block graduate election – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के सम्बंध में सम्पन्न हुई बैठक
बहराइच । जनपद में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम आयोजित बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारी सौपे गये दायित्वों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप सभी अनुभवी अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का भलि-भांति अध्यन कर आयोग के मंशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये।

सम्बन्धित अधिकारी गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए जनपद में बनाये गये मतदान केन्द्रों का समय से भ्रमण कर निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा इत्यादि के माकूल प्रबन्ध सुनिश्चित कराये। निर्वाचन प्रकिया को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों का निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षण इत्यादि की कार्यवाही समय से पूर्ण करा ली जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट ज्योतिराय, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा अजित परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसौदिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ सी.के. वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

बहराइच: खण्ड स्नातक निर्वाचन की व्यवस्थाओं के लिए नामित हुए प्रभारी अधिकारी
बहराइच। गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार सीडीओ को कार्मिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रभारी तथा डीडीओ, डीआईओ (एनआईसी) व ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सोंपी गई है।

इसी प्रकार वाहन व ईंधन व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट को प्रभारी व एआरटीओ (प्रर्वतन) व डीएसओ को सहा.प्र.अ., लेखन सामग्री व प्रपत्रों की छपाई के लिए डी.डी. एग्री को प्रभारी व उप संभागीय कृषि प्रसार अधि. सदर को सहा.प्र.अ., निर्वाचन यात्रा भत्ता हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी व सहा. कोषाधिकारी बाबूराम को सहा.प्र.अ., प्रेक्षक व्यवस्था के लिए जिला आबकारी

अधिकारी को प्रभारी व डीएसओ एवं आबकारी निरीक्षक नगर को सहा.प्र.अ., मतपत्र व्यवस्था हेतु जिला कृषि अधिकारी को प्रभारी व सदर-3 के चकबन्दी अधिकारी तथा सहा. चकबन्दी अधि. राजेश सोनी को सहा.प्र.अ., वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी व्यवस्था हेतु पीडी डीआरडीए को प्रभारी तथा डीआईओ (एनआईसी), मण्डल अभि. व जेटीओ दूर संचार एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सहा.प्र.अ. की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एम.सी.सी. (आदर्श आचार संहिता) के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रभारी तथा समस्त एसडीएम, सीओ व जिला सूचना अधिकारी को सहा.प्र.अ., कानून व्यवस्था, सिक्योरिटी प्लान व फोर्स डिप्लायमेन्ट के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रभारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण को सहा.प्र.अ., शिकायत सेल व कन्ट्रोल रूम के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रभारी तथा डीपीआरओ व जिला सेवा योजन अधिकारी को सहा.प्र.अ. तथा कोविड-19 प्रबन्धन हेतु अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रभारी तथा मतदान केन्द्र से सम्बन्धित समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियांें को सहा.प्र.अ. की जिम्मेदारी सौंपी गई है।