bouncer – Dainik Bhaskar UP/UK

आखिर क्यों पुणे के एक स्कूल में बाउंसर ने एक अभिभावक को बुरी तरह पीटा, पढ़िए पूरी खबर
पुणे के एक स्कूल में कुछ बाउंसर ने एक अभिभावक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, परिजनों और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच फीस को लेकर विवाद हुआ था।

घटना शहर के बिबेवाड़ी इलाके में स्थित क्लाइन मेमोरियल स्कूल की है। यहां शुक्रवार को कुछ परिजन कोविड-19 का हवाला देकर तीन साल की फीस माफ करवाने के लिए प्रिंसिपल से मिलने गए थे। इसी दौरान उनकी पहले बहस हो गई और फिर नौबत गालीगलौज तक पहुंच गई। आरोप है कि इसके बाद प्रिंसिपल के इशारे पर एक महिला बाउंसर ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

इस मामले को लेकर मंगेश गायकवाड़ (49) नाम के शख्स ने बिबेवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। मयूर के मुताबिक, उनका बेटा इस स्कूल में पड़ता है। मयूर के मुताबिक, महिला बाउंसर ने उनपर डंडे से हमला किया है। इस मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।

स्कूल ने घटना से इनकार किया

हालांकि, स्कूल की प्रिंसिपल सुनंदा सिंह ने कहा,’हमने किसी परिजन को बुलाया नहीं था। इसके बावजूद वे यहां आये और फीस मांफ करने का रिक्वेस्ट लैटर दिया। हम उनकी रिक्वेस्ट पर विचार कर रहे हैं। मारपीट के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो उसकी जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।’

कोहली के लिए खास रहा पुणे टेस्ट, माही और गांगुली रह गए पीछे
भारत ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी व 137 रनों से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए काफी खास रही। कोहली का यह 50वां टेस्ट मैच था और मैच को जीतकर उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

कोहली ने इस जीत के साथ ही कोहली ने बतौर कप्तान लगातार 13 टेस्ट मैच जीतकर महेन्द्र सिंह धोनी और सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लगातार 13 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं, धोनी के नेतृत्व में भारत ने 12 व गांगुली ने लगातार 09 टेस्ट मैच भारत को जिताए हैं।

इसके अलावा इस जीत के साथ ही भारत ने इतिहास रचते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत की अपने घर में यह 11वीं टेस्ट सीरीज जीत है। भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

वहीं, भारत की तरफ से विराट कोहली ने कप्तानी करते हुए पिछले सारे कप्तानों के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। कोहली ने अब तक 50 टेस्ट मैचों में से 30 में जीत दर्ज की है जबकि 10 मैच ड्रॉ रहा है। विराट ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा है। धोनी ने 60 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 27 मैचों में जीत हासिल की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में अफ्रीकी टीम को 203 रनों से हराया था। पुणे में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने अपनी पहली पारी 601 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में 275 और दूसरी पारी में 189 रन बनाए। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 48, तेम्बा बावूमा ने 38 और फिलेंडर ने 37 रन बनाए।

भारत की तरफ से दूसरी पारी में रविन्द्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन व रविचंद्रन अश्विन ने दो और ईशांत शर्मा व मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी भारत के पहली पारी में बनाए गए 601 रनों के जवाब में 275 रनों पर सिमट गई,जिसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोआन दिया।दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में केशव महाराज ने 72, फॉफ डू प्लेसिस ने 64, वार्नेन फिलेंडर ने नाबाद 44 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार, उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविन्द्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

VIDEO : हरमनप्रीत 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय, रोहित-धोनी भी रह गए पीछे
भारतीय महिला टी20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। हरमनप्रीत 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की श्रृंखला के अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मैदान पर उतरते हुए यह उपलब्धि हासिल कर ली।

A special cap for captain @ImHarmanpreet to mark her 100th T20I for #TeamIndia #INDvSA  pic.twitter.com/Sp6KFUca9o

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 4, 2019

वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है। दोनों ने अब तक अपने करियर में 98-98 मैच खेले हैं। महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की दसवीं क्रिकेटर हैं।

बीसीसीआई ने भी हरमनप्रीत को इस खास कामयाबी पर बधाई दी। इस दौरान बीसीसीआई द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें महिला टीम के कोच डब्ल्यू.वी. रमन ने मैच से पहले हरमनप्रीत कौर को 100 नंबर की एक कैप दी।

उल्लेखनीय है कि हरमनप्रीत कौर ने साल 2009 में इंग्लैंड खिलाफ टी-20 करियर का आगाज किया था। अपने टी20 करियर में अब तक छह अर्धशतक लगाए हैं, जबकि 103 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।