cabinet – Dainik Bhaskar UP/UK

कैबिनेट ने डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए 13,966 करोड़ रुपये की 7 योजनाओं को दी मंजूरी
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को किसानों के जीवन और आजीविका में सुधार के लिए 13,966 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ सात प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज सात योजनाओं को मंजूरी दे दी। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आज इन फैसलों की जानकारी दी।

वैष्णव ने बताया कि कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों का जीवन बेहतर करने के लिए सरकार ने आज सात बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत 2817 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन, 3979 करोड़ से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान,

2291 करोड़ से प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान को सुदृढ़ बनाना, 1702 करोड़ से सतत पशुधन स्वास्थ्य एवं उत्पादन, 860 रुपये के कुल परिव्यय के साथ बागवानी का सतत विकास, 1,202 करोड़ रुपये से कृषि विज्ञान केंद्र का सुदृढ़ीकरण और 1,115 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे सात कार्यक्रम शामिल हैं।

लखनऊ : योगी कैबिनेट ने 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन में मंत्री परिषद् की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान 8 अहम प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। इसमें बहुप्रतीक्षित सेमी कंडक्टर नीति 2024 के साथ ही गन्ना किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गन्ना मूल्य में वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में तीन नये निजी विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही साथ गोरखपुर के मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के नाम को बदलकर चौरी चौरा करने के प्रस्ताव पर भी योगी कैबिनेट की मुहर लग गई है। लोक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी।

गन्ना किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात  कैबिनेट बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश के समस्त चीनी मिलों (सहकारी क्षेत्र, निगम एवं निजी क्षेत्र) के द्वारा क्रय किये जाने वाले गन्ना का राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) का निर्धारण किया गया है। इसमें गन्ने की अगेती प्रजातियों के लिए निर्धारित मूल्य 350 रुपए प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 370 रुपए, सामान्य प्रजाति के लिए 340 रुपए प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 360 रुपए और अनुपयुक्त प्रजाति के लिए गन्ना मूल्य 335 रुपए प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 355 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

प्रदेश में तीन नये निजी विश्वविद्यालयों का रास्ता साफ

योगी कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में तीन नये निजी विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि निजी क्षेत्र के अंतर्गत जे एस एस विश्वविद्यालय की स्थापना नोएडा में, सरोज विश्वविद्यालय की स्थापना लखनऊ में और शारदा विश्वविद्यालय की स्थापना आगरा में किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार में उच्च शिक्षा की क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। आज प्रदेश में पांच सरकारी और पांच निजी विश्वविद्यालय ए डबल प्लस की रैकिंग के हैं। इसके अलावा ए प्लस रैंकिंग के तीन विश्वविद्यालय हैं। वहीं बड़ी संख्या में ए रैंकिंग विश्वविद्यालय प्रदेश में हैं। जबकि योगी सरकार से पहले प्रदेश में मात्र तीन बी प्लस रैंकिंग के ही विश्वविद्यालय मौजूद थे। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में निजी विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका साबित होगी। साथ ही साथ शिक्षा की क्वालिटी में भी सुधार होगा।

सेमी कंडक्टर नीति 2024 को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में योगी कैबिनेट ने बहु प्रतीक्षित सेमी कंडक्टर नीति 2024 को मंजूरी प्रदान की है। भारत में ये उद्योग अभी शैशव अवस्था में है। अबतक केवल गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु ने इसे लेकर नीति बनाई थी। यूपी चौथा राज्य है, जहां सेमी कंडक्टर नीति 2024 बनाई है, जिसे विशेषज्ञों ने सर्वोत्तम नीति बताया है। इससे बड़े पैमाने पर निवेश प्रदेश में आएगा। यूपी सेमी कंडक्टर निर्माण सेक्टर में लीडर बने इसके लिए इस नीति को लाया गया है।

कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सेमी कंडक्टर निर्माण इकाई लगाने वाले उद्योग समूहों को भारत सरकार की ओर से 80 हजार करोड़ रुपए का फंड दिये जाने की व्यवस्था है। यूपी सरकार इसमें 75 प्रतिशत की भागीदारी करेगी। पॉलिसी में उद्योगों को वित्तीय प्रोत्साहन देने की भी व्यवस्था है।

