balakot air strike – Dainik Bhaskar UP/UK

VIDEO : आसमान में ‘गगन वीरों’ ने दिखाया दम, एयरफोर्स डे पर गरजे फाइटर जेट
– बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी रणनीति से ही आतंकियों को सजा देने का संकल्प: वायु सेना प्रमुख

– युद्धक हेलीकॉप्टर अपाचे व चिनूक ने भरी उड़ान, अभिनंदन ने भी उड़ाया विमान

– बालाकोट में मिराज-2000 से आतंकी अड्डों पर बम बरसाने वाले विमानों का हुआ प्रदर्शन

– स्वदेशी युद्धक विमान तेजस ने करीब 2 मिनट तक करतब दिखाकर महफिल लूट ली

गाजियाबाद .  भारतीय वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर बालाकोट के गगन वीरों ने पूरे विश्व को अपना दम-खम दिखाया। पाकिस्तान का एफ-16 मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने एक बार फिर आसमान में अपनी ताकत का प्रदर्शन करके अहसास करा दिया कि भारत आज की तारीख में किसी कम नहीं है। वायु सेना प्रमुख राकेश भदौरिया ने भी अपने सम्बोधन में आतंकियों को चेताया कि अब वे बच नहीं पाएंगे और बाला कोट एयरस्ट्राइक जैसी रणनीति से ही आतंकियों को सजा देने के लिए हम संकल्पित हैं।

#WATCH Ghaziabad: Wing Commander #AbhinandanVarthaman leads a 'MiG formation' and flies a MiG Bison Aircraft at Hindon Air Base on #AirForceDay today. pic.twitter.com/bRpgW7MUxu

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 8, 2019

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने कहा है कि वर्तमान हालात में पड़ोस से सुरक्षा का माहौल बेहद गंभीर स्थिति में है। पुलवामा पर आतंकी हमला हमारे रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए लगातार खतरे की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी रणनीति आतंकियों को सजा देने का राजनीतिक नेतृत्व का संकल्प है। आतंकवादी हमलों से निपटने के सरकार के तरीके में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि देश द्वारा हम पर जताए गए भरोसे और दिए गए समर्थन के लिए हम आभारी हैं।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का एफ-16 विमान मार गिराने वाले इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना दिवस पर आज ‘मिग बिसन एयरक्राफ्ट’ उड़ाकर हवा में अपना हुनर दिखाया। आज अभिनंदन के अलावा उन पायलटों ने भी अपने करतब दिखाए जिन्होंने बालाकोट में बम बरसाए थे। बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान मिराज-2000 से आतंकी अड्डों पर बम बरसाने वाले विमानों का प्रदर्शन हुआ और इनकी अगुवाई उन्हीं जवानों ने की जो एयरस्ट्राइक में शामिल थे। वायु सेना दिवस के मौके पर 3 मिराज 2000 एयरक्राफ्ट, सुखोई भी वायुसेना दिवस पर उड़ान भरते दिखे।

परेड का शुभारंभ पैरा जंपिंग से हुआ, जब आकाश गंगा की टीम के पैराट्रूपर्स हवा में 8 हजार फीट की ऊंचाई से कलाबाजी करते हुए परेड स्थल के ऊपर उड़ते नजर आए। इसके बाद निशान टोली की टीम ने शानदार परेड की। एयर शो में पहली बार दुनिया के सबसे खतरनाक युद्धक हेलिकॉप्टर अपाचे ने अपना दम दिखाया। यहां चिनूक हेलिकॉप्टर्स भी देखे गए। इन्हें भी कार्यक्रम में पहली बार शामिल किया गया था।

हालांकि, स्वदेशी युद्धक विमान तेजस ने महफिल लूट ली। उसने करीब 2 मिनट तक करतब दिखाए, जिसने सबको चौंका दिया। सी-17 ग्लोब मास्टर, सुपर हरक्यूलिस, जगुआर, मिग 27 अपग्रेड और तीन मिराज-2000 विमान और दो सुखोई-30 एमकेआई विमान ‘एवेन्जर फॉरमेशन’ भी उड़ाए गए। सारंग टीम की डॉल्फिन ड्राइव व हर्ट फॉरमेंशन और सुखोई के ‘वी’ फॉरमेशन ने खूब तालियां बटोरी तथा काफी देर तक उस पर नजर गड़ाए रखी। अधिकांश लोगों ने अपने मोबाइल से आसमान में चल रहे करतब को कैद करने की कोशिश की। सबसे आखिर में सूर्य किरण के 8 विमानों ने अपनी कौशल, क्षमता और एकाग्रता का सटीक नमूना पेश कर जबरदस्त वाहवाही लूटी। तेजस ने करीब 15 मिनट तक आसमान पर अपनी हवाई ताकत और सटीक लैंडिंग का अहसास कराया।

एयरफोर्स के कार्यक्रम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर भी पहुंचे। सचिन को 83वें एयरफोर्स डे पर ग्रुप कैप्टन बनाया गया था। कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया तथा थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उपस्थित थे।

पाक के बालाकोट एयर स्ट्राइक की ये है ऐसी फोटोज, जिसे देखकर आपभी हो जायेंगे हैरान
पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जवाबी कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक किया था. जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इस बीच करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन मारे गए आतंकियों का कोई सबूत सामने नहीं आया था.  इस मामले में एक अमेरिकी एक्टिविस्ट ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, ये वीडियो एयर स्ट्राइक पर भारत सरकार के दावों की पुष्टि करता है

इस बीच बताते चले पाक के बालाकोट में आतंकी जैश के ट्रेनिंग कैंप पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले की फोटोज एक निजी चैनल की नजर में आया है. यह मोनोक्रोम हाईरिजोल्यूशन फोटो है. यह आतंकियों के उस हॉस्टल की तस्वीरे है  जिस पर हमले का जिम्मा भारतीय वायुसेना को मिला था.

सूत्रों के अनुसार

26 फरवरी को किए गए  हमले की प्रकाशित सभी तस्वीरों में से यह फोटो सबसे अधिक स्पष्ट है.  तस्वीर में दिखाई दे रहे घर की छत ढलान वाली है जैसी कि आम तौर पर पहाड़ी इलाकों में होती है. इसमें से एक ढलान वाली छत पर तीन निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं जिन्हें ‘होल्स’ कहा जा रहा है. इस तरह के प्रत्येक छेद का व्यास एक मीटर है. सेटेलाइट इमेज के प्रिंटआउट में यह साफ तौर पर दर्शाया गया है. यह विवरण डोजियर में शामिल किया गया है, जिसे कि मीडिया  ने बालाकोट हमले का असर बताया है.

आतंकी जैश के लंबे-चौड़े इलाके के उत्तरी हिस्से में स्थित है जिसकी चौड़ाई 40 फीट है. इसका विवरण ‘गूगल अर्थ प्रो’ में अंकित है. इसकी लंबाई करीब 35 फीट प्रतीत होती है.

हॉस्टल के एक हिस्से की सैटेलाइट इमेज भारतीय वायुसेना के हमले के छह दिन बाद 4 मार्च को रॉयटर्स ने जारी की. रॉयटर्स द्वारा सौंपी गई सैटेलाइट इमेज में स्पष्ट रूप से मिट्टी का एक धब्बा देखा जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि हॉस्टल के अलावा, दो अन्य इमारतों को भी निशाना बनाया गया. ‘एक (बम) प्रशिक्षकों और सीनियर हॉस्टल के लिए, और एक (बम) गेस्ट हाउस के लिए.”

यह दोनों इमारतें मैदान के दक्षिण में स्थित हैं और पेड़ों की आड़ में हैं. जारी की गईं एयर स्ट्राइक के पहले और स्ट्राइक के बाद में जारी कि गए फोटोग्राफों में यह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती हैं. हालांकि, वायु सेना का कहना है कि उनके पास सैटेलाइट फोटो हैं जो स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं कि इन इमारतों पर हमला किया गया है.

सैटेलाइट इमेजरी विशेषज्ञों जानिए क्या कहा था  पहले की रिपोर्टों  में …

बालाकोट कैंप में सबसे बड़ी संरचना में बम के हमले के निशान दिखाई दे रहे थे. इस संरचना को “हॉल” बताया गया था. अब यह स्पष्ट नहीं है कि हॉल पर हमला किसी अन्य हथियार से किया गया था या दिखाया गया नुकसान 3 स्पाइस 2000 बम के विस्फोट का परिणाम है.

सभी मामलों में इस्तेमाल की गई वैपन एक इजरायली-डिज़ाइन किया गया स्मार्ट मुनीशन है, जिसे स्पाइस 2000 कहा जाता है. यह एक लंबी दूरी का ग्लाइड बम का हमला था जिसमें टारगेट के लिए सैटेलाइट से गाइडेंस लिया जाता है.

VIDEO : आतंवाद पर PM मोदी का खुला अल्टीमेटम, कहा- अब बहुत हो गया, घर में घुसकर मारेंगे
अहमदाबाद )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यदि भारतीय वायुसेना के पास राफेल युद्धक विमान होता तो दुश्मन का कोई भी हमलावर हवाई जहाज नहीं बचता, न ही देश को अपने एक जहाज का नुकसान सहना पड़ता।

गुजरात दौरे के दौरान जामनगर में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि विरोधी दल के नेता उनके इस बयान का गलत अर्थ निकाल रहे हैं कि यदि भारत के पास राफेल होता तो नतीजा कुछ और होता। आलोचक यह सवाल उठा रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने वायुसेना की क्षमता पर उंगली उठाई है। मोदी ने कहा, ‘‘अरे मेहरबान, कुछ सामान्य बुद्धि से काम लो। अगर हमारी सेना के पास राफेल होता तो हमारा एक भी जहाज नहीं गिरता और दुश्मन का एक भी जहाज नहीं बचता। मेरा हिसाब इस प्रकार है।’’

PM: Bharat ke neta bayanbazi karte hain vo Pakistan ke akhbaro ki headline banti hai,Pak Parliament mein charcha ho rahi hai. Aap aisi baat bologe jispe Pak taali bajaye?Desh ki sena ne himmat dikhayi aur main intezaar lamba nahi kar sakta,chun chun ke hisaab lena meri fitrat hai pic.twitter.com/pNIo44U5Vn

— ANI (@ANI) March 4, 2019

मोदी ने कहा कि यदि उनकी बात आलोचकों को समझ में नही आती तो इसमें उनका क्या दोष है। भारतीय जवानों के शौर्य और पराक्रम के प्रदर्शन से इनके पेट में दर्द होता है। आलोचकों को भारतीय जवानों की क्षमता और सामर्थ्य पर अविश्वास करने की बजाय उन पर भरोसा करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोसी देश पाकिस्तान में है और इसका इलाज भी वहीं से करना होगा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति फोड़े के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाता है और डॉक्टर बताता है कि यह तो रक्त संबंधी दोष है तो उसी के अनुरूप इलाज किया जाता है। इसी तरह आतंकवाद का जड़ से उन्मूलन करने के लिए हमारी सेना ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प है कि आतंकवाद को जड़ से नष्ट होने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। देशवासियों को रक्षा सेनाओं पर भरोसा रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को निशाना बना रहे आतंकियों और सीमा पार बैठे उनके आकाओं को यह समझ लेना चाहिए कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नही करेगा।

बताते चले आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान और उसके आतंकी आकाओं को अब तक की सबसे बड़ी वार्निंग दी है. गुजरात के अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद सख्त लहजे में कहा, ‘यह नया भारत है. आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा, चुन-चुन कर बदला लेगा और जरूरत पड़ी तो दुश्मन के घर जाकर भी हिसाब चुकता करेगा. 40 साल से आतंकवाद हिन्दुस्तान के सीने में गोलियां दाग रहा है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोग कदम उठाने से डरते थे.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे सत्ता की कुर्सी की परवाह नहीं है, मुझे चिंता मेरे देश और देश के लोगों की सुरक्षा की है. मैं इंतजार अब लम्बा नहीं कर सकता. चुन-चुन के हिसाब लेना मेरी फितरत है.’ पाकिस्तान को सख्त नसीहत देते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवादी चाहे सात पाताल नीचे जाकर छिप जाएं, लेकिन हम उनको छोड़ेंगे नहीं. हम सात पाताल से भी निकालकर आतंकवादियों को मारेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जहां एक ओर देश की सेनाओं के प्रति अविश्वास प्रकट कर रहे हैं वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। नरेन्द्र मोदी आतंकवाद को खत्म करना चाहता है जबकि विपक्षी दल मोदी को खत्म करना चाहते हैं।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा न रुकेगी और न धीमी पड़ेगी। देशवासी आश्वस्त रहें आगामी लोकसभा चुनाव के बाद वह फिर सत्ता में आ रहे हैं। मोदी ने गुजरात के अपने दौरे के दौरान अहमदाबाद में मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया और जसपुर में विश्व उमियाधाम मंदिर कांप्लेक्स का शिलान्यास किया।