Bhaskar hindi news – Dainik Bhaskar UP/UK

Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी रहीं आज की कीमतें
नयी दिल्ली : देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने मंगलवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है।
दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।
मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं।
तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल……डीजल (रूपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………100.21……..91.47
कोलकाता ……109.68……..94.62
मुंबई ………….115.04………99.25
चेन्नई………….105.94……….96.00

बेटियों की पढ़ाई पर विशेष रूप से फोकस करें देशवासी : पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की पढ़ाई पर विशेष रूप से फोकस करें।
श्री मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के 87वें अंक में आज कहा कि अप्रैल के महीने में हम दो महान विभूतियों – महात्मा फुले और बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती भी मनाएंगे। इन दोनों ने ही भारतीय समाज पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है। महात्मा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और बाबा साहब की जयंती हम 14 अप्रैल को मनाएंगे। इन दोनों ही महापुरुषों ने भेदभाव और असमानता के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। महात्मा फुले ने उस दौर में बेटियों के लिए स्कूल खोले, कन्या शिशु हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाई। उन्होंने जलसंकट से मुक्ति दिलाने के लिए भी बड़े अभियान चलाये।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले की इस चर्चा में सावित्री बाई फुले का भी उल्लेख उतना ही ज़रूरी है। सावित्री बाई फुले ने कई सामाजिक संस्थाओं के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। एक शिक्षिका और एक समाज सुधारक के रूप में उन्होंने समाज को जागरूक भी किया और उसका हौसला भी बढाया। दोनों ने साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की। जन-जन के सशक्तिकरण के प्रयास किए। हमें बाबा साहब अम्बेडकर के कार्यों में भी महात्मा फुले के प्रभाव साफ़ दिखाई देते हैं। वो कहते भी थे कि किसी भी समाज के विकास का आकलन उस समाज में महिलाओं की स्थिति को देख कर किया जा सकता है।
श्री मोदी ने कहा, “महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, मैं सभी माता –पिता और अभिभावकों से अनुरोध करता हूँ कि वे बेटियों को ज़रूर पढ़ायें। बेटियों का स्कूल में दाखिला बढ़ाने के लिए कुछ दिन पहले ही कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव भी शुरू किया गया है, जिन बेटियों की पढाई किसी वजह से छूट गई है, उन्हें दोबारा स्कूल लाने पर फोकस किया जा रहा है।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमें बाबासाहेब से जुड़े पंच तीर्थ के लिए कार्य करने का भी अवसर मिला है। उनका जन्म-स्थान महू हो, मुंबई में चैत्यभूमि हो, लंदन का उनका घर हो, नागपुर की दीक्षा भूमि हो, या दिल्ली में बाबासाहेब का महा-परिनिर्वाण स्थल, मुझे सभी जगहों पर, सभी तीर्थों पर जाने का सौभाग्य मिला है। ‘मन की बात’ के श्रोताओं से आग्रह है कि वे महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर से जुड़ी जगहों के दर्शन करने जरुर जाएँ। वहाँ उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

50 साल के बाद एयरपोर्ट फिर से सरकारी संपत्ति बन जाएंगे : सिंधिया
नई दिल्ली : नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कुछ हवाई अड्डों को ‘बेचने या उनका विनिवेश करने’ के विपक्षी दलों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि देश में छह हवाई अड्डों को लीज़ पर देने की व्यवस्था के आधार पर निजी क्षेत्र को दिया गया है जिससे सरकार को 64 प्रतिशत अधिक राशि प्राप्त होगी।
श्री सिंधिया ने ‘वर्ष 2022-23 के लिए नागर विमानन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर कल हुई लम्बी चर्चा’ का जवाब देते हुए कहा कि कुछ सदस्यों ने चर्चा के दौरान हवाई अड्डों को बेचने और विनिवेश किये जाने का उल्लेख किया था जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी नीति विनिवेश की नहीं है। जिन छह हवाई अड्डों की बात हो रही है, वह विनिवेश या निजीकरण के आधार पर निजी कंपनियों को नहीं दिये गये हैं। इन्हें लीज़ के आधार पर दिया गया है।

50 साल के बाद एयरपोर्ट फिर से सरकारी संपत्ति बन जाएंगे
उन्होंने निजीकरण और लीज़ में अंतर समझाते हुए कहा कि निजीकरण में आप अपने संसाधनों को बेच देते हैं, जो वापस कभी नहीं आते और लीज़ का मतलब होता है कि आप कुछ सालों के लिए किराए पर दे देते हैं. निजीकरण में केवल एक बार भुगतान होता है जबकि लीज में, आपको अपने संसाधन का मूल्य तो मिलता ही है साथ ही हर साल किराया भी मिलता है. निजीकरण में ‘बिल्ड, ऑपरेट एंड ओन्ड मॉडल’ चलाया जाता है जबकि लीज में देने पर ‘बिल्ड, ऑपरेट, ओन्ड एंड ट्रांसफर बैंक’ का मॉडल चलता है. सिंधिया ने कहा कि 50 साल बाद एयरपोर्ट फिर से सरकारी संपत्ति बन जाएंगे.

उन्होंने कहा कि विनिवेश और लीज़ की व्यवस्था में काफी अंतर है और लीज़ की व्यवस्था में परिसम्पत्ति कुछ नियत वर्ष के लिये दी जाती है और इस पर मूल स्वामी का स्वामित्व बना रहता है।
उन्होंने कहा कि इन छह हवाई अड्डों से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को प्रति वर्ष 550 करोड़ रुपये की कमाई होती, लेकिन इन्हें लीज़ पर देने के बाद एएआई को प्रति वर्ष 904 करोड़ रूपये मिलते हैं। इस प्रकार से इन छह हवाई अड्डों से एएआई को अतिरिक्त 354 करोड़ रुपये या 64 प्रतिशत अतिरिक्त राशि मिलेगी।
श्री सिंधिया ने कहा कि लीज़ पर देने से जो राशि मिलेगी, उसका उपयोग राज्यों में ही हवाई अड्डों के विकास के लिये खर्च में किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि एयरलाइन और हवाई अड्डों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू अंतिम छोर तक सम्पर्क स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले सात वर्षों में इस क्षेत्र का लोकतांत्रिकरण किया है। इससे हवाई यात्रा जो पहले कुछ चुने हुए लोगों तक सीमित थी, उसके दरवाजे अब सभी के लिये खोल दिये गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने विनिवेश को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग विनिवेश का आरोप लगाकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं, उन्हें अपना रिकार्ड देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2009 तक 8,500 करोड़ रुपये का विनिवेश कार्यक्रम एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन, एचपीसीएल और बीपी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए चलाया गया, वहीं 2004 से 2014 तक 1,05,000 करोड़ रुपये का विनिवेश कार्यक्रम चलाया गया।
उन्होंने कहा कि नयी योजना ‘डिजीयात्रा’ के तहत आधार कार्ड और बायोमेट्रिक के आधार पर विमानतल पर यात्रियों की सुगम तरीके से जांच होगी और इससे प्रतीक्षा समय कम होगा।

Shaheed Diwas : जानिए अब तक भगत सिंह को क्यों नहीं मिला शहीद का दर्जा, कौन सा क़ानून रोक रहा सरकार को?
आख़िर भगत सिंह को इंसाफ़ कब तक?

भगत सिंह कौन थे? आज की तारीख में अगर किसी से ये सवाल पूछा जाए तो वो आपको निहायत ही मूर्ख समझेगा? और आपके सवाल पूछते ही वो आपको अपने ज्ञान की गंगा में गोते लगाने को मजबूर कर देगा। लेकिन उसके ज्ञान का सागर निचुड़ते ही अगर एक बार फिर आप उससे पूछ बैठें कि भगत सिंह कौन थे?

