BJP office – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : भाजपा कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती
बहराइच । रूपईडीहा के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्र ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बताए मार्गों को अपनाने वाले व्यक्ति आज भी महान कहला सकते है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा, मंडल महामंत्री प्रह्लाद वर्मा, योगेश पांडे मंडल मंत्री, अरुण सोनकर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, संजय वर्मा, ललित वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अलविदा अरुण जेटली : आज दोपहर दो बजे निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर निगमबोध घाट पर होगा।

जेटली के निधन की खबर मिलने के साथ ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने जेटली के निधन पर शोक जताया है। विदेश दौरे पर होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेटली के परिजनों से फोन कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रखर वक्ता, विख्यात विचारक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी को भाजपा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।

ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। pic.twitter.com/aregZr1U9a

— BJP (@BJP4India) August 24, 2019

नौ अगस्त से एम्स में भर्ती अरुण जेटली ने आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। निधन के बाद जेटली का पार्थिव शरीर यहां ग्रेटर कैलाश स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने जेटली के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान समेत विभिन्न दलों के तमाम नेताओं ने जेटली के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। जेटली के आवास पर श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं, शुभचिंतकों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

रविवार सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जेटली का पार्थिव शरीर, दो बजे होगा अंतिम संस्कार

जेटली का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10 बजे पंडित दीन दयाल मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पर रखा जाएगा जहां लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। तत्पश्चात दोपहर दो बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों ने प्रधानमंत्री से दौरा बीच में छोड़कर न आने का किया आग्रह

पूर्व वित्तमंत्री के निधन की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात से फोन कर जेटली की पत्नी संगीता जेटली और उनके बच्चों से बात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। जेटली के परिजनों ने मोदी से आग्रह किया कि वह अपना दौरा बीच में छोड़कर न आएं। हालांकि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ और गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद का दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए।

जेटली के निधन से खो दिया एक मूल्यवान मित्रः मोदी

#WATCH PM Modi while addressing the Indian community in Bahrain, reacts on the demise of #ArunJaitley: I can't imagine that I am so far here while my friend has gone away. Some days ago, we lost our former External Affairs Minister Behen Sushma Ji. Today my friend Arun went away pic.twitter.com/NcMZ5dU069

— ANI (@ANI) August 24, 2019

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैंने अरुण जेटली जी के निधन से अपना एक मूल्यवान मित्र खो दिया है। उनके साथ मेरी दशकों की मित्रता और पहचान मेरे लिए सम्मान की बात है। मुद्दों पर उनकी समझ और मामलों की बारीक समझ रखने वाले वह सुलझे हुए इंसान थे। हम सभी को असंख्य सुखद यादों के साथ छोड़कर आज वह चले गए, सदा उनकी याद आएगी।”

जेटली का निधन मेरी निजी क्षतिः अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपनी निजी क्षति बताया। शाह ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है, जिनका साथ और मार्गदर्शन उन्हें वर्षो तक प्राप्त होता रहा।

संघ ने जताया शोक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश (भैय्याजी) जोशी ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भागवत और जोशी की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि युवा आयु से ही जेटली का सामाजिक, राजनैतिक जीवन शुरू हुआ। आज देश में कई क्षेत्रों में विकास पथ पर चल रहा है, ऐसी घड़ी में उनका योगदान आवश्यक भी था औऱ महत्वपूर्ण भी।

उत्कृष्ट सांसद व महान प्रशासक थे जेटलीः आडवाणी

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने एक और करीबी और सहयोगी अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा कि वकालत के क्षेत्र में एक बड़ा चमकदार चेहरा होने के साथ ही अरुण जेटली एक उत्कृष्ट सांसद और एक महान प्रशासक थे । आडवाणी ने जेटली के निधन को निजी क्षति बताया।

उल्लेखनीय है कि जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था । इसी साल 14 मई को एम्स में जेटली के गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था । उसके बाद इलाज के लिए वह अमेरिका भी गए थे। पिछले कुछ महीनों से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी । 2019 के आम चुनाव में खराब तबीयत का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने सरकार गठन के वक्त भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उनको मंत्रिमंडल का हिस्सा न बनाया जाए। उन्होंने राज्यसभा में नेता सदन का पद भी त्याग दिया था । मौजूदा समय में जेटली राज्यसभा के सदस्य थे। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण चेहरा थे। उन्होंने केंद्र सरकार में वित्त एवं रक्षा जैसे अहम मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

जेटली के निधन से भाजपा को गहरा झटका लगा है। इसी महीने छह अगस्त को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के शोक से पार्टी अभी उबर भी नहीं पाई थी कि जेटली के निधन के रूप में एक और झटका लगा है।

VIDEO : अटल जी को श्रद्धांजलि देने गए स्वामी अग्निवेश पर BJP ऑफिस के बाहर हमला
नई दिल्ली : स्वामी अग्निवेश पर एक बार फिर से हमला हुआ है. स्वामी अग्निवेश के अनुसार, शुक्रवार को वह दिल्ली में भाजपा के ऑफिस में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के  लिए गए थे. उसी समय उन पर ये हमला हुआ. एक महीने में स्वामी अग्निवेश पर ये दूसरा हमला है. इससे पहले झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया था.

स्वामी अग्निवेश के अनुसार, मैं वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए गया था. वहां पर पुलिस की पूरी व्यवस्था थी. जब मैं सीढ़ियों से उतर रहा था, उसी समय एक गुट कहीं से आया और उसने मुझ  पर हमला कर दिया. एक न्यूज चैनल को स्वामी अग्निवेश ने फोन पर बताया कि वह काफी लोग थे. उन्होंने पीटा और अपशब्द कहे. वह चिल्ला रहे थे, ये गद्दार है इसे पीटो. एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं. इसमें भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है.

https://youtu.be/0bViFmr6Fu0

स्वामी अग्निवेश ने कहा

‘उन्होंने मेरी पगड़ी उतार दी. हम बस दो तीन लोग थे, इसलिए उनका कुछ नहीं कर सकते थे. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की. आज के दिन ऐसा न करें, आज गलत संदेश जाएगा. मगर ये लोग नहीं माने. उसके बाद फिर मैं वहा से बचकर आगे बढ़ना चाहा. मुझे लोगों ने बुरी तरह से अपमानित किया.’

Swami Agnivesh heckled by people raising slogans of 'Bharat Mata ki Jai' and 'Deshdroshi Wapas Jao', a few metres away from BJP headquarters in New Delhi. Clip courtesy: @tarunkalra28 pic.twitter.com/J9dEgLkjW2

— Sourav Roy Barman (@Sourav_RB) August 17, 2018

देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटब बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को निधन हो गया. उनके अंतिम दर्शन के  लिए उनका पार्थिव शरीर भाजपा ऑफिस में रखा गया था. स्वामी अग्निवेश यहीं पर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इससे पहले 17 जुलाई को स्वामी अग्निवेश पर झारखंड के पाकुर में भाजपा वर्कर्स ने हमला किया था. उस हमले की सभी लोगों ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी.