BRS leader – Dainik Bhaskar UP/UK

दिल्ली आबकारी घोटाला: बीआरएस नेता के. कविता को SC ने दी जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले की आरोपित भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता को ईडी और सीबीआई के मामले में जमानत दे दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान के कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि याचिकाकर्ता पिछले पांच महीने से हिरासत में है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई दोनों के मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मामले में 493 गवाह हैं। रोहतगी ने मनीष सिसोदिया, प्रबीर पुरकायस्थ और केजरीवाल को मिली जमानत को आधार बनाते हुए के. कविता की जमानत की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि के. कविता महिला हैं। जब कोर्ट ने ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी किया तो रोहतगी ने अंतरिम जमानत की मांग की। तब कोर्ट ने कहा कि बिना ईडी और सीबीआई का पक्ष सुने कोई आदेश नहीं दे सकते।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कविता को सीबीआई ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 7 जून को के. कविता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने ईडी की ओर से के. कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर 29 मई को संज्ञान लिया था।

ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक इंडोस्पिरिट्स के जरिये 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। ईडी के मुताबिक कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो समन भेजा था लेकिन कविता ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं हुईं, जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

CBI मामले में BRS नेता कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ी
राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े सीबीआई के मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी है। आज के. कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

कविता को सीबीआई ने इस मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 7 जून को के. कविता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने ईडी की ओर से के. कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर 29 मई को संज्ञान लिया था। ईडी ने 17 मई को सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपित बनाया है।

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता शामिल हैं। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है।

BRS नेता के. कविता को झटका, 23 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता को सीबीआई के मामले में 23 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने ये आदेश दिया।

आज के. कविता की सीबीआई हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया । सीबीआई ने के. कविता की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की। सीबीआई ने के. कविता को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता भी साजिश में शामिल थी। इसके पहले के. कविता आबकारी घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में थी। सीबीआई ने के. कविता से 6 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल को कोर्ट ने सीबीआई को के. कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी। ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक इंडोस्पिरिट्स के जरिये 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा था, लेकिन कविता ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं हुईं। इसके बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। आज के कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान के कविता की ओर से पेश वकील नीतेश राणे ने कहा कि ईडी ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की जो अर्जी दाखिल की है, उसमें पर्याप्त आधार नहीं है। जिस तरह से जांच चल रही है उससे हम बेखबर हैं। कोर्ट ने 8 अप्रैल को कविता की जमानत याचिका खारिज की थी। कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। ईडी के मुताबिक इंडोस्पिरिट्स के जरिये 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं।

कोर्ट ने 26 मार्च को कविता को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। ईडी के मुताबिक के. कविता ने सौ करोड़ की हेराफेरी की थी। ईडी की ओर से पेश वकील जोहेब हुसैन ने कहा था कि के. कविता के मोबाइल डाटा का परीक्षण किया गया और फोरेंसिक रिपोर्ट से आमना-सामना कराया गया, जिससे पता चला कि के. कविता ने जांच के दौरान डाटा डिलीट किया। हुसैन ने कहा था कि के. कविता के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी।