानी कर दी।
दो संदिग्ध तीन महीने पहले रहने आए थे
इस मामले में मकान मालिक और पड़ोसियों के विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। मकान मालकिन नायाब जहां का कहना है कि दोनों संदिग्ध तीन महीने पहले रहने आए थे। वहीं, पड़ोसन का कहना है कि युवक सालभर से वहां रह रहे थे। पुलिस इस मामले की पड़ताल भी कर रही है।
शांत इलाकों में आतंकी डालते है डेरा
ये बात पहले भी सामने आ चुकी है कि आतंकी ऐसे इलाकों को ठिकाना बनाते हैं, जहां का इलाका शांत होता है। इसके पहले इंदौर, उज्जैन के पास महिदपुर और उन्हैल इलाके से भी सिमी आतंकियों के तार जुड़े थे। इंदौर के करीब जंगल में सिमी आतंकी हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेते थे।
महाराष्ट्र: ISIS से संपर्क रखने के आरोप में ATS ने 9 लोगों को दबोचा, संदिग्ध वस्तुएं बरामद
औरंगाबाद.  गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी हमले को लेकर चौकस महाराष्ट्र के अपराध निरोधक दस्ते (एटीएस) ने खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंध होने के संदेह में मुम्ब्रा और औरंगाबाद से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।  एटीएस ने हालांकि अभीतक अपने इस अभियान की पुष्टि नहीं की है।  बताया जा रहा है कि मुंबई एटीएस और औरंगाबाद पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के दौरान औरंगाबाद से चार और मुम्ब्रा से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से एटीएस टीम मंगलवार देर रात तक पूछताछ करती रही।  एटीएस टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि मुम्ब्रा और औरंगाबाद में आतंकवादियों के स्लीपर सेल सक्रिय हैं।
पकड़े गए नौ लोगों में से एक नाबालिग
एटीएस ने  कहा, ‘‘इन लोगों ने आईएस से प्रभावित होकर एक आतंकवादी समूह बना लिया था और ये विभिन्न स्थानों पर हमले करने की योजना बना रहे थे।’ उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘समूह के किसी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम दे पाने से पहले ही महाराष्ट्र एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह समूह आतंकवादी हमले करने के लिए विस्फोटक सामग्री जुटा रहा था।’ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नौ लोगों में से एक नाबालिग हैं।
कई सप्ताह से नौ लोगों पर नजर रख रही थी एटीएस
अधिकारी ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर एटीएस ने कई सप्ताह तक नौ लोगों पर नजर रखी और उनके बारे में संबंधित सूचनाएं जुटाई। ठाणे के मुंब्रा शहर में अमृत नगर, कौसा, मोती बाग और अलमास कॉलोनी इलाकों और औरंगाबाद की कैसर कॉलोनी, राहत कॉलोनी और दमडी महल इलाकों में सोमवार को देर रात और मंगलवार को तड़के छापे मारने के बाद गिरफ्तारियां की गईं।
संदिग्ध वस्तुएं बरामद
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एटीएस के अधिकारियों ने समूह से कुछ रसायन, तेजाब की बोतलें, धारदार चाकू, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और कुछ सिम कार्ड बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून और बॉम्बे पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पीएफआई की औरंगाबाद शाखा से जुड़े मोहम्मद मजहर शेख, मोहसीन खान, फहाद शाह और तकी को मुंब्रा से पकड़ा गया। वहीं, औरंगाबाद से मोहम्मद मोहसिन, सिराज खान, सिराजुल्लाह खान, उसके 2 सालों सरफराज और मोहम्मद तकीउल्लाह को गिरफ्तारी हुई।
पहले उत्तर प्रदेश-दिल्ली में हुई थी ऐसी गिरफ्तारियां
गौरतलब है कि बीते साल इसी प्रकार का मामला उत्तर भारत में भी आया था। जब उत्तर प्रदेश एटीएस ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छापेमारी की थी। तब भी एटीएस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और उनपर ISIS मॉड्यूल पर आधारित एक संगठन को चलाने की बात कही थी। दिसंबर, 2018 में NIA और यूपी एटीएस ने अमरोहा, मेरठ, जाफराबाद जैसे इलाकों में छापेमारी की थी। यहां से बम, बंदूक और बम बनाने की सामग्री भी बरामद हुई थी। हालांकि, ये मसला भी अभी कोर्ट में चल रहा है।
ISIS मॉड्यूल : उत्तर प्रदेश, पंजाब और कश्मीर के सात जगहों पर एनआईए की छापेमारी जारी..
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश,पंजाब और जम्मू कश्मीर के सात जगहों पर आज सुबह से नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम छापेमारी कर रही है। एनआईए के प्रवक्ता आलोक मित्तल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अमरोहा के नागोवा सादात इलाके व पंजाब के लुधियाना समेत तीन-चार शहरों में टीम छापेमारी में जुटी है। कुल मिलाकर सात जगहों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी की जाने वाली जगहों में उत्तर प्रदेश (रामपुर), बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, लुधियाना व श्रीनगर शामिल है। श्रीनगर में छापेमारी के दौरान हंगामा कर रहे 9 लोगों को एनआईए ने हिरासत में भी लिया है। हालांकि अब एनआईए के रडार पर उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर भी है। टीम ने आज वहां के एक निवासी हबीब (50) को हिरासत में लिया है। वह बुलंदशहर के कलोली गांव का रहने वाला है। वह गांव में ही एक जनरल स्टोर चलाता है।
वह करीब 25 साल तक सऊदी अरब में रह चुका है। एनआईए की टीम हबीब को दिल्ली लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। एनआईए अब सऊदी अरब से लेकर उत्तर प्रदेश तक आईएसआईएस के कनेक्शन को खंगालने में लगी है। उल्लेखनीय है कि आईएसआईएस मोड्यूल की खोज में एनआईए की टीम पहले भी दिल्ली व उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हीं गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के बाद आज फिर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस इलाके से कुछ और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में भी एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। यहां भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। टीम अभी उनसे पूछताछ कर रही है।
यूपी में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को ATS ने किया गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेररिजम स्क्वॉड) ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक संदिग्ध आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी का नाम कमरुज्जमा है। गिरफ्तार किया गया आंतकवादी कमरुज्जमा उर्फ डॉ हुरैहा मूल रूप से असम रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आतंकी से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामा मस्जिद इलाके में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने बताया था कि ये आतंकी उत्तर प्रदेश से इन हथियारों को लेकर कश्मीर जा रहे थे। ऐसे में कानपुर से एक हिजबुल के आतंकवादी की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है।
[googlepdf url=”http://www.dainikbhaskarup.com/wp-content/uploads/2018/09/प्रेस-नोट-HM-Arrest-1.pdf” download=”Download PDF” ]