इसमें लैंड सब्सिडी के रूप में 200 एकड़ तक 75 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। अबतक 13 कंपनियों ने प्रदेश में सेमी कंडक्टर निर्माण इकाई लगाने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में पानी और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट कराने पर 10 लाख तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट कराने के लिए यूपी सरकार 20 लाख रुपए प्रदान करेगी। इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपॉवर उपलब्ध कराने के लिए इंडस्ट्री से सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कोलैबरेशन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के तकनीकि इंस्टीट्यूटों में भी सेमी कंडक्टर निर्माण से संबंधित ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी।

मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का बदला गया नाम

योगी कैबिनेट ने गोरखपुर की मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का नाम बदलकर चौरी चौरा किये जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष को मनाने के बाद विरासत के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुए ये अहम निर्णय लिया गया है। इसके अलावा विकास प्राधिकरणों के अंतर्गत आने वाली कृषि भूमि के भू उपयोग औद्योगिकी में परिवर्तन कराने में निजी एमएसएमई इकाइयों एवं प्लेज पार्कों को परिवर्तन शुल्क से मुक्त रखे जाने के लिए उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति में परिवर्तन किये जाने को भी मंजूरी मिल गई है। साथ ही मेट्रो रेल, आरआरटीएस एवं उनकी समस्त संपत्तियों को उप्र नगर निगम अधिनियम 1959 द्वारा अधिरोपित करों से छूट दिये जाने पर भी मंत्री परिषद् की मुहर लग गई है

अयोध्या में पहली बार योगी कैबिनेट की बैठक, आज के दिन रखी गई थी राम मंदिर की पहली आधारशिला
अयोध्या । सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज अयोध्या में मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है। ‘राम नगरी’ में कैबिनेट की यह पहली बैठक है। सीएम योगी सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। फिर उन्होंने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद योगी कैबिनेट ने श्री राम जन्मभूमि परिसर और रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंत्रियों के साथ राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का भी दौरा किया। अब कैबिनेट की बैठक अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में शुरू हो रही है।

क्यों चुनी गई 9 नवंबर की तारीख?

अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित करने के लिए खासतौर पर 9 नवंबर की तारीख चुनी गई है। क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2019 में इसी तारीख को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाला फैसला सुनाया था। इसके अलावा 9 नवंबर 1989 को ही विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर की पहली आधारशिला रखी थी। बता दें कि आमतौर पर यूपी में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक लखनऊ में मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार गुरुवार को अयोध्या में बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

अयोध्या में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) को भी तैनात किया गया है। सीएम योगी अयोध्या हेलीपैड से बस में सवार होकर ‘राम नगरी’ पहुंचे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम सीएम ब्रजेश पाठक समेत तमाम मंत्री मौजूद हैं । बता दें कि इससे पहले वर्ष 2019 में कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में भी योगी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है। तब मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने संगम में स्नान भी किया था। इसके अलावा वाराणसी में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।

कानपुर : प्राथमिक विद्यालय का कैबिनेट मंत्री ने किया भ्रमण, बच्चों से पूछे सवाल
कानपुर। प्राथमिक विद्यालय महेंद्र नगर कल्याणपुर विकासखंड का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री नंदी गोपाल नंदी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा किया गया | विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुर्शीदा परवीन द्वारा कैबिनेट मंत्री को विद्यालय का भ्रमण किया| कैबिनेट मंत्री श्री नंदी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रत्येक कक्षा में बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़कर संवाद करते हुए बच्चों की हाजिर जवाबी भरे उत्तर सुनकर प्रसन्न हुए | मंत्री जी द्वारा बच्चों को उपहार वितरण भी किया गया | वहीं मिड डे मील, शौचालय, आंगनबाड़ी का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया। बाल वाटिका में बच्चों द्वारा भाव गीत प्रस्तुत करने पर बच्चों को फल वितरित किए गए | विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं को नामांकन वृद्धि हेतु निर्देशित किया |

