attitude – Dainik Bhaskar UP/UK

बिग बॉस 17 के घर में अंकिता के रवैये पर भड़क उठे विक्की, बोले-मैं तेरा गुलाम नहीं हूं
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लगातार अपने झगड़ों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे से झगड़ते देखा गया है। हाल ही में विक्की जैन ने अंकिता के साथ गार्डन ड्यूटी की जगह मुनव्वर के कहने पर किचन ड्यूटी ले ली, जिससे अंकिता उनपर भड़क गईं। अंकिता के रवैये पर विक्की जैन ने कहा- मैं तेरा गुलाम नहीं हूं।

सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया है कि फिर एक बार अंकिता-विक्की झगड़ बैठे। दरअसल, अंकिता, विक्की के साथ समय बिताने के लिए उन्हें गार्डन ड्यूटी में अपने साथ रखना चाहती थीं, हालांकि विक्की ने मुनव्वर के कहने पर किचन ड्यूटी ले ली है। अंकिता ने विक्की से कहा, तुम्हारे लिए मैंने गार्डन ड्यूटी ली थी, जिससे हम साथ समय बिता सकें। अब जाओ खाना बनाओ, मुझसे बात मत करो, तुम दूसरों के कहने पर चीजें ले सकते हो, लेकिन मेरे लिए नहीं।

कुछ समय बाद, अंकिता ने फिर यही टॉपिक शुरू करते हुए कहा, मुझे तुम्हारी अटेंशन नहीं चाहिए, मैं पूरे टाइम गिड़गिड़ा नहीं सकती। तुम गेम के लिए परफेक्ट हो, हर किसी के फेवरेट हो, लेकिन एक हसबेंड के रूप में मैं तुमसे खुश नहीं हूं। मुझे लगता है कि मुझे इग्नोर किया जा रहा है। तुम मेरे नहीं लगते।

ये सुनते ही विक्की भड़क गए और चिढ़कर कहा, हम घर में नहीं हैं। मैं वही करूंगा, जो मुझे ठीक लगे। मैंने तुम्हें सबके बीच शामिल करने की कोशिश की, लेकिन तुम नहीं हुईं तो ये मेरी गलती नहीं है। मैं गेम छोड़कर अलग आदमी नहीं बन जाऊंगा।

विक्की बोले- क्या मैं तुम्हारा गुलाम हूं

आगे विक्की ने कहा, क्या मैं तुम्हारा गुलाम हूं। इस पर अंकिता ने टोकते हुए कहा, मैंने कभी तुम्हें अपना गुलाम नहीं कहा, प्लीज ये सब मत कहो। इस पर विक्की ने कहा, तुम मुझे लिखकर दो कि तुम्हें मुझसे क्या उम्मीदें हैं। मैं मानता हूं कि मैं एक अच्छा हसबैंड नहीं हूं, लेकिन अब मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकता। मैं हमेशा तुम्हारे पीछे-पीछे नहीं घूम सकता, शादीशुदा होने का ये मतलब नहीं होता। क्या तुम ये सब एंजॉय कर रही हो? और नाक कटवानी है रिलेशनशिप की या कुछ बचा है?

बिग बॉस छोड़ना चाहती हैं अंकिता लोखंडे

कुछ देर बाद फिर अंकिता ने यही टॉपिक झेड़ते हुए कहा, मुझे यहां अच्छा नहीं लग रहा, मुझसे नहीं होगा। ये सुनते ही विक्की भड़क गए और कहा, तुम मुझपर क्यों भड़क रही हो। तुम लगातार चीख रही हो, तुम ही चेहरे बनाती हो, मैं क्या करूं, दिन भर बैठा रहूं। तुम मेरी बेइज्जती करती हो। क्या मैं ये सब करूं। मैंने बाहर भी तुमसे यही कहा था कि मैं ये सब नहीं करूंगा।

विक्की की बातें सुनकर अंकिता लोखंडे रोती हुई दिखाई दी हैं। लाख मनाने के बावजूद जब अंकिता नहीं मानीं, तो विक्की ने ये कहते हुए बात खत्म कर दी कि मैं यहां नाक कटवाने नहीं आया हूं। बता दें कि इससे पहले भी विक्की से झगड़ा होने के बाद अंकिता लोखंडे ने शो छोड़ने का मन बना लिया था। बताते चलें कि कई महीनों के रिश्ते के बाद 14 दिसंबर 2021 को दोनों ने शादी की थी।

सपा अखिलेश के तेवर देख नरम हुई कांग्रेस, श्रीनेत ने कहा, चुनाव टिकटों पर आपसी खींचतान स्वाभाविक बात है
नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) में तनातनी खुलकर सामने आ रही है। पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान और फिर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की अखिलेश पर टिप्पणी। कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने तेवर दिखा दिए। हालांकि, अब कांग्रेस के तेवर अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं।

एमपी सीटों के बंटवारे पर सपा-कांग्रेस आमने -सामने

दरअसल, मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं। अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। एक बयान में अखिलेश ने कहा, ‘कांग्रेस को जब समर्थन की जरूरत थी, उस समय सपा ने उसका समर्थन किया, जिस समय कांग्रेस के नेताओं से बात हुई उस समय मैंने कहा था कि जो हमसे सहयोग लेना चाहो ले लो, हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे।’

