Baddi – Dainik Bhaskar UP/UK

आईपीएस द्वारा उत्पीड़न के शिकार सिपाही की हालत बिगडी, मेरठ अस्पताल भर्ती
शहजाद अंसारी

बिजनौर। आईपीएस के नाम पर सिपाही द्वारा सटटेबाज से देसी मुर्गो की डिमांड का मांमला हर रोज चर्चाओं का विषय बना हुआ है। चुनाव डयूटी करने के बावजूद सिपाही के खिलाफ गैरहाजिर रहने का मुकदमा के बाद आईपीएस द्वारा उत्पीडन के शिकार सिपाही की हालत बिगड गई है। सिपाही का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर सिपाही व उसके परिवार ने एसपी बिजनौर सहित पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर आईपीएस के आतंक से निजात दिलाने के साथ साथ न्याय की गुहार लगाई है।

जनपद बिजनौर के नगीना थाने की कमान आजकल ट्रेनी आईपीएस सत्यजीत गुप्ता ने संभाल रखी अपने कम समय की ट्रेनिंग में उन्होंने जहां अपराधों व अपराधियों पर लगाम कसने के बजाय अपने अक्खड़ स्वभाव से आम लोगों को तंग करने में नाम कमाया वहीं एक ऑडियो वायरल होने से उनकी पोल खुल गयी जिसमें थाने के सिपाही बालिस्टर मलिक द्वारा नगर के सट्टेबाज शमसाद से आईपीएस साहब और उनके मेहमानों के लिए चार देसी मुर्गों की डिमांड की गई थी।

पुलिस की हो रही किरकिरी व अपनी पोल खुलने की फजीहत बचाने के लिए असली मामले को हजम करते हुए ट्रेनी आईपीएस सत्यजीत गुप्ता ने जनपद हरदोई, बाराबंकी व आजमगढ लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर मुस्तैद सिपाही बालिस्टर के खिलाफ बीती 10 मई को चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहने की नगीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। चुनाव ड्यूटी से वापिस आये झूठी रिपोर्ट से हैरान परेशान सिपाही ने 14 मई को पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के बाद शाम को नगीना थाने में अपना शस्त्र जमा करके अपनी तबियत खराब होने की बात कहते हुए छुट्टी मांगी तो ट्रेनी आईपीएस सत्यजीत गुप्ता ने जमकर हड़काते हुए छुटटी देने से साफ मना कर दिया जिसके बाद सिपाही की हालत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने 15 मई की रात्रि लगभग दो बजे उसे सीएचसी नगीना पहुंचाया जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे पहले जिला अस्पताल फिर सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है जहां सिपाही का उपचार चल रहा है।

सिपाही की हालत बिगडने की खबर को पुलिस ने पिछले तीन दिनो से दबाए रखा लेकिन फिर भी कामयाबी नही मिली। इस पूरे प्रकरण से ट्रेनी आईपीएस के साथ साथ पूरे पुलिस महकमे की भी ट्रेनी आईपीएस सत्यजीत गुप्ता की इस हरकत से किरकिरी हुई है। उधर सिपाही व उसके परिवार ने एसपी बिजनौर संजीव त्यागी सहित पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर आईपीएस सत्यजीत गुप्ता के आतंक से निजात दिलाने के साथ साथ न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। अब देखना यह है कि इस मामले में उच्चाधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

( फोटो बिजनौर 01 )

बुराड़ी कांड में हुआ बड़ा खुलासा : 11 लोगों की मौत न ही हत्या थी न ही आत्महत्या, तो फिर..
नयी दिल्ली  : करीब चार महीने बाद बुराड़ी कांड में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिल्ली के बुराड़ी के एक घर में मिले 11 लोगों के शव ने पुरे देश को हिलाकर रख दिया था, पुलिस के मुताबिक, यह एक हादसा था।  ये हत्या थी या आत्महत्या ये किसी के समझ नहीं आ रहा था. लेकिन  पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है, इसके लिए पुलिस को साइकोलॉजिकल अटोप्सी की मदद लेनी पड़ी, साइकोलॉजिकल एनालिसिस की रिपोर्ट में सामे आया है कि यह न हत्या थी न आत्महत्या, बल्कि ये एक भयावह हादसा था, जो पुरे परिवार को लील गया. अधिकतर लोग ये मानने को तैयार नहीं थे कि एक ही घर के 11लोग एक साथ ऐसे खुदकुशी भी कर सकते हैं।

दरअसल, राजस्थान के रहने वाले भोपाल सिंह, नारायणी देवी से शादी करके हरियाणा के बाद दिल्ली आ बसे थे, लेकिन दिल्ली आने के 13 साल बाद भोपाल सिंह की अचानक मौत हो गई, इसका सबसे ज्यादा सदमा उनके छोटे बेटे ललित को लगा. कुछ समय बाद एक हादसे में ललित की आवाज़ भी चले गई. इसके बाद ललित दावे करने लगा कि उसे उसके पिता दिखाई देते हैं, यहाँ तक कि वो ये भी बताता था कि वो अपने पिता से बात करता है. ये सब ललित लिखकर बताता था.

पुलिस को बुराड़ी के घर में मिले रजिस्टर में लिखा था कि “आखिरी समय पर झटका लगेगा, आसमान हिलेगा, धरती हिलेगी.. लेकिन तुम घबराना मत, मंत्र जाप तेज़ कर देना, मैं तुम्हे बचा लूंगा… जब पानी का रंग बदलेगा तब नीचे उतर जाना, एक दूसरे की नीचे उतरने में मदद करना… तुम मरोगे नहीं, बल्कि कुछ बड़ा हासिल करोगे.” यह ललित ने ही लिखा था और उसने दावा किया था कि ऐसा करने के लिए उसके पिता ने उसे कहा है, इसी आस में सभी लोगों ने फांसी का फंदा अपने गले में डाल लिया, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया और पूरा परिवार मौत के मुँह में समां गया. साइकोलॉजिकल एनालिसिस में बताया गया है कि ऐसी कोई आवाज़ थी ही नहीं, वो तो ललित का वहम था, ललित को एक बीमारी के कारण ऐसा प्रतीत होता था कि उसे अपने पिता की आवाज़ सुनाई दे रही है.