रसोईया को भी बच्चों के हितार्थ विद्यालय में स्वच्छ रूप से भोजन व्यवस्था चलाने के लिए निर्देश प्रदान किए | विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं बच्चों के एकेडमिक स्तर से मंत्री जी प्रफुल्लित दिखे | मंत्री जी द्वारा विद्यालय में बने एमडीएम को भी चखा, एमडीएम की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की, रसोईया से कहा कि जिस प्रकार से अपने बच्चों के लिए खाना बनाती हैं ।

बता दें कि उसी प्रकार से स्कूल के बच्चों के लिए भी खाना बनाएं, निरीक्षण के समय प्रभारी जिला अधिकारी एवं सीडीओ सुधीर कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह कल बरेली में करेंगे दैनिक भास्कर कार्यालय का शुभारंभ
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन दुग्ध विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार अपराह्न तीन बजे बरेली क्लब में दैनिक भास्कर के प्रिंट एवं डिजिटल संस्करण का शुभारंभ करेंगे। समारोह अपराह्न 3.0 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मंत्री संजय सिंह गंगवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, निवर्तमान महापौर डॉ.उमेश गौतम समेत जनपद के समस्त विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक एवं पूर्व मेयर समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

गन्ना एवं चीनी मंत्री संजय गंगवार समेत सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक

कार्यक्रम से एक दिन पहले शनिवार को बरेली क्लब में समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। मुख्य और विशिष्ट अतिथि परंपरागत तरीके से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दैनिक भास्कर को बरेली में आम जनता की आवाज बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस पर शहर के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति के बीच मंथन होगा। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी दैनिक भास्कर के बरेली से प्रारंभ होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

मेयर समेत अन्य गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद

समारोह में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पीलीभीत में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के अलावा पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद कुंवर सर्वराज सिंह, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, मेयर आईएएस तोमर, सुप्रिया ऐरन, कुंवर सुभाष पटेल के अलावा शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, व्यापारी, डॉक्टर, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। सभी ने दैनिक भास्कर ग्रुप को शुभकामनाएं दी हैं।

CM भगवंत के हाथ में पंजाब, मंत्रिमंडल में लखपति तो कोई करोड़पति, आखिर क्या हैं मांजरा…
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के CM भगवंत मान का मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। पहले चरण में 10 मंत्री शपथ ले रहे हैं। मान का मंत्रिमंडल पिछली कांग्रेस की चरणजीत चन्नी सरकार के मुकाबले कई मायनों में अनूठा है। 10 नए मंत्रियों में 2 लखपति हैं। इनमें लालचंद कटारूचक्क के पास 6 लाख और गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास 44 लाख की संपत्ति है।

मान सरकार के मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 72 करोड़

मान सरकार के मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 72 करोड़ है। वहीं, चन्नी सरकार में रहे मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी 348 करोड़ थी। चन्नी सरकार में मंत्री रहे राणा गुरजीत की अकेले की प्रॉपर्टी 170 करोड़ थी। इस लिहाज से देखें तो आप के नए मंत्रियों की कुल संपत्ति भी उनके आधे के बराबर नहीं है। उम्र के लिहाज से भी मान मंत्रिमंडल यंग चेहरों से भरा हुआ है। मान मंत्रिमंडल में CM समेत 11 मंत्रियों की औसत उम्र 46 साल है। वहीं चन्नी सरकार में यह औसत उम्र 59 साल थी।

करोड़ों की प्रॉपर्टी वाले ब्रह्मशंकर मान सरकार में शामिल

मान सरकार में सबसे अमीर मंत्री 8 करोड़ की प्रॉपर्टी वाले ब्रह्मशंकर जिंपा हैं। सबसे कम 6 लाख की संपत्ति लालचंद कटारूचक्क की है। मान सरकार में हरजोत बैंस 31 साल के सबसे यंग मंत्री हैं। प्रकाश सिंह बादल के बाद भगवंत मान भी पंजाब के सबसे यंग CM हैं। इसके अलावा मान मंत्रिमंडल में शामिल दूसरे यंग मंत्री 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर हैं। बाकी मंत्रियों में हरपाल चीमा की उम्र 47 साल, डॉ. बलजीत कौर 46, हरभजन ईटीओ 53 साल, डॉ. विजय सिंगला 52, लालचंद कटारूचक्क 51, कुलदीप धालीवाल 60 और ब्रह्मशंकर जिंपा 56 साल के हैं।

चन्नी सरकार में 9 मंत्रियों की उम्र 60 साल से ज्यादा

चन्नी सरकार में 78 साल के तृप्त राजिंदर बाजवा सबसे बड़ी उम्र के मंत्री थे। सबसे कम उम्र वाले 44 साल के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग थे। चन्नी सरकार में 9 मंत्रियों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। मान सरकार में लालचंद कटारूचक्क और कुलदीप धालीवाल 10वीं तक पढ़े हैं। लालजीत भुल्लर और ब्रह्मशंकर जिंपा ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इनके अलावा 2 डॉक्टर बलजीत कौर और विजय सिंगला हैं। हरपाल चीमा LLB, हरभजन ETO ने MA, मीत हेयर बीटैक और हरजोत बैंस ने BA,LLB कर रखी है। CM भगवंत मान ने बीकॉम पार्ट वन किया है।

9वीं तक संगत सिंह गिलजियां ने की थी पढ़ाई

चन्नी सरकार में CM चरणजीत चन्नी ने BA, LLB, MBA की पढ़ाई की और PhD कर रहे थे। दूसरे नंबर पर मनप्रीत बादल ने BA और LLB की थी। सबसे कम 9वीं तक संगत सिंह गिलजियां पढ़े थे। रजिया सुल्ताना, राणा गुरजीत और अमरिंदर राजा वड़िंग की शिक्षा 10वीं तक थी। मान मंत्रिमंडल में CM समेत 7 मंत्रियों पर केस हैं। CM भगवंत मान, हरपाल चीमा, मीत हेयर, लालचंद कटारूचक्क, लालजीत भुल्लर पर रैली और प्रदर्शन का केस है।

कुलदीप धालीवाल पर मर्डर केस का आरोप

इसके अलावा अजनाला सीट से जीतकर आए कुलदीप धालीवाल पर मर्डर केस है। 21 मई 2019 को राजासांसी में दर्ज इस केस में हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। इसके अलावा 4 नए मंत्री हरजोत बैंस, ब्रह्मशंकर जिंपा, डॉ. विजय सिंगला और डॉ. बलजीत कौर पर कोई केस नहीं है। चन्नी सरकार में 18 में से 17 मंत्रियों के खिलाफ कोई केस नहीं था। सिर्फ कपूरथला से मंत्री राणा गुरजीत के खिलाफ ही केस दर्ज था।

जेटली NDA सरकार का नहीं होंगे हिस्सा, PM को चिट्ठी लिखकर बोली ये बात
नयी दिल्ली.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाये जाने का अनुरोध किया है।

श्री जेटली ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को एक पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि आपके नेतृत्व में पांच साल सरकार का हिस्सा रहना उनके लिए बहुत सम्मान एवं गौरव की बात रही और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। इससे पहले राजग की पहली सरकार में भी काम करने का सौभाग्य मिला। विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिये।

https://twitter.com/arunjaitley/status/1133640001088974848

उन्होंने लिखा कि करीब 18 माह से वह गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने अधिकांश मौकों पर उन्हें इन चुनौतियों से उबारा। पत्र में निवर्तमान वित्त मंत्री ने श्री मोदी से कहा कि प्रचार अभियान के समाप्त होने पर उनके केदारनाथ रवाना होने के पहले उन्हाेंने मौखिक रूप से उनसे (प्रधानमंत्री से) अनुरोध किया था कि वह अभियान के दौरान पार्टी की जिम्मेदारी उठाते रहे हैं लेकिन भविष्य में वह किसी जिम्मेदारी से दूर रहना चाहेंगे ताकि वह ( जेटली) अपना उपचार करा सकें और स्वास्थ्य लाभ ले सकें।

जेटली ने कहा कि इस पत्र में वह औपचारिक अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें उपचार और स्वास्थ्य लाभ के लिए समय चाहिए । इसलिए वह नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास अपना काफी वक्त होगा और सरकार एवं पार्टी के लिए वह अनौपचारिक रूप से कुछ ना कुछ करते रहेंगे

MainBhiChowkidar : मोदी के टारगेट को नहीं पूरा कर पाए 7 कैबिनेट मंत्री, पीयूष और स्मृति का जवाब नहीं…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू करने के एक दिन बाद अपने ट्विटर अकाउंट का शीर्षक बदलकर ‘चौकीदार नरेन्द्र मोदी’ कर दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के तमाम नेता और मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ दिया। नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत की थी

जिसके बाद सोशल मीडिया पर ‘मैं भी चौकीदार’ हैसटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर आम लोगों ने भी बड़ी संख्या में ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने नाम के साथ चौकीदार शब्द जोड़ दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसका अनुकरण किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार…वो है चौकीदार।‘ उन्होंने नाम के कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी समेत तमाम मंत्रियों ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ लिया। मंत्रियों ने अपने नाम बदलने के साथ ही अपने लक्ष्य भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल मार्च में अपने सभी सांसदों से कहा था कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे. साथ ही फेसबुक और ट्विटर पर 3-3 लाख फॉलोअर्स बनाने की सलाह दी थी. लेकिन सांसद तो छोड़िए मोदी के कैबिनेट मंत्री ही उनका दिया टारगेट पूरा नहीं कर पाए. सात कैबिनेट मंत्री, दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद पीछे हैं. ये हैं –  मेनका गांधी, जुआल ओरम, बीरेंद्र सिंह, थावरचंद गहलोत, अनंत गिते, श्रीपद येसो नायक और अलफोंस कन्नथानम.

इनके अलावा 10 कैबिनेट मंत्री ऐसे हैं जो या तो फेसबुक या टि्वटर में फॉलोअर्स की संख्या में मोदी के दिए गए टारगेट से पीछे हैं. इतना ही नहीं, श्रम एवं रोजगार  संतोष कुमार गंगवार के टि्वटर एकाउंट का पता ही नहीं है. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर युवाओं को जोड़ने की नसीहत दी थी. हिदायत दी थी कि पार्टी लोकसभा चुनाव में टिकट बांटते समय इस कसौटी को भी ध्यान में रखेगी.

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी के पास

कोयला मंत्री पीयूष गोयल 83.05 लाख फॉलोअर्स के साथ फेसबुक पर सबसे आगे हैं. वहीं, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी 88.60 लाख टि्वटर फॉलोअर्स के साथ नंबर एक पर हैं. फेसबुक पर सबसे कम फॉलोअर्स आयुष मंत्री श्रीपद येसो नायक के पास हैं. उनके सिर्फ 4937 फॉलोअर्स हैं. वहीं, सबसे कम टि्वटर फॉलोअर्स पर्यटन मंत्री अलफोंस कन्नाथानम के हैं. उन्हें सिर्फ 17500 लोग फॉलो करते हैं.

कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह –  गृह म‌ंत्री

फेसबुक: 67 लाख फॉलोअर्स, 68 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन करते हैं पोस्ट.

ट्विटर: 3620 ट्वीट्स, 391 लोगों को फॉलो करते हैं, 51600 फॉलोअर्स,  दूसरे-तीसरे दिन ट्वीट

सुषमा स्वराज – विदेश मंत्री

फेसबुक: 29 लाख फॉलोअर्स, 29 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन करते हैं पोस्ट

ट्विटर: 6138 ट्वीट, 12.3 लाख फॉलोअर्स, खुद किसी को फॉलो नहीं करतीं, हर दिन ट्वीट

सुरेश प्रभु – वाणिज्य मंत्री

फेसबुक: 5.08 लाख फॉलोअर्स, 5.06 लाख लाइक्स, बड़े मौकों पर पोस्ट

ट्विटर: 52200 ट्वीट, 43.80 लाख फॉलोअर्स, 105 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट

अरुण जेटली- वित्त मंत्री

फेसबुक: 34 लाख फॉलोअर्स, 35 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट

ट्विटर: 3391 ट्वीट, 14.30 लाख फॉलोअर्स, 161 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट

नितिन गडकरी- परिवहन मंत्री

फेसबुक: 12 लाख फॉलोअर्स, 11 लाख लाइक्स, हर दूसरे दिन पोस्ट

ट्विटर: 3178 ट्वीट, 45.80 लाख फॉलोअर्स, 132 लोगों को फॉलो करते हैं, लगभग हर दिन ट्वीट

