boyfriend wore the neck of the married girlfriend with a sharp weapon – Dainik Bhaskar UP/UK

प्रेमी ने धारदार हथियार से शादीशुदा प्रेमिका की गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट…
झांसी । मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। जब युवती के भाई-बहन उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। प्रेमी युवक इसके बाद मौका देखकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रानीपुर कस्बे के खुशीपुरा निवासी कन्हैयालाल ने अपनी बेटी नीलम का विवाह विगत वर्ष बेलाताल निवासी एक युवक के साथ किया था। शादी के बाद ससुराल में नीलम का अपने पति से आये-दिन विवाद होने लगा। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत तलाक तक आ गई। इसके बाद नीलम अपने मायके रानीपुर आकर रहने लगी। इसी बीच नीलम की मुलाकात जनपद के बंगरा ब्लॉक के चोकरी गांव में रहने वाले नरेश से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

कुछ दिनों तक दोनों के बीच मिलना और फोन पर बातें जारी रहीं, लेकिन अचानक दोनों के बीच तकरार हो गई। इससे नाराज नीलम ने नरेश से बात तक करना बंद कर दी। वहीं प्रेमी नरेश ने कई बार नीलम से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे सम्पर्क नहीं हो सका। इससे परेशान नरेश रविवार को नीलम के घर जा पहुंचा।

जहां कुछ देर बातचीत करने के बाद आक्रोश में आये नरेश ने धारदार हथियार से नीलम की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख जब नीलम का भाई राहुल और बहन पूजा उसे बचाने पहुंची तो उन पर भी हमला करते हुए नरेश फरार हो गया। घटना की जानकारी पर वहां लोगों का हुजूम लग गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल व पूजा को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही नीलम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जायेगा।