bharat bhushan – Dainik Bhaskar UP/UK

History of 27 January : मुंबई गायक बनने आए थे… सिनेमा को दे डाली ‘बैजू बावरा’ जैसी क्लासिक फिल्म
History of 27 January : क्लासिक फिल्म बैजू बावरा और श्री चैतन्य महाप्रभु सहित दर्जन भर से ज्यादा सफल फिल्में देने वाले जाने-माने अभिनेता भारत भूषण ने 27 जनवरी 1992 को 72 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 1920 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे भारत भूषण गायक बनने के लिए मुंबई पहुंचे थे, लेकिन जब इस क्षेत्र में उन्हें मौका नहीं मिला तो उन्होंने निर्माता-निर्देशक केदार शर्मा की 1941 में निर्मित फ़िल्म चित्रलेखा में एक छोटी भूमिका से अपने अभिनय की शुरुआत कर दी।

उन्होंने भक्त कबीर (1942), भाईचारा (1943), सुहागरात (1948), उधार (1949), रंगीला राजस्थान (1949), एक थी लड़की (1949), राम दर्शन (1950), किसी की याद (1950), भाई-बहन (1950), आंखें (1950), सागर (1951), हमारी शान (1951), आनंदमठ और मां (1952), मिर्जा गालिब (1954), रानी रूपमती (1957), सोहनी महीवाल (1958), सम्राट चंद्रगुप्त (1958), कवि कालिदास (1959), संगीत सम्राट तानसेन (1962), नवाब सिराजुद्दौला (1967) आदि फिल्मों में काम किया। उन्हें निर्माता-निर्देशक विजय भट्ट की क्लासिक फ़िल्म बैजू बावरा से मजबूत पहचान मिली। साथ ही फिल्म श्री चैतन्य महाप्रभु (1954) में सशक्त अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।

अपने अभिनय से कालिदास, तानसेन, कबीर और मिर्जा गालिब जैसे किरदारों को नये रंग-रूप में गढ़ने वाले भारत भूषण का सितारा कभी इतनी गर्दिश में पड़ गया था कि उन्हें गुजारा चलाने के लिए दोयम दर्जे की फ़िल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाओं के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने लगभग 143 फ़िल्मों में अभिनय और अशोक कुमार, दिलीप कुमार, राजकपूर तथा देवानंद जैसे कलाकारों के बीच अपना अलग मुकाम बनाया। बाद में उन्होंने फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं रही जिसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण से तौबा कर ली।

अन्य अहम घटनाएंः

1823- अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1880- थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्व का पेटेंट कराया।

1888- नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891- पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905- मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915- अमेरिकी मरीन ने हैती पर क़ब्ज़ा किया।

1943- अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948- पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959- नई दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।

1967- ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969- इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974- राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988- पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996- पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।

2008- पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू फैला।

-इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2013- अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

जन्म

1999- बिंदियारानी देवी – भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

1978- कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1964- ज्ञानेश कुमार- भारत के नवनियुक्त चुनाव आयुक्त हैं।

1956- अमर सिंह- भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।

1926- अरुण कुमार श्रीधर वैद्य- भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1922- अजीत- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1907- पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1901- लक्ष्मण शास्त्री जोशी – भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।

1889- मुनि जिनविजय- प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी, संपादक और पाठालोचक थे।

1886- राधाबिनोद पाल- टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1884- रघुनाथ कृष्ण फड़के- पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।

निधन

2007- कमलेश्वर- हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।

2009- आर. वेंकटरमन- भारत के 8वें राष्ट्रपति।

2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव- तेलुगु फिल्म अभिनेता।

1992- भारत भूषण- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1986- निखिल बैनर्जी – 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।