Baramulla Encounter – Dainik Bhaskar UP/UK

बारामूला एनकाउंटर में तीन आतंकी हुए ढेर, इलाके में अब भी चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में शनिवार यानी 16 सितंबर को सेना ने एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास पड़ी है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा सकी है। तीनों की पहचान होना बाकी है।

उरी-हथलंगा में सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

ये वही इलाका है जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पिछले 6 दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है। 12 सितंबर को राजौरी में 2 आतंकी मारे गए और 1 जवान शहीद हुआ था। अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में 13 सितंबर से एनकाउंटर जारी है। 4 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां भी आतंकियों की तलाश जारी है।

चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- तीन आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की और सैनिकों ने उनका मुकाबला किया। दो आतंकवादियों के शव मिल गए हैं, लेकिन आसपास के इलाके में एक पाकिस्तानी चौकी से गोलीबारी के कारण तीसरे आतंकवादी का शव बरामद करने में दिक्कत हो रही है। ऑपरेशन जारी है।

अनंतनाग में एनकाउंटर का आज पांचवां दिन, 2 हजार जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मंगलवार शाम को हुई आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी रही। यहां अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। अनंतनाग में पहाड़ी इलाके के घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में करीब दो हजार जवान लगे हैं। ड्रोन स​र्विलांस में जहां भी आतंकियों के छिपे होने की संभावना है, वहां मोर्टार दागे जा रहे हैं। हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। पीर पंजाल नाम का यह पहाड़ी इलाका करीब 4300 किमी में फैला है, जो सर्च ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी एनकाउंटर साइट पर मौजूद हैं।

आतंकियों ने मंगलवार (12 सितंबर) शाम उस वक्त हमला किया था, जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। अब तक सेना के दो अधिकारी, एक जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो चुके हैं।

राजौरी एनकाउंटर साइट से बरामद हुईं AK-47 और गोलियां

राजौरी में भी इसी हफ्ते मंगलवार (12 सितंबर) को एनकाउंटर के दौरान एक जवान शहीद हो गया था और दो आतंकी मारे गए थे। यहां सर्चिंग के दौरान एक आर्मी डॉग की भी मौत हो गई। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। राजौरी में एनकाउंटर साइट से सेना को AK-47 और गोलियां बरामद हुई थीं।

कश्मीर में इस साल अब तक 40 आतंकी ढेर

कश्मीर में पिछले तीन साल में यह सबसे बड़ा हमला है, जिसमें इतने बड़े अफसरों की शहादत हुई है। इससे पहले कश्मीर के हंदवाड़ा में 30 मार्च 2020 को 18 घंटे चले हमले में कर्नल, मेजर और सब-इंस्पेक्टर समेत पांच अफसर शहीद हुए थे। इस साल जनवरी से अब तक जम्मू-कश्मीर में 40 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 8 ही स्थानीय थे और बाकी सभी विदेशी थे।

मेजर आशीष की मां ने उठाए सवाल- सरकार उसे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं दे सकी

शहीद मेजर आशीष की मां कमला ने अंतिम संस्कार के बाद सरकार को जमकर कोसा। आशीष की मां का एक न्यूज चैनल को दिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे कहते हुए नजर आ रही हैं कि अगर सरकार बुलेट प्रूफ जैकेट खरीद कर देती तो सारे बच जाते। सरकार क्या कर रही है? सरकार, सीने से लेकर घुटनों तक की बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं देती है।

जवान लेने पहुंचे तो कहा था- आतंकियों को मार कर ही जाऊंगा

पानीपत के मेजर आशीष धौंचक अनंतनाग में टीम के साथ मिशन पर थे। घने जंगलों के बीच आंतकियों से मुठभेड़ चल रही थी। इसी बीच उनकी जांघ में गोली लग गई। आर्मी की मेडिकल टीम आई और उन्हें इलाज के लिए ले जाना चाहा, लेकिन वे घायल हालत में ही आतंकियों से लड़ते रहे। करीब 10 घंटे तक उनके पैर से खून बहता रहा, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई वे शहीद हो गए।

बारामुला मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, जवान शहीद
बारामुला। बारामुला जिले के करेरी इलाके में बुधवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। हालांकि मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया।

बारामुला जिले के करेरी इलाके में आज सुबह आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए।

सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। आईजीपी (कश्मीर) विजय कुमार ने बारामुला मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।