Boxanagar seat – Dainik Bhaskar UP/UK

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के जारी नतीजे, त्रिपुरा की धनपुर संग बॉक्सानगर सीट पर BJP का कब्जा
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट बीजेपी ने जीत ली है। इसके अलावा झारखंड, बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी, केरल में कांग्रेस आगे चल रही है। इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

राज्यवार सीटों की स्थिति…

राज्य

विधानसभा सीट

जीत/आगे

हार/पीछे

उत्तर प्रदेश

घोसी

SP आगे

BJP

पश्चिम बंगाल

धुपगुड़ी

BJP आगे

TMC

केरल

पुथुपल्ली

कांग्रेस आगे

CPI (M)

झारखंड

डुमरी

AJSU आगे

JMM

उत्तराखंड

बागेश्वर

BJP आगे

कांग्रेस

त्रिपुरा

बॉक्सानगर

BJP

CPI (M)

धनपुर

BJP

CPI (M)

UP की घोसी सीट

यहां I.N.D.I.A गठबंधन और भाजपा का सीधा मुकाबला है। I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह मैदान में हैं। वहीं भाजपा की ओर से दारा सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। चौहान SP से भाजपा में आए हैं। फिलहाल यहां से सपा के सुधाकर भाजपा के दारा सिंह से 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी और NDA की ओर से AJSU की कैंडिडेट यशोदा देवी मैदान में हैं। फिलहाल AJSU प्रत्याशी यशोदा देवी 2469 वोटों से आगे चल रही हैं।

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास कांग्रेस के बसंत कुमार से करीब 2000 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट: त्रिपुरा की धनपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सनगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30237 वोटों के अंतर से हराया है।

केरल की पुथुप्पली सीट: यहां से कांग्रेस के चांडी ऑमान करीब 11 हजार से ज्यादा वोटों से CPI (M) के जैक सी थॉमस से आगे चल रहे हैं। पुथुपल्ली सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है। भाजपा ने सीनियर नेता लिजिन लाल को कैंडिडेट बनाया है। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट: इस सीट के सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी तापसी रॉय करीब 1000 वोटों से आगे चल रही हैं। धुपगुड़ी सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे हैं। TMS से निर्मल चंद्र रॉय प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया है।