डीवी सदानंद गौड़ा- रसायन मंत्री

फेसबुक: 2.05 लाख फॉलोअर्स, 2.05 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट

ट्विटर: 8219 ट्वीट, 3.31 लाख फॉलोअर्स, 547 लोगों को फॉलो करते हैं, लगभग हर दिन ट्वीट

उमा भारती- पेयजल मंत्री

फेसबुक: 2.75 लाख फॉलोअर्स, 2.75 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन पोस्ट

ट्विटर: 4080 ट्वीट, 3.08 लाख फॉलोअर्स, 73 लोगों को फॉलो करती हैं, ज्यादातर रीट्वीट करती हैं

डॉ. हर्षवर्धन- विज्ञान पर्यावरण मंत्री

फेसबुक: 11 लाख फॉलोअर्स, 11 लाख लाइक्स, लगभग हर दिन पोस्ट

ट्विटर: 12300 ट्वीट, 17.80 लाख फॉलोअर्स, 477 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामलों के मंत्री

फेसबुक: 94051 फॉलोअर्स, 93310 लाइक्स, दूसरे-तीसरे दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 13400 ट्वीट, 22500 फॉलोअर्स, 388 लोगों को फॉलो करते हैं, लगभग हर दिन ट्वीट

मेनका गांधी- महिला एवं बाल कल्याण मंत्री

फेसबुक: 1.39 लाख फॉलोअर्स, 1.38 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 8896 ट्वीट, 2.03 लाख फॉलोअर्स, 223 लोगों को फॉलो करती हैं, लगभग हर दिन ट्वीट

रविशंकर प्रसाद- सूचना एवं कानून मंत्री

फेसबुक: 21 लाख फॉलोअर्स, 21 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 16300 ट्वीट, 30.60 लाख फॉलोअर्स, 448 लोगों को खुद फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्री

फेसबुक: 7.12 लाख फॉलोअर्स, 7.11 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 15200 ट्वीट, 3.61 लाख फॉलोअर्स, 52 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

बीरेंद्र सिंह- स्टील मंत्री

फेसबुक: 2.38 लाख फॉलोअर्स, 2.39 लाख लाइक्स, लगभग हर दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 5364 ट्वीट, 97300 फॉलोअर्स, 133 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

अनंत गीते- भारी उद्योग मंत्री

फेसबुक: 21614 फॉलोअर्स, 21566 लाइक्स, लगभग 7 दिन में एक पोस्ट

ट्विटर: 1755 ट्वीट, 32200 फॉलोअर्स, 146 लोगों को फॉलो करते हैं, गाहे-बेगाहे ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

फेसबुक: 6.77 लाख फॉलोअर्स, 6.81 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करती हैं

ट्विटर: 8569 ट्वीट, 1.56 लाख फॉलोअर्स, 79 लोगों को फॉलो करती हैं, हर दिन ट्वीट करती हैं

नरेंद्र सिंह तोमर- पंचायती राज मंत्री

फेसबुक: 3.41 लाख फॉलोअर्स, 3.41 लाख लाइक्स, लगभग हर दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 14900 ट्वीट, 1.72 लाख फॉलोअर्स, 1476 लोगों को फॉलो करते हैं, रीट्वीट ज्यादा करते हैं

जुआल ओरम- आदिवासी मामलों के मंत्री

फेसबुक: 1.54 लाख फॉलोअर्स, 1:54 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 12700 ट्वीट, 1.22 लाख फॉलोअर्स, 194 लोगों को फॉलो करते हैं, लगभग हर दिन ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

राधा मोहन मिश्र- कृषि मंत्री

फेसबुक: 11.28 लाख फॉलोअर्स, 11:28 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 14 हजार ट्वीट, 3.07 लाख फॉलोअर्स, 197 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दूसरे-तीसरे दिन ट्वीट करते हैं

स्मृति ईरानी- कपड़ा मंत्री

फेसबुक: 51.42 लाख फॉलोअर्स, 51.72 लाख लाइक्स, बड़े कार्यक्रमों का पोस्ट करती हैं

ट्विटर: 27900 ट्वीट, 88.60 लाख फॉलोअर्स, 410 लोगों को फॉलो करती हैं,  ज्यादातर रीट्वीट करती हैं

