but Sukesh was not just blown away – Dainik Bhaskar UP/UK

जैकलिन फर्नांडिस पर यूं ही नहीं फिदा हुए सुकेश, जांच में जुटी अब ED टीम
जैकलिन फर्नांडिस अपनी खूबसूरती के लिये तो सोशल मीडिया पर इस कदर छाई रहती है कि फैंस इनकी तस्वीरों को देखना नहीं भूलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यहीं जैक्लीन ईडी के शिकंजे में भी फंस चुकी हैै। आपको बता दें कि 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मुंबई की 7 करोड़ 27 लाख की प्रॉपर्टी को जब्त किया है। इससे पहले 5 दिसंबर 2021 को देश से बाहर जाने का प्रयास कर रही एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उनके खिलाफ ED ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

जैक्लिन फर्नांडिस जैसी एक्ट्रेस मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस कदर फंस चुकी है कि उन्हें ED का बार बार सामना करना पड़ रहा हैं।  ईड़ी की टीम तीन बार उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। उनसे तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ हुई है। ED के पास एक्ट्रेस के खिलाफ कई सबूत भी मिले हैं।

जानिए एक्ट्रेस ने किस-किस से बनाये रिश्ते

ED सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे और वह एक्ट्रेस पर पानी की तरह पैसे लुटाता था। चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गोल्ड और डायमंड जूलरी, इंपोर्टेड क्रॉकरी दी थीं। इनके अलावा 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं। जैकलीन के लिए सुकेश ने कई चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक की थीं। ED सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

होटल में दोंनों एक-साथ रुके

जांच में यह भी सामने आया है कि एक्ट्रेस के लिए दिल्ली से मुंबई और फिर यहां से चेन्नई जाने की चार्टर्ड फ्लाइट को भी सुकेश ने बुक करवाया था। एक्ट्रेस के कुछ फाइव स्टार होटल में रुकने का खर्च भी सुकेश ने ही उठाया था। ED को दोनों के बीच तीन बार हुई मुलाकात की पुख्ता जानकारी मिली है, इसी को लेकर एक्ट्रेस से पूछताछ की जा रही है। यह मुलाकात सुकेश के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद हुई थी।

सुकेश ने यह भी दावा किया है कि वह जैकलीन के साथ रिलेशन में रहा है। उसके इस दावे की पुष्टि दोनों की कुछ तस्वीरें करती हैं। इनमें एक्ट्रेस और चंद्रशेखर बेहद करीब नजर आ रहे हैं। ED के मुताबिक, यह तस्वीरें एक फाइव स्टार होटल की हैं। हालांकि, जैकलीन ने जांच एजेंसीज के सामने ऐसे किसी भी रिलेशन से इनकार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि एक्ट्रेस से सुकेश ने तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कई बार फोन पर बात की है। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद ED की एक टीम तिहाड़ जेल का दौरा भी कर चुकी है।

जैकलीन से सुकेश का आखिर क्या है संबंध!

सुकेश ने यह भी दावा किया है कि वह जैकलीन के साथ रिलेशन में रहा है। उसके इस दावे की पुष्टि दोनों की कुछ तस्वीरें करती हैं। इनमें एक्ट्रेस और चंद्रशेखर बेहद करीब नजर आ रहे हैं। ED के मुताबिक, यह तस्वीरें एक फाइव स्टार होटल की हैं। हालांकि, जैकलीन ने जांच एजेंसीज के सामने ऐसे किसी भी रिलेशन से इनकार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि एक्ट्रेस से सुकेश ने तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कई बार फोन पर बात की है। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद ED की एक टीम तिहाड़ जेल का दौरा भी कर चुकी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाया इस मामले में भी धूम

जैकलीन फर्नांडीज एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्म ‘अलादीन’ (2009) के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी थे। जैकलीन श्रीलंका की मूल निवासी हैं। वो करीबन 12 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘जुड़वा 2’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बाघी 2’ और ‘मिसेज सीरियल किलर’ जैसी कई अन्य फिल्मों में काम किया है। जैकलीन की आखिरी रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम ने भी काम किया था।

जानिए क्यों बंद है जेल मेें सुकेश चंद्रशेखर

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े केस में सबसे पहले दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज हुई थी। उस FIR पर दिल्ली EOW ने अगस्त में जांच शुरू की। इस मामले में ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी थी। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की। वह खुद को कभी PM ऑफिस और कभी गृह मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताता। उसकी इस धोखाधड़ी में तिहाड़ जेल के कई अफसर भी शामिल थे। सुकेश इन सभी को मोटी रकम देता था।

ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं।