Balochkaris – Dainik Bhaskar UP/UK

बाबाओ की लिस्ट में एक और बाबा की हैवानियत का हुआ पर्दाफाश, करता था ऐसा घिनौना काम….
नयी दिल्ली : एक और बाबा की घिनौनी करतूत ने इंसानियत को शर्मसार किया है. ऐसे कई बाबा का नाम टॉप लिस्ट में चल रहा है वही एक और बाबा का उनमे नाम दर्ज़ हुआ।  अब अब इसी कड़ी में दिल्ली के एक बाबा का नाम देश के बाकी बलात्कारी बाबाओं की जमात में शुमार हो चुका है. इन नए बाबा का नाम है आशु भाई महाराज. दिल्ली में ज्योतिष और देसी इलाज की दुकान सजाए बैठे और टीवी पर आने वाले इन आशु भाई पर भी गैंगरेप और ब्लैकमेल का इल्ज़ाम लगा है. इधर, इलज़ाम लगा उधर बाकी बाबाओं की तरह ये बाबा भी गायब. अब दिल्ली पुलिस इन्हें भी बड़े घर पहुंचाने के लिए ढूंढ रही है.

दिल्ली के एस्ट्रो गुरुजी यानी ज्योतिषाचार्य आशु भाई महाराज की दुकान कल तक कुछ ऐसे ही चमकती थी. गुरुजी का प्रताप कुछ ऐसा था कि भाग्य बदलने की उम्मीद लिए सैकड़ों लोग घंटों लाइन लगा कर उनके दरबार में खड़े रहते थे. गुरुजी की एक झलक पाकर निहाल हुए जाते थे. क्या अमीर क्या ग़रीब, क्या औरत क्या मर्द, क्या बच्चे और क्या बूढ़े. बाबा के मुरीदों में शायद ही कोई ऐसा तबका हो, जो शामिल ना हो.

लेकिन ये सब कल की बातें थी. आज की बात ये है कि गुरुजी यानी आशु भाई महाराज का नाम भी अब देश के नामचीन बलात्कारी बाबाओं की जमात में शुमार हो गया है. जी हां, ये अपने सबसे नए बाबा हैं जिनपर गैंगरेप का इलज़ाम लगा है. और अब तो ये दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के बही-खातों में भागे हुए आसामी बन चुके हैं.

गुरुजी की तलाश में पुलिस उनके ठिकानों पर दे दनादन दबिश डाल रही है। कल तक लोगों को उनका भविष्य बतानेवाले, अपने टोने-टोटकों से भाग बदलने का दावा करनेवाले गुरुजी अब खुद भागे-भागे फिर रहे हैं… ऐसा नहीं है कि ऐसे किसी पाखंडी गुरुजी का भांडा कोई पहली बार फूटा है, बल्कि सच्चाई तो ये है कि इससे पहले ऐसे नामालूम कितने आशु भाई पकड़े गए हैं, लेकिन ये समाज है कि ऐसे बाबाओं के चंगुल में फंसनेवाले लोग दूसरों को देख कर नहीं बल्कि खुद मानों खुद ही ठोकर खाकर सीखने की क़सम खा चुके हैं.

इन आशु भाई गुरुजी पर इल्ज़ाम क्या है?

तो सुनिए, दूसरे 99.9% बाबाओं की तरह इन पर एक महिला के साथ अपने बेटे के साथ मिलकर गैंगरेप करने और महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का इल्ज़ाम है. वाकई इल्ज़ाम सुन कर ही दिमाग़ घुम जाता है. ये समझ में नहीं आता कि कोई ऐसे इल्ज़ाम पर यकीन करे तो कैसे करे? मगर, क्या करें ये सबकुछ सिर्फ़ इल्ज़ाम भी तो नहीं है.

पीड़ित महिला ने इससे कहीं आगे बढ़ कर दिल्ली पुलिस से फरियाद की और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच बाकायदा आशु भाई के खिलाफ़ गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गर्म पानी में हाथ धोकर ढूंढ़ रही है. कभी हौज़खास, कभी रोहिणी और कभी कहीं और. अब दिल्ली के बेहद पॉश इलाक़ों में से एक हौज़ख़ास के इस बंगले को ही लीजिए. बंगले के बेसमेंट में आशु भाई ने अपनाआश्रम बना रखा था. यहां भक्तों की भीड़ हुआ करती थी, लेकिन अब सीन पलट चुका है. गुरुजी गायब हैं और भक्त नदारद.

जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

पुलिस की मानें तो आशु भाई के खिलाफ़ गाज़ियाबाद की रहनेवाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि आशु भाई गुरुजी ने अपने एक दोस्त और बेटे के साथ मिलकर उसके साथ ज़्यादती की. रेप किया. ये सिलसिला पिछले क़रीब दस सालों से चल रहा था, लेकिन महिला ने हालात से हार कर अपना मुंह सिल रखा था. लेकिन इसी महिला ने ज्योतिषाचार्य आशुभाई का भांडा तब फोड़ दिया, जब उसने महिला के बाद अब उसकी मासूम बेटी पर भी ग़लत निगाह डालने की शुरुआत कर दी. इलाज के नाम पर वो इस महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ तो ख़ैर सालों से कर रहा था…

गुरुजी की इस घिनौनी हरकत से ऊब कर पीड़ित महिला ने अब उसे बाज़ आने की चेतावनी दी, लेकिन जिस तरह आशु भाई उसे सालों से ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार कर रहा था, उसकी मानें तो अब उसने उसकी बेटी के साथ भी वही ट्रिक आज़माने की कोशिश की और ये देख कर उससे नहीं रहा गया.

बहरहाल, कहते हैं ना कि जब पाप का घड़ा भरता है, तो फूट भी जाता है. आशु भाई के साथ शायद अब कुछ ऐसा ही है. बाबा की ज़्यादती की कहानी आम हो चुकी है, कल तक अपनी मार्केटिंग में हज़ारों रुपये फूंकनेवाले बाबा का पूरा तिलिस्म एक इल्ज़ाम से चकनाचूर हो चुका है. और बाबा खुद को छिपाने के साथ-साथ अपना मुंह छिपाते हुए घूम रहे हैं.

आशु भाई गुरूजी आखिर है कौन? और कहां से आया?

तो आइए इनका परिचय भी हो जाए. दिल्ली के पॉश इलाके में आश्रम चलाने वाला ये स्वयंभू बाबा सिर्फ किस्मत नहीं बताता था, बल्कि आयुर्वेद का डॉक्टर बनकर फर्ज़ी दवाओं का काला कारोबार भी चला रहा था. भक्तों को अपने जाल में फंसाने के लिए ये बाबा सोशल मीडिया का भी सहारा लेता था. जब हमने जांच की तो पता चला कि सोशल मीडिया पर ये भगवान बनकर लोगों की समस्याएं हल करने का दावा करता था.

ये बाबा सिर्फ हाई प्रोफाइल इलाके में अपना आश्रम ही नहीं चलाता था बल्कि काफी टेक्नोसेवी भी था. आसान भाषा में कहें तो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था बाबा. और उसके सबसे ज़्यादा शिकार भी इसी सोशल मीडिया के ज़रिए उसके झांसें में आते हैं. सबसे पहले आशु भाई गुरुजी के इस यू-ट्यूब पेज को देखिए. यहां बाबा के 26 हज़ार से ज़्यादा सबस्क्राइबर हैं और अपने इस पेज पर बाबा ने लिख रखा है. ब्लैक मैजिक एक्सपर्ट. यानी काला जादू के एक्सपर्ट.

टीवी पर भी होता था इनका प्रचार

बाबा का फेसबुक प्रोफाइल ये बताता है कि उन्हें यहां भी फालो करने वालों का तादाद अच्छी खासी है. इतना ही नहीं बाबा टीवी पर एड के ज़रिए भी लोगों को झांसा दिया करता था. टीवी पर बाबा खुद को इस तरह से प्रस्तूत करता था कि मानों सारी दिव्य शक्ति उसी के पास हैं. बाबा का फर्ज़ी आभा मंडल ऐसा था कि जैसे सारी कृपा यही बरसा रहे हैं.

बाबा के सैकड़ों वीडियो मीडिया में फैलाएं गए हैं.

ताकि ज़्यादा से ज्यादा लोग उससे जुड़कर उसके झांसे में आ सकें. इन वीडियो में बाबा कभी सूट बूट में तो कभी दूल्हा बनकर तो कभी योगी की तरह नज़र आता था. मगर बाबा की असली हकीकत क्या है ये गाज़ियाबाद की पीड़ित महिला ने खोलकर रख दिया है. हालांकि अभी ये आरोप हैं. और बाबा की सच्चाई का खुलासा पुलिस जांच के बाद भी हो पाएगा.