bhupash baghel – Dainik Bhaskar UP/UK

अब राम से नहीं बनी बात, भोलेबाबा ने दिया राहुल को आशीर्वाद, 3 राज्यों में लहराया जीत का परचम
नयी दिल्ली,. पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में छत्तीसगढ, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है जबकि तेलंगाना में सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति दो तिहाई बहुमत से वापसी कर रही है।

मिजोरम में अब तक आये परिणामों के अनुसार मिजो नेशनल फ्रंट ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। इस तरह कांग्रेस की पूर्वोत्तर के एक भी राज्य में सरकार नहीं बची है।

रूझानों में छत्तीसगढ में 15 साल से सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है और राजस्थान में भी कांग्रेस ने बहुमत का जादुई आंकडा पार कर लिया है। मध्य प्रदेश में भी कांटे की टक्कर में कांग्रेस अब बहुमत की ओर बढ रही है। हालाकि राज्य में बढत का आंकड़ा निरंतर उपर नीचे हो रहा है।

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर रांची महानगर कांग्रेस ने मनाया जश्न

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मंगलवार को रांची महानगर कांग्रेस ने अलबर्ट एक्का चौक पर विजय जुलूस निकाला। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिन्दाबाद सहित अन्य नारे लगाये। इस अवसर पर संजय पाण्डेय ने मंगलवार को कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। 2019 के फाइनल के पूर्व सेमीफाइनल में भाजपा चारों खाने चित हो गई है। प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा गया था, परंतु जनता के साथ इनके द्वारा विश्वासघात करने के कारण जनता ने कांग्रेस पर एक बार फिर अपना भरोसा जता दिया है। इसके पूर्व तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन से विजय जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक गांधी चौक श्रद्धानंद रोड होते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंचा। इस क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा रांची विश्वविद्यालय एवं अल्बर्ट एक्का चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई तथा मिठाइयां बांटी गई एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

संजय पाण्डेय ने कहा कि तीन राज्यों की जीत से भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश की झलक मिलती है और साफ है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कारगुजारी का फल उन्हें इन राज्यों में सत्ता गवां कर भोगना पड़ा है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इन राज्यों का चुनाव सेमीफाइनल था। जिसमें कांग्रेस ने जनता के सहयोग से जबरदस्त ढंग से वापसी की है और इन राज्यों के परिणाम से पूरे देश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ तथा मनोबल ऊंचा हुआ। इस अवसर पर आभा सिन्हा, उदय प्रताप, सोनाल शांति, पूर्णिमा सिंह, ज्योति सिंह मथारू, योगेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक कर कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस नेत्री रंजना उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर ढोल-नगाडों के साथ जुलूस निकालकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश से भाजपा का सूपडा साफ कर कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनायेगी। भाजपा शासित मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ एवं देश के पांच राज्यों में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से चित्रकूट जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मंगलवार की शाम जैसे ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गये।

पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना पांडेय के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह पटेल, जिला महासचिव कुशल सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता एवं सभासद सुशील कुमार श्रीवास्तव उर्फ नेता, लव यादव, विनीत पयासी, सौरभ पयासी, महेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, अशोक धतुरहा, पप्पू धतुरहा, अवधेश पटेल, रंजीत सिंह आदि सैकड़ों कांग्रेसियों ने मुख्यालय के जगदीशगंज मोहल्ले से ढोल-नगाडों की थाप के साथ नाचते-गाते एवं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ट्राफिक चैराहा तक जुलूस निकाला।

इसके अलावा कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं और समर्थकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में लिए गये नोटबंदी,जीएसटी आदि तमाम जनविरोधी फैसलों ने जहां देश के व्यापारी और आम जनता को तबाही के रास्ते पर खड़ा कर दिया। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की भ्रष्ट भाजपा से त्रस्त आम जनता ने सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का जनादेश देकर जवाब देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज देश के बेरोजगार युवाओं को काम,छात्रों को अच्छी शिक्षा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी, खाद और बीज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कालाधन के मुददे पर देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया गया है। वहीं युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह पटेल ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार और कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा की जुम्लेबाजी से देश की जनता ऊब चुकी है। देश की जनता मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज में नफरत फैलाने की बजाय विकास की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी की केंद्र की सत्ता पर वापसी का मन बना चुकी है।

जिला महासचिव कुशल सिंह ने कहा कि हवा-हवाई घोषणाएं करकेे देश की जनता को बेवकूफ नही बनाया जा सकता।आगमी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जायेगा और पूर्ण बहुमत के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई चेतना जागृत करने का काम किया है।