थावर चंद गहलोत- सामजिक न्याय मंत्रालय

फेसबुक: 61746 फॉलोअर्स, 61742 लाख लाइक्स, गाहे-बेगाहे पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 15300 ट्वीट, 98400 फॉलोअर्स, 777 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन मंत्री

फेसबुक: 80327 फॉलोअर्स, 77989 लाइक्स, बड़े कार्यक्रमों को पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 11300 ट्वीट, 16 लाख फॉलोअर्स, 279 लोगों को फॉलो करते हैं, ज्यादातर रीट्वीट करते हैं

धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम मंत्री

फेसबुक: 10.27 लाख फॉलोअर्स, 10.24 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 30100 ट्वीट, 10.40 लाख फॉलोअर्स, 1612 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

पीयूष गोयल- कोयला मंत्री

फेसबुक: 83.05 लाख फॉलोअर्स, 82.78 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 20400 ट्वीट, 52.70 लाख फॉलोअर्स, 504 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्री

फेसबुक: 3.78 लाख फॉलोअर्स, 3.70 लाख लाइक्स, लगभग हर दिन पोस्ट करती हैं

ट्विटर: 14900 ट्वीट, 20.80 लाख फॉलोअर्स, 533 लोगों को फॉलो करती हैं,  ज्यादातर रीट्वीट करती हैं

मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

फेसबुक: 3.54 लाख फॉलोअर्स, 3.53 लाख लाइक्स, लगभग हर दिन पोस्ट करते हैं

ट्विटर: 14200 ट्वीट, 9.93 लाख फॉलोअर्स, 117 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीट्वीट करते हैं

कैबिनेट मंत्री – स्वतंत्र प्रभार

इंदरजीत सिंह राव- योजना मंत्री

फेसबुक: 3.53 लाख फॉलोअर्स, 3.54 लाख लाइक्स, हर दूसरे-तीसरे दिन करते हैं पोस्ट

टि्वटर: 5720 ट्वीट, 53700 फॉलोअर्स, 190 लोगों को फॉलो करते हैं, लगभग हर दिन ट्वीट करते हैं

संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्री

फेसबुक: 54710 फॉलोअर्स, 54671 लाइक्स, हर दूसरे दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर एकाउंट है ही नहीं

श्रीपद येसो नाइक- आयुष मंत्री

फेसबुक: 4937 फॉलोअर्स, 4897 लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 1907 ट्वीट, 49500 फॉलोअर्स, 253 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दूसरे-तीसरे दिन ट्वीट या रिट्वीट करते हैं

डॉ जितेंद्र सिंह- उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री

फेसबुक: 7.22 लाख फॉलोअर्स, 7.20 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर:  8915 ट्वीट, 3 लाख फॉलोअर्स, 151 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

महेश शर्मा- संस्कृति मंत्री

फेसबुक: 5.02 लाख फॉलोअर्स, 5.02 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 13200 ट्वीट, 1.78 लाख फॉलोअर्स, 584 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

गिरिराज सिंह- लघु उद्योग मंत्री

फेसबुक: 2.18 लाख फॉलोअर्स, 2.17 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 19800 ट्वीट, 10.30 लाख फॉलोअर्स, 790 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

मनोज सिन्हा- संचार मंत्री

फेसबुक:  2.01 लाख फॉलोअर्स, 2 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 14300 ट्वीट, 4.15 लाख फॉलोअर्स, 113 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट

राज्यवर्धन सिंह राठौर- खेल एवं युवा मामलों के मंत्री

फेसबुक: 4.48 लाख फॉलोअर्स, 4.41 लाख लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 16300 ट्ववीट, 13.70 लाख फॉलोअर्स, 159 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट करते हैं

हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास मंत्री

फेसबुक: 21417 फॉलोअर्स, 21257 लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 13000 ट्वीट, 43700 फॉलोअर्स, 1099 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीटि्वीट करते हैं

अलफोंस कन्नाथानम- पर्यटन मंत्री

फेसबुक: 52935 फॉलोअर्स, 51750 लाइक्स, हर दिन पोस्ट करते हैं

टि्वटर: 1817 ट्वीट, 17500 फॉलोअर्स, 157 लोगों को फॉलो करते हैं, हर दिन ट्वीट या रीटि्वीट करते हैं