BSP will contest – Dainik Bhaskar UP/UK

सुप्रीमो मायावती बोलीं- बिना गठबंधन के लोकसभा और विधानसभा का चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी BSP
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी 5 राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन की मुंबई बैठक से एक दिन पहले इस ऐलान से साफ हो गया है कि बसपा विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि विपक्षी नेताओं ने मायावती से गठबंधन में शामिल होने के लिए संपर्क किया था।

मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- NDA और I.N.D.I.A गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं। जिनकी नीतियों के विरुद्ध BSP संघर्ष कर रही है। इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

मायावती ने आगे लिखा- BSP विरोधियों के जुगाड़, जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से साल 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा, विधानसभा का आम चुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाए। इससे पहले 23 अगस्त को भी प्रेस रिलीज के जरिए मायावती ने गठबंधन न करने का ऐलान किया था।

इमरान मसूद को निकालने के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया

बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को इमरान मसूद को पार्टी से बाहर कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। मायावती ने बुधवार को कहा- BSP से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस और उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों? फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?

मायावती ने लिखा- वैसे तो BSP से गठबंधन के लिए यहां सभी आतुर हैं, लेकिन ऐसा न करने पर विपक्षी द्वारा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर… न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित और अंगूर मिल जाए तो ठीक… वर्ना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसी है।

31 अगस्त को मुंबई में होगी I.N.D.I.A की बैठक

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक की घोषणा होनी है। साथ ही समन्वय समिति के गठन, आम चुनावों के लिए समझौते में शामिल सभी पार्टियों के बीच संभावित सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है।

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में जारी होगा गठबंधन का लोगो

मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में 26 दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मुंबई की बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो (LOGO) जारी किया जा सकता है। I.N.D.I.A की पहली बैठक पटना में 23 जून को हुई थी। बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को दूसरी बैठक हुई थी।

बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखा गया

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में बेंगलुरु में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस है। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी।

मायावती के समधी ने बताई गठबंधन न करने की वजह

23 अगस्त की बैठक में मायावती ने साफ कर दिया कि 2024 का लोकसभा चुनाव में बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। दलित नेता और UP की 4 बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती आखिर क्यों अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं चाहती हैं। भास्कर संवाददाता ने गठबंधन से लेकर ऐसे तमाम सवालों के जवाब बसपा सुप्रीमो के समधी और कई राज्यों के बसपा प्रभारी अशोक सिद्धार्थ से जानने की कोशिश की। अशोक ने कहा- हमारी नेता बहन मायावती ने कहा है कि दोनों ही पार्टी हमारी हितैषी नहीं हैं। हमारे लिए दोनों लोग वैसे ही हैं। हमारे वोट उनको ट्रांसफर हो जाते हैं, लेकिन उनके वोट हमको ट्रांसफर नहीं होते हैं। इसलिए हमने गठबंधन नहीं किया।