तो आपका सवाल सुनकर वो सकपका सकता है। और अगर थोड़ा भी समझदार हुआ तो यकीनन आपके इस सवाल के बाद रुक जाएगा और सोचने लगेगा कि आखिर इस सवाल का असली मतलब क्या है? भारत में बच्चा बच्चा जानता है कि कहानी और किताबों में भगत सिंह को शहीद-ए-आज़म भी कहा जाता है। हिन्दुस्तान में अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ छिड़ी आज़ादी की लड़ाई में भगत सिंह को शहीदों की फेहरिस्त में बहुत ऊपर का दर्जा हासिल है।

हर तबके और हर वर्ग के लोग भगत सिंह को हिन्दुस्तान की आज़ादी की लड़ाई का सबसे बड़ा सिपाही भी मानते हैं लेकिन.. और ये लेकिन बहुत बड़ा है। क्योंकि भगत सिंह के बारे में ये सारी बातें अपनी जगह सही हैं लेकिन क़िस्से और कहानियों से निकलकर जब हम दस्तावेज़ की हक़ीक़त पर उतरते हैं तो वहां हमें भगत सिंह कहीं भी नज़र नहीं आते। क्योंकि हमारे देश में आज भी क्रांतिकारी भगत सिंह को शहीद का आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है।

91 साल बाद भी हक़ की तलाश

23 MARCH BALIDAN DIVAS: 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने आज़ादी के तीन मतवालों, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। इतना ही नहीं फांसी पर चढ़ाने के बाद तीनों के शवों को उनके परिवार को न देकर व्यास नदी के किनारे लावारिस हालत में जला भी दिया गया था। इस वाकये को 91 साल बीत चुके हैं।

भारत को अंग्रेजों की ग़ुलामी से निकले हुए भी 75 साल से ज़्यादा का वक़्त हो चुका है। हम सभी 23 मार्च को तीनों क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए इस दिन को बलिदान दिवस के तौर पर मनाते भी हैं, बावजूद इसके बीते कई सालों से ये रिवाज़ बन चुका है कि हर बलिदान दिवस पर ये बात उठती है कि आखिर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को शहीद का दर्जा कागज़ों पर कब दिया जाएगा।

कौन सा क़ानून रोक रहा सरकार को?

सवाल यही उठता है कि भारत सरकार की ऐसी वो कौन सी मजबूरी है जिसकी वजह से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की शहीद का दर्जा पाने की फाइल अब भी मंत्रालय से मंत्रालय तक भटक रही है। क्या इसके पीछे कोई क़ानूनी पचड़े हैं? क्या कोई क़ानून ऐसा करने से रोक रहा है? आखिर क्यों भगत सिंह को ये मुल्क़ उसका असली हक़ तक नहीं दे पा रहा है।

ये बात यूं ही सामने नहीं आई। न ही किसी की ख़ामाख्याली है, बल्कि एक सरकारी दस्तावेज़ के जरिए इस बात ने अपना सिर उठाया है, जब सरकारी महकमों से ये जानने की कोशिश की गई, सूचना के अधिकार यानी RTI के ज़रिए तो पता चला कि राष्ट्रपति भवन ने इस तरह के आवेदन को गृहमंत्रालय के पास भेजा है।

गृह मंत्रालय ने इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया यानी NATIONAL ARCHIVE OF INDIA को ये जिम्मेदारी सौंप दी है। मगर फाइलों को इधर से उधर भटकने के बावजूद अभी तक इस सवाल का कोई भी संतोष जनक जवाब सामने नहीं आ सका।

ये ठप्पा कब तक यूं ही लगा रहेगा?

जब हम छोटे थे तब भी और जब आज हमारे बच्चे छोटे हैं तब भी यही पढ़ाया जा रहा है कि भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में हंसते हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था और शहीद हो गए थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर क्रांति की नई मशाल जलाई थी। जिस उम्र में नौजवान अपने हक़ के बारे में सोचते हैं अपनी ज़रूरतों के लिए इधर उधर दौड़ते फिरते हैं उस 23 साल की उम्र में भगत सिंह ने देश और आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचा।

इतिहास की किताबों में लिखा है कि 15 अगस्त 1947 को भारत में TRANSFER OF POWER हुआ था। देश की सत्ता अंग्रेजों के हाथ से हिन्दुस्तानियों के हाथ में आ गई थी। लेकिन इतने बरस बीत जाने के बावजूद ऐसे अनगिनत भारतीय हैं जिन्हें उनका ज़रूरी सम्मान नहीं मिल सका। और उन लोगों की तरफ किसी ने तवज्जो नहीं दी जिन्होंने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी और लड़ते लड़ते और हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए।

कुछ इतिहास की किताबों में तो ये भी लिखा हुआ है कि जिन लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत का सामना बम और पिस्तौल से किया और इसी ज़ोर से भारत को आज़ाद कराने का सपना देखा उन क्रांतिकारियों को आतंकवादी तक कहा गया।

ऐसे में सवाल उन तमाम नेताओं की नीयत पर खड़ा हो जाता है कि जो इन क्रांतिकारियों का नाम लेकर चुनाव तो लड़ते हैं और जीत भी जाते हैं लेकिन उसके बाद इन क्रांतिकारियों और शहीदों को उनका हक़ तक नहीं दिला पाते या दिलाने की कोई कोशिश तक करते नहीं दिखाई देते। आज़ाद भारत में कितनी सरकारें आईं और चली गईं लेकिन शहीदे आज़म भगत सिंह के माथे पर जो ठप्पा अंग्रेज लगाकर चले गए थे उसे हटाने या मिटाने की कोशिश किसी ने भी नहीं की।

युद्ध के दौर में शांति की राह सुझाती है नलिन सिंह की फिल्म ‘द प्रोटोकॉल’
भास्कर ब्यूरो
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही दुनिया भर में एक बार फिर हिंसा और अहिंसा की बहस तेज हो गई है। दोनों पक्षों की अपनी-अपनी धारा है, अलग-अलग विचारधारा है। विचारधाराओं का यह टकराव एक ऐसी प्रक्रिया है, जो लगातार चलती रहती है। समय और काल के हिसाब से उनकी समीक्षा और मूल्यांकन भी चलता रहता है। दुनिया भर में शांति-अहिंसा और लोकतंत्र को चाहने वालों की बड़ी तादाद है। लेकिन ऐसे लोग भी कम नहीं हैं, जिन्हें तानाशाही, हिंसा और युद्ध भी लुभाते हैं। इसलिए आज भी महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानने वालों के साथ-साथ, हिटलर में अपना आइडियल खोजने वाले भी बड़ी संख्या में मिलते हैं। महात्मा गांधी और एडॉल्फ हिटलर दुनिया की दो ऐसी चर्चित शख्सियतें हैं, जिन्हें तमाम फिल्मकारों ने अपने-अपने तरीके से परिभाषित किया है। ऐसी ही विषयवस्तु के कारण नलिन सिंह की नई फिल्म ‘द प्रोटोकॉल’ भी आजकल चर्चा में है। ‘द प्रोटोकॉल’ के जरिये एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर नलिन सिंह ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण विषयवस्तु को पर्दे पर उतारा है। 25 मिनट की यह शॉर्ट पीरियड फिल्म गांधी और हिटलर की दो ध्रुवीय विचारधाराओं के टकराव को बेहद संजीदगी और ईमानदारी से पर्दे पर पेश करती है। ‘द प्रोटोकॉल’ का निर्माण एनआरएआई प्रोडक्शन ने किया है। 26 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा डॉट कॉम और वीआई मूवीज पर ‘द प्रोटोकॉल’ के साथ इसी प्रोडक्शन की तीन अन्य शॉर्ट फिल्में ए स्क्वॉयड, रम विद कोला और कॉलिंग चड्ढा भी रिलीज हो रही हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ये फिल्में एमएक्स प्लेयर पर भी आ जाएंगी। इससे पहले नलिन सिंह ने माई वर्जिन डायरी, इन्द्रधनुष, गांधी टू हिटलर और ए नाइट बिफोर द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी मशहूर फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है और समीक्षकों ने भी खूब सराहा है।

विशेषकर भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फिल्म कहानी के दो मुख्य पात्रों, महात्मा गांधी और हिटलर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में गांधी और हिटलर के वैचारिक मतभेद को चित्रित किया गया है। निर्देशक नलिन सिंह ने दोनों पात्रों के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। फिल्म दिखाती है कि कैसे महात्मा गांधी ने अपने दिमाग की ताकत से एक बड़ी जनसंख्या की सोच-समझ को प्रभावित किया, वहीं हिटलर ने हिंसा के दम पर दुनिया के एक हिस्से पर राज किया। एक तरफ गांधी हैं, जो लोगों के मन को बदलने और अहिंसा में यकीन रखते हैं, तो दूसरी तरफ हिटलर है, जो लोगों की जान लेने और हिंसा में विश्वास करता है। यह फिल्म महात्मा गांधी की सोच और अहिंसा की ताकत को भी सामने रखती है, जहां भारत की स्वतंत्रता के बाद गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में जाना गया और दुनिया में उनकी अहिंसा की थ्योरी को खुले दिल से आत्मसात किया।
हिटलर की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए फिल्म दिखाती है कि कैसे अपने आखिरी समय में उसने ईवा ब्राउन से शादी कर ली और अपने समर्थकों के लिए एक खत छोड़ गया। ‘द प्रोटोकॉल’ के जरिये नलिन सिंह दुनिया के दो शक्तिशाली व्यक्तियों के परस्पर विरोधी दर्शन के बारे में बात करते हैं। फिल्म में आकाश डे ने हिटलर और प्रिय रंजन त्रिवेदी ने गांधी का किरदार निभाया है। ईवा ब्राउन के रोल में पूनम झा चुघ नजर आएंगी। फिल्म के मकसद और सामाजिक संदेश पर चर्चा करते हुए नलिन सिंह कहते हैं, “यह फिल्म दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को मजबूत करने की एक कोशिश है, जिससे अखंड भारत के सपने पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

भाजपा ने उप्र विधान परिषद चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा ने उप्र विधान परिषद चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी प्रदान की गई।

उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-

मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण से सत्यपाल सैनी, रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह, बदायूं से वागीश पाठक, पीलीभीत-शाहजहांपुर से डॉ सुधीर गुप्ता, हरदोई स्थानीय प्राधिकरण से अशोक अग्रवाल, खीरी स्थानीय प्राधिकरण से अनूप गुप्ता, सीतापुर स्थानीय प्राधिकरण से पवन सिंह चौहान, लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकरण से रामचंद्र प्रधान, रायबरेली स्थानीय प्राधिकरण से दिनेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ स्थानीय प्राधिकरण से हरिप्रताप सिंह, बाराबंकी स्थानीय प्राधिकरण से अंगद कुमार सिंह, बहराइच स्थानीय प्राधिकरण से डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा स्थानीय प्राधिकरण से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद स्थानीय प्राधिकरण से हरिओम पांडेय़, गोरखपुर-महराजगंज प्राधिकरण से सीपी चंद, देवरिया स्थानीय प्राधिकरण डॉ रतनपाल सिंह, आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकरण से अरुण कुमार यादव, बलिया स्थानीय प्राधिकरण से रविशंकर सिंह पप्पू, गाजीपुर स्थानीय प्राधिकरण से चंचल सिंह, इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकरण से केपी श्रीवास्तव, बांदा-हमीरपुर स्थानीय प्राधिकरण से जितेन्द्र सिंह सेंगर, झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकरण से रमा निरंजन, इटावा-फर्रुखाबाद प्राधिकरण से प्रांशु दत्त द्विवेदी, आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकरण से विजय शिवहरे, मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण से ओम प्रकाश सिंह, मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण की दूसरी सीट से आशीष यादव अंशु, अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण से ऋषिपाल सिंह, बुलंदशहर स्थानीय प्राधिकरण से नरेन्द्र भाटी, मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेन्द्र भारद्वाज और मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकरण से वंदना मुदित वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है और 12 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे।

पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां, होती हैं भाग्यशाली
ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसके माध्यम से किसी भी मनुष्य के जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का अनुमान लगाया जा सकता है। ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं और सभी राशियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। हमारी संस्कृति में भी ज्योतिषचार्य का बहुत महत्व माना गया है और सबसे महत्वपूर्ण हमारी राशि बताई गई है। अगर आप किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव आदि से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो आप उस व्यक्ति की राशि के माध्यम से पता लगा सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र हमारे लिए कई तरीकों से मददगार साबित हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में बताया गया है जो बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। जी हां, यह लड़कियां भाग्यशाली पत्नी साबित होती हैं। यह जिस घर में जाती हैं, उस घर की सारी परेशानियां पल भर में दूर कर देती हैं। वह घर को स्वर्ग बना देती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह राशि की लड़कियां कौन सी हैं।

इस राशि की लड़कियां बनती हैं भाग्यशाली पत्नियां

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव की बहुत ही दयालु मानी गई हैं। इस राशि की लड़कियां अगर किसी घर में शादी करके जाती हैं तो उस घर का बेहद बेहतर तरीके से ख्याल रखती हैं। पालन-पोषण और देखभाल करने के मामले में यह बहुत आगे मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियों को अपने जीवनसाथी का भी प्यार खूब मिलता है। यह अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ही वफादार रहती हैं। यह अपने रिश्ते को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो, यह अपने जीवनसाथी का हर कदम पर साथ निभाती हैं।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वाली लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी गई हैं। इन लड़कियों से शादी करने वाला अपने जीवन में हमेशा सुखी रहता है। यह महिलाएं कठिन परिस्थितियों पर काबू कैसे पाना है, अच्छी तरह से जानती हैं। यह कभी भी शिकायत का मौका नहीं देती है। यह अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार, वफादार रहती हैं। इस राशि की महिलाएं हर उतार-चढ़ाव में अपने जीवनसाथी के साथ खड़ी नजर आती हैं और कठिन समय में अपने जीवनसाथी को हिम्मत देती हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि वाली लड़कियां मजबूत, स्वतंत्र, आत्मविश्वासी मानी जाती हैं। यह जैसी परिस्थितियां होती हैं, उसी के अनुसार यह अपने आप में बदलाव कर लेती हैं। इनका स्वभाव बहुत ही लचीला होता है। यह महिलाएं हंसमुख होती हैं। शादी के बाद यह अपने परिवार को बेहतर तरीके से समझती है। अगर आप इस राशि की लड़की से शादी करते हैं तो आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाली लड़कियां बहुत समझदार मानी गई हैं। यह अपने घर परिवार को बेहतर तरीके से चलाना जानती हैं। इस राशि की महिलाएं संवेदनशील और देखभाल करने वाली मानी जाती हैं। यह अपने घर परिवार का बेहतर तरीके से ध्यान रखती है। कठिन समय से यह अपने पूरे परिवार को बाहर निकाल लेती हैं। यह अपने घर को स्वर्ग बना देती हैं। यह बहुत ही समझदार होती हैं।

बहराइच : धूमधाम से निकाली गई श्री श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा
मोतीपुर थानाध्यक्ष ब्रिजानन्द सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के लिये तैनात रही मोतीपुर पुलिस

मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर में स्थापित श्री  श्याम बाबा के मंदिर से सोमवार की सुबह 9:00 बजे श्री श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्री खाटू नरेश श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के बेहद अच्छे इंतजाम किए गए।निशान शोभायात्रा मिहींपुरवा कस्बे के नवयुग इंटर कॉलेज के समीप स्थित श्री शिवराम शाह मंदिर में जाकर अपनी हाजिरी लगाते हुए श्याम भक्त पूरे मिहींपुरवा कस्बे का श्याम बाबा के भजनों में मस्त होकर झूमते नाचते हुए भ्रमण करते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर में पहुंचकर समापन किया।इस निशान शोभायात्रा में श्री श्याम करन टेकडीवाल, सुरेश वर्मा,मुन्ना मोदी,अनूप मोदी, आनंद गोयल, राजेश गोयल, निकुंज अग्रवाल, चुनमुन, अनुभव,पंकज मित्तल,महेंद्र जोशी, राजू गुप्ता,रितेश घीडिया,नरेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल समेत सैकड़ों श्याम भक्त पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहीं।

निशान शोभायात्रा के व्यवस्थापक राजेश गोयल एवं निकुंज अग्रवाल ने बताया कि शाम को श्री राम जानकी मंदिर में स्थापित श्री श्याम बाबा मंदिर के प्रांगण में संध्या भजन का आयोजन किया गया है।जिसमें दिल्ली से आ रही राधिका ठाकुर द्वारा 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक श्याम भजनों को आयोजन किया जाएगा।

बांदा : केंद्र प्रभारी की मनमानी से 20 दिनों से धान खरीद ठप
धान खरीद न होने से किसान परेशान

केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

बांदा। सहकारी समिति धान खरीद केंद्र प्रभारी की मनमानी से पिछले 20 दिनों से धान खरीद ठप है। कई किसान धान लदी ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन खरीद न होने के चलते किसान परेशान हैं। नाराज किसानों ने जिलाधिकारी को अर्जी देकर केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है।

ओरन स्थित सरकारी समिति बाघा में धान खरीद केंद्र प्रभारी ने अफसरों के आदेश को ठेंगा दिखा दिया। पिछले 20 दिनों से धान खरीद ठप है। कई किसान धान लदी ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन खरीद न होने के चलते किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से कहा जाता है कि मुख्यालय से डाटा लॉक कर दिया गया है। इसके चलते ही खरीद नहीं हो पा रही है। धान खरीद न हो पाने से तमाम किसान धान लदी ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं। किसानों का कहना है कि टोकन कटने के बावजूद उनके धान की तौल नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम के शिकायती पत्र देकर जल्द खरीद शुरू कराने की मांग की है।

कुशीनगर : नवजात बच्चे के अपहरण का खुलासा, पांच गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2.24 लाख रुपये बरामद

भास्कर ब्यूरो

बभनौली/कुशीनगर। एसपी के निर्देश पर सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम अजयनगर बभनौली से रविवार को शाम 2 माह के नवजात बच्चे के अपहरण कांड का खुलासा करने में सेवरही पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से नवजात बच्चे से साथ ही इनके कब्जे से 2.24 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं।

बता दें कि खुशबू देवी पत्नी सरल प्रसाद ग्राम बभनौली अजयनगर थाना सेवरही ने रविवार की शाम को पुलिस को सूचना दी कि उसके दो माह के नवजात बच्चे को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। इस सूचना पर हरकत में आये एसएचओ सेवरही आशुतोष सिंह ने घटना को संज्ञान में लेकर  धारा 363 आईपीसी के तहत दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

मामले की विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर  तत्परता दिखाते हुए अपहृत दुधमुंहे बच्चे को सोमवार को तड़के सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में पुलिस सफल हो गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजन तिवारी पुत्र स्व0 रमेश तिवारी, निवासी वार्ड नबर दो रेलवे स्टेशन फार्म मोहल्ला खड्डा थाना खड्डा जपनद कुशीनगर,सीमा देवी पत्नी राकेश जायसवाल गोपालगंज थाना कोतवाली गोपालगज जिला गोपालंगज बिहार हालपता बनरहा पूर्व पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर,मीना खातून पत्नी अफजल साकिन बनरहा पूर्व पट्टी थाना सेवरही जिला कुशीनगर,.मुन्नी खातून पत्नी रहमतुल्लाह साकिन अजय नगर बभनौली थाना सेवरही जिला कुशीनगर व लवली पत्नी दिलीप प्रसाद साकिन अजय नगर बभनौली थाना सेवरही जिला कुशीनगर को भिन्न भिन्न स्थलों से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2.24 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 54/2022  में धारा 311/368/109/120 बी भा0द0वि0 की बढोत्तरी अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों  के कब्जे से अपहृत दो माह के शिशु।

अभियुक्तगण के कब्जे से 2 लाख चौबीस हजार नौ सौ रूपये भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सेवरही आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई ओमप्रकाश यादव, एसआई सभाजीत सिंह,ऐसे सनी कुमार जावला,एसआई जीतबहादुर यादव आदि की प्रमुख भूमिका रही।