Ayushman scheme will be implemented in Delhi – Dainik Bhaskar UP/UK

भाजपा नेताओं ने शुरु किया अभियान: दिल्ली में भी लागू होगी आयुष्मान योजना
नई दिल्ली, भाजपा सरकार की आयुष्मान योजना का डंका अब राजधानी दिल्ली की सड़को पर भी अब जल्द ही गूंजने वाला है दरअसल दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू न होने देने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आआपा) की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान दिल्ली को छोड़कर अन्य राज्यों में लागू है। दूसरे राज्यों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों व गरीबों को पांच लाख तक के उपचार का लाभ मिल रहा है। इस प्रेस वार्ता में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि वह दिल्लीवासियों को इस बेहतरीन चिकित्सा सेवा सुविधा से वंचित रख रहे हैं। भाजपा इसे दिल्ली में लागू कराना चाहती है। इसके लिए भाजपा सांसद अदालत गए हैं। अदालत ने इसे लेकर दिल्ली सरकार के विरुद्ध टिप्पणी की है कि वह केंद्र की इस स्वास्थ्य योजना का लाभ क्यों नहीं दे रही है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू ना करके आम आदमी पार्टी ने राजनीति के निचले स्तर को दिखाया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री की एक ऐसी योजना है, जिससे देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। दुर्भाग्य से दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस योजना को लागू नहीं होने दे रही है। इसको लेकर भाजपा के सातों सांसद कोर्ट भी गए, सुनवाई चल रही है। इस योजना के साथ सरकार इलाज के लिए सालाना पांच लाख रुपये देती है।

सचदेवा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को इस योजना का लाभ मिले। इस योजना के संबंध में भाजपा नेताओं ने एक हस्ताक्षर शिविर शुरू किया है, जिसके माध्यम से हम दिल्ली के लोगों के पास जा रहे हैं और उन्हें इसके फायदे समझा रहे हैं।

‘अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं’

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। केजरीवाल को याद दिलाना चाहिए कि वह बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन वह अपनी जवाबदेही से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा करते हैं। सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज और जल निकासी सभी ऐसे मुद्दे हैं, जो पूरी तरह से केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के दायरे में आते हैं। दिल्ली में आआपा की सरकार है। वे एक दशक से यहां सत्ता में हैं, फिर भी उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनावी जुमला देते हैं। केजरीवाल को अपने कामों का हिसाब दिल्ली की जनता को देना चाहिए।