अखिलेश का गुस्सा देख कांग्रेस के बदल गए सुर

सपा अध्यक्ष के तल्ख तेवर के बाद कांग्रेस ने नरमी दिखाई है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘जब चुनाव होते हैं तो टिकटों पर आपसी खींचतान स्वाभाविक बात है। प्रबवल दावेदार, जिसकी जीत सुनिश्चित हो उसको टिकट दी जाए, ऐसा हर किसी को लगता है। यहां पर भी ये ही मामला है।’

छोड़ो अखिलेश-अखिलेश: कमलनाथ

छिंदवाड़ा में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कमलनाथ ने भी अखिलेश के बयान को ज्यादा भाव नहीं दिया। बातचीत के दौरान जब उनसे अखिलेश को लेकर सवाल किया गया तो उन्हें कहा ‘अरे भाई छोड़ो अखिलेश-अखिलेश’।

अखिलेश ने अजय राय को बताया चिरकुट नेता

इससे पहले, अखिलेश यादव ने अजय राय को चिरकुट नेता तक कह दिया था। अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है। अजय राय पटना और मुंबई की बैठक में नहीं थे। कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि अपने चिरकुट टाइप के छोटे नेताओं से हमारी पार्टी के लिए कोई बयान न दिलवाएं।

बॉलीवुड के रवैये पर सुनील शेट्टी बोले- इंडस्ट्री में अब एकता खत्म हो चुकी है
सुनील शेट्टी और संजय दत्त जल्द ही ‘स्टार वर्सेज फूड सर्वाइवल’ के पहले एपिसोड में नजर आएंगे। इस शो को शेफ रणवीर बरार होस्ट करेंगे, शो का पहला एपिसोड 9 अक्टूबर को रिलीज होगा। सुनील ने हाल ही में इस शो को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा किया। साथ ही एक्टर ने इंडस्ट्री में खत्म होती एकता का जिक्र भी किया।

हम एक शानदार कॉम्बिनेशन हैं: सुनील शेट्टी

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा- ‘हम(संजय दत्त और सुनील) एक शानदार कॉम्बिनेशन हैं। संजय दत्त के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। हम दोनों की राशि सिंह है और दोनों ही नेचर लवर हैं। मुझे लगता है कि हमने साथ में एक खूबसूरत समय बिताया है।’

अन्ना की उपाधि संजय दत्त ने दी थी: सुनील

सुनील शेट्टी से जब संजय दत्त के साथ उनकी दोस्ती के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- ‘बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि अन्ना की उपाधि मुझे संजय दत्त ने ही दी थी। हम ‘कांटे’ की शूटिंग कर रहे थे, तब मेरा स्टाफ मुझे बड़े भाई की तरह अन्ना कहकर बुलाता था। संजय ने भी मुझे अन्ना कहना शुरू कर दिया।’

मुश्किल समय में हम एक-दूसरे की ताकत बने: सुनील

सुनील ने आगे कहा- ‘मुझे याद है जब 9/11 हुआ था, तब हम लॉस एंजिल्स पहुंचे ही थे। हमें यूनिट के करीब रहना था, बाहर नहीं निकलना था। वह कठिन समय था। तब हमें अलग तरह से देखा जाता था। उस मुश्किल समय में हम साथ रहे और एक दूसरे की ताकत बने।’

शूटिंग के दिनों को याद करते हुए सुनील ने कहा- ‘हम साथ में खाना खाते थे और हमने बहुत सी खूबसूरत यादें बनाईं। संजय दत्त के साथ मेरा रिश्ता बेहद खास है। हम एक-दूसरे की जिंदगी का हिस्सा हैं और आज भी साथ हैं।’

‘आज शूटिंग खत्म होने पर अपने वैनिटी वैन में चले जाते हैं’

फिल्म इंडस्ट्री से पुराने दौर की तुलना करते हुए सुनील ने कहा- ‘पहले के समय में मैग्जीन पढ़ने वालों को यह पता होगा कि एक्टर्स अक्सर ब्रेक के दौरान एक साथ समय बिताने के बारे में बात करते थे। लेकिन आज एक्टर शूटिंग करने के बाद तुरंत अपनी वैनिटी वैन के अंदर चले जाते हैं।’

‘इंडस्ट्री के पास कोई आवाज नहीं, बचाव करने वाला कोई नहीं’

सुनील शेट्टी ने कहा- ‘यही वजह है कि लोग आज इंडस्ट्री में अलगाव की भावना रखते हैं। इंड्स्ट्री के पास कोई आवाज नहीं है। कोई भी बकवास के खिलाफ खड़ा नहीं होता है, लोग हमारे खिलाफ उंगलिया उठाते हैं। वह बंधन, वह एकता अब गायब हो गई है। हर चीज कमजोर हो गई है, क्योंकि अब एक दूसरे का बचाव करने वाला कोई नहीं है। ‘ सुनील ने आगे कहा- ‘लेकिन समय के साथ हम एक बार फिर वापस आ रहे हैं। तमाम बायकॉट ट्रेंड्स के बाद, मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हर कोई एक-दूसरे के साथ खड़ा हो।’

फिल्म इंडस्ट्री आपका परिवार है: सुनील

सुनील ने आखिर में कहा- आज की पीढ़ी अलग चलती है, क्योंकि उनकी एजेंसी उनसे कहती है कि वो तभी स्टार बनेंगे जब अकेले होंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता है। फिल्म इंडस्ट्री आपका परिवार है और आपको उनके साथ परिवार की तरह है पेश आना होगा। पहले में एक यूनियन की साथ रहते थे, एक एसोसिएशन के तौर पर काम करते थे। मुझे उम्मीद है कि हमारी एकता वापस आ जाएगी।